ये ‘ओवैसी-ओवैसी’ का रोना कब तक चलेगा- अमित शाह पर AIMIM प्रमुख का हमला
नई दिल्ली, तेलंगाना में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजीलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार किया है। एआईएमआईएम नेता ने कहा कि ये 'ओवैसी-ओवैसी' का रोना कब तक चलेगा। बीजेपी ने भी इस पर जवाब दिया है।
अमित शाह का ओवैसी पर हमला
तेलंगाना में रविवार को एक रैली में अमित शाह ने कहा था कि अगर भाजपा तेलंगाना की सत्ता में आई तो मुस्लिमों के लिए आरक्षण को खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा शाह ने केसीआर की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वह ओवैसी के एजेंडे पर चल रहे हैं। शाह के इस बयान पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने कहा कि कभी रिकॉर्ड तोड़ महंगाई और बेरोजगारी पर भी बात किया करें।
खाली खट्टे डॉयलॉगां मारते रहते: ओवैसी
एआईएमआईएम नेता ने अमित श...








