Thursday, May 14News That Matters

Sample Page

हेली टिकट बुकिंग से पहले सावधान! STF ने पकड़ा ठगी का नया तरीका, 8 फर्जी वेबसाइट बंद

हेली टिकट बुकिंग से पहले सावधान! STF ने पकड़ा ठगी का नया तरीका, 8 फर्जी वेबसाइट बंद

उत्तराखण्ड
देहरादून,  चारधाम यात्रा शुरू होने की तिथि नजदीक आने के साथ साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं। चारधाम के लिए हेली सेवा के नाम पर फर्जी वेबसाइट तैयार की जा रही हैं। उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने ऐसी आठ वेबसाइट पकड़ी हैं, जिनको तत्काल बंद करा दिया गया। बताया जा रहा है कि इन वेबसाइट के जरिये हेली सेवा बुकिंग के नाम पर विभिन्न राज्यों के निवासियों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। एसटीएफ इन पीड़ित व्यक्तियों का पता लगाने में जुटी है। फर्जी वेबसाइट के संचालकों की भी तलाश की जा रही है। हर वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान धामों के लिए हेली सेवा उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। इसको देखते हुए शासन ने इस बार व्यवस्था में बदलाव किया और हेली सेवा के लिए बुकिंग की जिम्मेदारी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आइआरसीटीसी) को सौंपी। इसके अलावा किसी और वेबसाइट पर...
जंगलों में अतिक्रमण कर बनाई गई 100 मजारें तोड़ दी गई और कई निशाने पर

जंगलों में अतिक्रमण कर बनाई गई 100 मजारें तोड़ दी गई और कई निशाने पर

उत्तराखण्ड
प्रदेश के जंगलों में अतिक्रमण कर बनाई गई 100 मजारें तोड़ दी गई हैं और कई निशाने पर हैं। वन विभाग के अधिकारी बताते हैं वन भूमि पर धार्मिक स्थलों के नाम पर राज्यभर में एक हजार से अधिक अतिक्रमण हैं। प्रभागीय वनाधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश की वन भूमि पर अतिक्रमण कर तेजी से धार्मिक स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें भी मजारों की संख्या तेजी से बढ़ने से सरकार के कान खड़े हो गए हैं। इस मसले पर शासन के निर्देश के बाद वन मुख्यालय ने सभी आरक्षित और संरक्षित वन क्षेत्रों से धार्मिक स्थलों की जानकारी मांगते हुए अधिकारियों को इन्हें हटाए जाने के निर्देश दिए थे। वन्य जीव विहार के 75 हेक्टेयर में अतिक्रमण हाईकोर्ट भी इस मामले में राज्य सरकार और वन विभाग को कई बार फटकार लगा चुका है। विभाग के अधिकारियों का कहना है गढ़वाल मंडल में 2294 और कुमाऊं मंडल में 9490 हेक्टे...
Chardham Yatra 2023: धामों में बर्फबारी ने बढ़ाई प्रशासन की मुसीबत, कई जगह रास्ते बंद…

Chardham Yatra 2023: धामों में बर्फबारी ने बढ़ाई प्रशासन की मुसीबत, कई जगह रास्ते बंद…

उत्तराखण्ड
चारों धामों में कपाट खुलने से ठीक पहले हो रही बर्फबारी से यात्रा के इंतजामों में जुटी प्रशासनिक मशीनरी के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग भैरव ग्लेशियर में हिमखंड टूटने से बंद हो गया। उधर,हनुमानचट्टी से बदरीनाथ के बीच राजमार्ग बर्फबारी के चलते बुधवार दोपहर तक बंद रहा। हेमकुंड पैदल मार्ग से बर्फ हटा रही सेना की टीम गुरुवार को घांघरिया से आगे नहीं जा सकी। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में जारी बर्फबारी के कारण साफ-सफाई और मंदिरों को सजाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें केदारनाथ हिमखंड टूटने से पैदल मार्ग बंद केदारनाथ में दो दिन से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। इससे गुरुवार को कुबेर और भैरव गदेरे के बीच हिमखंड टूट गया। इसके चलते पैदल मार्ग बंद होने से यात्रा के इंतजामों में जुटे मजदूरों और कर्मचारियों की आवाजाही नहीं हो सकी। लोनिवि के ईई प्...
भारी हिमपात से धारचूला में टूटा ग्लेशियर, तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद !

