Thursday, May 14News That Matters

Sample Page

सीएम धामी केदारनाथ मंदिर पहुचे और पूजा-अर्चना की, मांगा प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद

सीएम धामी केदारनाथ मंदिर पहुचे और पूजा-अर्चना की, मांगा प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद

उत्तराखण्ड
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबा के द्वार पर शीश नवाया। सीएम धाम को सुबह कपाट खुलने के समय धाम पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे धाम नहीं पहुंच पाए। इसके बाद मौसम ठीक होते ही सीएम केदारनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि का आशीर्वाद बाबा केदार से मांगा। तीर्थयात्रियों को मिलेंगी सारी सुविधाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सभी श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ देव दर्शन की सुविधा मिले। इसकी भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने भगवान केदारनाथ से सभी की मनोकामना पूर्ण करने की भी प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा में गत वर्ष की अपेक्षा अधिक श्रद्धालु प्रदेश ...
सूडान में चल रहे गृह युद्ध दौरान देहरादून के नंदकिशोर भी फंसे, स्वजनों ने लगाई डीएम से गुहार

सूडान में चल रहे गृह युद्ध दौरान देहरादून के नंदकिशोर भी फंसे, स्वजनों ने लगाई डीएम से गुहार

उत्तराखण्ड
 देहरादून: सूडान में चल रहे गृह युद्ध के बीच देहरादून के नंदकिशोर भी फंस गए हैं। 21 अप्रैल से स्वजन का उनसे संपर्क नहीं हो पाया है, ऐसे में स्वजन ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है। जिला प्रशासन ने दिल्ली स्थित एंबेसी और पुलिस विभाग को जानकारी भेज दी है। सोमवार को नंदकिशोर के स्वजन जिलाधिकारी के पास पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से नंदकिशोर को वापस भारत लाने की गुहार लगाई। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि सूडान में अब तक देहरादून के एक ही व्यक्ति के फंसे होने की सूचना है। स्वजन से जानकारी लेकर दिल्ली में भारतीय दूतावास और पुलिस विभाग को मामले से अवगत कराया गया है। इस मामले में आगे की जानकारी भी जुटाई जा रही है। फैक्ट्री के काम से नंदकिशोर गए थे सूडान नकरौंदा निवासी 64 वर्षीय नंदकिशोर 20 मार्च को केमिकल फैक्ट्री में काम करने के लिए सूडान गए थे, लेकिन इसी बीच सूडान ...
कोरोना की रफ्तार में आई गिरावट, घटकर रह गए 63,380 केस

कोरोना की रफ्तार में आई गिरावट, घटकर रह गए 63,380 केस

राष्ट्रीय
भारत में सक्रिय और नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में छह हजार से अधिक नए मामले सामने आए। जबकि यह आंकड़ा सोमवार को सात हजार से अधिक था। वहीं सक्रिय मामले घटकर 63,380 रह गए हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 9,213 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। जानकारी के अनुसार, 24 घंटे में 6,660 नए मामले सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि मंगलवार मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,369 हो गई है। बता दें, सबसे ज्यादा कोरोना केरल को प्रभावित कर रहा है। केरल में नौ मौतें हुई हैं। वहीं, महामारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 4,43,11078 लोगों ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.67 प्रतिशत दर्ज की गई। जानकारी के ...
डोईवाला : लूट के इरादे से की गई थी डोईवाला के टैक्सी चालक की हत्या !

डोईवाला : लूट के इरादे से की गई थी डोईवाला के टैक्सी चालक की हत्या !

उत्तराखण्ड
डोईवाला। सौंग नदी पुल पर खड़ी टैक्सी गाड़ी के चालक की पेचकस से की गई हत्या का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पेचकस भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिया था। कोतवाली अंतर्गत सौंग नदी पुल पर राजरानी ट्रैवल्स के टैक्सी चालक आकाश सेन पुत्र विमल सेन निवासी नवादा देहरादून को अज्ञात व्यक्ति ने बीते 17 अप्रैल को पेचकस से हमला कर घायल कर दिया। इंदिरेश अस्पताल देहरादून में आकाश की उपचार के दौरान 21 अप्रैल को मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। सोमवार को कोतवाली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर की मदद से आरोपी 21 वर्षीय सूरज साहनी निवासी गोलेवाली गली केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला को गिरफ्तार कर ल...
एक्टिव हुआ यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक  !

एक्टिव हुआ यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक !

उत्तरप्रदेश
आखिर वह दिन आ ही गया जब उत्तर प्रदेश के दसवीं और बारहवीं के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का बोर्ड परीक्षाफल का इंतजार समाप्त हो जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से सम्बन्ध राज्य में स्थित शासकीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान पंजीकृत और इस बार आयोजित हाई स्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित परीक्षार्थियों के परीक्षाफल की घोषणा आज यानि मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को जानी है। यूपीएमएसपी सचिव द्वारा सोमवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 को 25 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे घोषित किया जाएगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in और रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव होने वाले लिंक से चेक कर सकेंगे। साथ ही, परीक्षार्थी अपना परिणाम जागरणजो...
पीएम ने केरल में वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, वाटर मेट्रो की सौगात भी देंगे मोदी !

