Chardham Yatra: चारधाम यात्रा में 3 लोग गवां चुके जान, जानिए कारण…
चारधाम यात्रा का आगाज शुरू हो चुका है। चिंता की बात है कि चार धाम पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की मौत की खबर भी सामने आ रही है। आपको बता दें कि यात्रा में अभी तक 3 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। पिछले तीन दिनों में तीन तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है। हैरानी की बात है कि तीन में से दो तीर्थ यात्री की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। चार धाम यात्रा के शुरू होने के साथ ही एमपी, यूपी, दिल्ली-एनसीआर सहित देश-विदेश से तीर्थ यात्री धामों में दर्शन करने को पहुंच रहे हैं।
उत्तराकशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए महाराष्ट्र के एक तीर्थ यात्री की सोमवार को जानकी चट्टी में मौत हो गई। बताया गया कि यमुनोत्री धाम रूट पर जानकी चट्टी स्थित पार्क में गिरकर तीर्थ यात्री की चोट लगने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। जानाकारी के अनुसार, स...