भारी हिमपात से धारचूला में टूटा ग्लेशियर, तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद !

उत्तराखण्ड
धारचूला :  उच्च हिमालय में हो रही भारी हिमपात से नलपल्यु से दो किमी पीछे खनला ग्लेशियर टूट गया है। ग्लेशियर की बर्फ गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग पर जमा होने से मार्ग बंद हो गया है। उच्च हिमालय आने जाने वाले वाहन फंस गए हैं।   ग्लेशियरों के खिसकने का सिलसिला जारी उच्च हिमालय में भारी हिमपात के चलते ग्लेशियरों के खिसकने का सिलसिला जारी हो चुका है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नपलच्यु से दो किमी पीछे गणेश नाले के पास खनला ग्लेशियर टूटा और टूटा ग्लेशियर सीधे तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर गिरा। बर्फीले तूफान की चेतावनी गनीमत रही कि जिस समय ग्लेशियर टूटा उस समय सड़क पर गणेश नाला के पास से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन ने मौसम की चेतावनी को देखते हुए तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फीले तूफान आने की चेतावनी दी है। मार्ग बंद होने से उच्च हिमा...
सिविल सेवा दिवस 2023: ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए लोक सेवकों की भूमिका अहम’- सीएम अशोक गहलोत !

सिविल सेवा दिवस 2023: ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए लोक सेवकों की भूमिका अहम’- सीएम अशोक गहलोत !

राजस्थान
सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को सिविल सेवा दिवस 2023 के अवसर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह को संबोधित किया।   सिविल सेवा दिवस 2023: सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को सिविल सेवा दिवस 2023 के अवसर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्हाेंने सभी लोक सेवकों सिविल सेवा दिवस की बधाई दी।   सीएम ने कहा कि देश में मजबूत लोकतंत्र के लिए लोक सेवकों की अहम भूमिका है। लोक सेवकों की भागीदारी से ही संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेह सुशासन संभव है। उन्होंने कहा कि 2030 तक राजस्थान को देश का प्रथम राज्य बनाने की राज्य सरकार की परिकल्पना को साकार करने में लोक सेवकों का योगदान महत्वपूर्ण है। प्रदेश आईटी में अग्रणी राज्य बनकर उभरा गहलोत ने कहा कि पंडित नेहरू एवं सरदार पटेल जैसे महापुरुषों की सोच से देश में एक उत्कृष्ट सिविल सेवा की नींव पड़ी, जि...
आज से चारधाम यात्रा का आगाज, सीएम ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  !

आज से चारधाम यात्रा का आगाज, सीएम ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना !

उत्तराखण्ड
22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में पिछले साल की तुलना में श्रद्धालुओं में ज्यादा उत्साह है। केदारनाथ धाम के लिए अब तक कुल पंजीकरण की संख्या पांच लाख पार हो चुकी है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे। आज ऋषिकेश से यात्रा का श्रीगणेश हो गया है।   आज से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। ऋषिकेश से चारधाम यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव ऋषिकेश ही है। रोजाना हजारों की तादाद में तीर्थयात्री यहां से अपनी यात्रा की शुरुआत करते हैं। वहीं आज सुबह नौ बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। सेना की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच डोल...
गुड्डू मुस्लिम जिसके साथ भी रहा, वो जिंदा नहीं बचा !

गुड्डू मुस्लिम जिसके साथ भी रहा, वो जिंदा नहीं बचा !