पीएम ने केरल में वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, वाटर मेट्रो की सौगात भी देंगे मोदी !

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर हैं। पीएम अपने दौरे में प्रदेशवासियों को कई सौगात देंगे। मोदी ने तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पर केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इसके अलावा पीएम देश की पहली वाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह 3200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।   पीएम ने दिखाई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी पीएम ने तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। ये ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच चलेगी। इस दौरान उनके साथ केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सांसद शशि थरूर मौजूद रहें।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट  ...
डॉन ब्रदर्स के हत्याकांड में नया मोड़, लॉरेंस बिश्नोई ने अतीक और अशरफ की हत्या में अपना हाथ होने से किया इंकार !

डॉन ब्रदर्स के हत्याकांड में नया मोड़, लॉरेंस बिश्नोई ने अतीक और अशरफ की हत्या में अपना हाथ होने से किया इंकार !

दिल्ली
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ की हत्या में अपना हाथ होने से जेल में बंद गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने इंकार किया है। यह बात बिश्नोई ने एनआइए के द्वारा पूछताछ के दौरान बोली। गिरफ्तार तीन अपराधियों में से एक आरोपित ने बिश्नोई को अपना रोल माडल बताया था।   एजेंसी ने हत्याकांड के तीनों आरोपितों के पास से बरामद हथियारों के बारे में बिश्नोई से पूछताछ की थी। डॉन ब्रदर्स को मारने के लिए तुर्किए में बनी जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। यह वही पिस्टल है जिससे पंजाबी गायक सिद्धू सिंह मूसेवाला की हत्या की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर सुंदर भाटी का भी बिश्नोई से संबंध है। एनआइए ने दर्ज की तीन एफआइआर एनआइए ने पिछले साल तीन अलग-अलग एफआइआर दर्ज की थी। जिसमें एफआइआर नंबर 37 में विदेश में बसे खालिस्तानी समर्थकों का उल्ल...
उत्तराखंड का माणा अब देश का अंतिम नहीं पहला गांव, पीएम मोदी के कहने के बाद लगा नया साइन बोर्ड !

उत्तराखंड का माणा अब देश का अंतिम नहीं पहला गांव, पीएम मोदी के कहने के बाद लगा नया साइन बोर्ड !

उत्तराखण्ड
21 अक्तूबर 2022 को माणा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माणा गांव को भारत के अंतिम गांव की बजाय देश का पहला गांव कहा था।   सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से सीमांत गांव माणा के प्रवेश द्वार पर देश के अंतिम गांव के स्थान पर पहले गांव का साइन बोर्ड लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सीमावर्ती क्षेत्र आज वास्तव में और अधिक जीवंत हो रहे हैं। इसके लिए वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। बताते चलें कि 21 अक्तूबर 2022 को माणा में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माणा गांव को भारत के अंतिम गांव की बजाय देश का पहला गांव कहा था। पीएम मोदी ने कहा था कि सीमाओं पर बसा हर गांव देश का पहला गांव कहलाएगा।   पहले जिन इलाकों को देश के सीमाओं का अंत मानकर नजर अंदाज किया जा...
Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

उत्तराखण्ड
द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गये हैं। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न मनाया साथ ही मंदिर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के दौरान हजारों की संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे। आज सुबह शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चारण और परंपरा अनुसार केदारनाथ की रावल भीमाशंकर लिंग की उपस्थिति में विश्व प्रसिद्ध तीर्थ धाम भगवान केदारनाथ के कपाट खोल दिए गए इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जय भोले बम भोले की नारों से पूरी केदार पूरी हो भक्तिमय कर दिया। आज से ग्रीष्म काल की 6 माह भगवान केदारनाथ की पूजा अर्चना धाम में होगी। इस अवसर पर सुबह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबा के दर्शन किए उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की भगवान केदारनाथ की दर्शनों के लिए आए इस अवसर पर क्षेत्रीय विधाय...
Weather: अगले 3 दिनों ऐसे रहेगा उत्तराखंड का मौसम, जानिए…

Weather: अगले 3 दिनों ऐसे रहेगा उत्तराखंड का मौसम, जानिए…

उत्तराखण्ड
मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने 24, 25, 26 एवं 28 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली तथा कुमायूं मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा झोके दार हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना सोमवार के दिन व्यक्त की है। वही 25 अप्रैल को भी पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा 26 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 अप्रैल तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना व्यक्त की है। मौसम के बदले मिजाज के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिस कारण कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना से ज...