उत्तरप्रदेश
UP STF ने दावा किया है कि उमेश पाल हत्याकांड का किरदार गुड्डू मुस्लिम अब अतीक के विरोधी गैंग के संपर्क में आ गया है. गुड्डू मुस्लिम को जानने वाले लोग कहते हैं कि धोखा देना उसकी फितरत में है. वह जिसके साथ भी रहा, या तो उसकी जान ले ली या फिर मुखबिरी कर रास्ते से हटवा दिया. आज हम गुड्डू मुस्लिम के अयोध्या कनेक्शन और उसके धोखेबाजी को लेकर बड़ा खुलासा कर रहे हैं.   प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में जो नाम इस समय सबसे अधिक चर्चा में है और जिसके सीने में बहुत सारे राज दफन हैं, वह नाम है- गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज. गुड्डू मुस्लिम को जानने वाले लोग कहते हैं कि धोखा देना उसकी फितरत में है. वह जिसके साथ भी रहा, या तो उसकी जान ले ली या फिर मुखबिरी कर रास्ते से हटा दिया. आज हम गुड्डू मुस्लिम के अयोध्या कनेक्शन और उसके धोखेबाजी को लेकर बड़ा खुलासा कर रहे हैं. चर्चित बाहुबली अभय सिंह ...
सेना के वाहन पर गोलीबारी के बाद फेंका ग्रेनेड, पुंछ आतंकी हमले के पीछे कोई गहरी साजिश  ?

सेना के वाहन पर गोलीबारी के बाद फेंका ग्रेनेड, पुंछ आतंकी हमले के पीछे कोई गहरी साजिश ?

जम्मू
जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना के ट्रक पर आतंकवादियों ने हमला किया. इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए. आतंकवादियों ने पहले सेना के ट्रक पर फायरिंग की और फिर ग्रेनेड फेंका, जिससे ट्रक के फ्यूल टैंक में आग लग गई. इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के प्रॉक्सी ग्रुप PAFF का हाथ बताया जा रहा है.     उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए जम्मू से ब्यूरो रिपोर्ट...
दिल्ली के साकेत कोर्ट में लड़की पर सरेआम फायरिंग, वकील की ड्रेस में आया था हमलावर !

दिल्ली के साकेत कोर्ट में लड़की पर सरेआम फायरिंग, वकील की ड्रेस में आया था हमलावर !

दिल्ली
दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया है. कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं और ऐसे में कैसे कोई बंदूक लेकर घुस गया, उस पर सवालिया निशाना खड़े हो रहे हैं. आरोपी वकील के रूप में कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था. दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया है. यहां वकील की ड्रेस में आए एक शख्स ने लड़की को गोली मार दी जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया. कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं और ऐसे में कैसे कोई बंदूक लेकर घुस गया, उस पर सवालिया निशाना खड़े हो रहे हैं. चार गोलियां मारी गईं खबर के मुताबिक, आरोपी वकील के रूप में कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ था. जानकारी के मुताबिक, आरोपी द्वारा लड़की को चार गोलियां मारी गई. जो उसके पेट तथा अन्य हिस्सों में लगीं. मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ लड़की को ...
उत्तराखंड : बारिश से भी नहीं मिली राहत, प्रदेश में 24 घंटे में 18 जगह धधके जंगल !

उत्तराखंड : बारिश से भी नहीं मिली राहत, प्रदेश में 24 घंटे में 18 जगह धधके जंगल !

उत्तराखण्ड
जंगलों में आग लगने की घटना बढ़ती जा रही है। कुमाऊं में आग से सात घटनाओं में 8 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि गढ़वाल में हुई पांच घटनाओं से चार हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ।   प्रदेश में बृहस्पतिवार को 24 घंटे में कई स्थानों पर बारिश के बावजूद आग की 18 घटनाएं सामने आई हैं। इसमें कुमाऊं में सात और गढ़वाल में पांच जगह जंगल जले। जबकि एक घटना वन्य जीव क्षेत्र की है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशा़त वर्मा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं में आग से सात घटनाओं में 8 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि गढ़वाल में हुई पांच घटनाओं से चार हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...