Thursday, May 14News That Matters

Sample Page

वन भूमि में बनी 100 मजारें तोड़ी, कई निशाने पर, धार्मिक स्थलों के नाम पर एक हजार से अधिक अतिक्रमण  !

वन भूमि में बनी 100 मजारें तोड़ी, कई निशाने पर, धार्मिक स्थलों के नाम पर एक हजार से अधिक अतिक्रमण !

उत्तराखण्ड
विभाग के अधिकारियों का कहना है गढ़वाल मंडल में 2294 और कुमाऊं मंडल में 9490 हेक्टेयर वन क्षेत्र में अतिक्रमण है। इसके अलावा वन्य जीव विहार के 75 हेक्टेयर में अतिक्रमण है। अब तक लगभग 100 मजारें ध्वस्त की गई हैं, लेकिन किसी मंदिर को ध्वस्त नहीं किया गया है।   प्रदेश के जंगलों में अतिक्रमण कर बनाई गई 100 मजारें तोड़ दी गई हैं और कई निशाने पर हैं। वन विभाग के अधिकारी बताते हैं वन भूमि पर धार्मिक स्थलों के नाम पर राज्यभर में एक हजार से अधिक अतिक्रमण हैं। प्रभागीय वनाधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश की वन भूमि पर अतिक्रमण कर तेजी से धार्मिक स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें भी मजारों की संख्या तेजी से बढ़ने से सरकार के कान खड़े हो गए हैं। इस मसले पर शासन के निर्देश के बाद वन मुख्यालय ने सभी आरक्षित और संरक्षित वन क्षेत्रों से धार्मिक स्थलों की जानकारी म...
बाबा केदार की डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए किया प्रस्थान, आज पहुंचेगी पहले पड़ाव  !

बाबा केदार की डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए किया प्रस्थान, आज पहुंचेगी पहले पड़ाव !

उत्तराखण्ड
25 अप्रैल को सुबह 6.10 बजे बाबा केदारनाथ के कपाट खुल जाएंगे। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली 22 को फाटा, 23 को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करते हुए डोली 24 अप्रैल को अपने धाम पहुंचेगी।   आज  शुक्रवार सुबह नौ बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। सेना की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच डोली पहले पड़ाव पर रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। 22 को फाटा, 23 को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करते हुए डोली 24 अप्रैल को अपने धाम पहुंचेगी। 25 अप्रैल को सुबह 6.10 बजे कपाटोद्घाटन होगा। वहीं भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भगवान केदारनाथ की निर्विघ्न यात्रा के लिए ...
Dream 11:  उत्तराखंड पुलिस के जवान ने जीते ड्रीम 11 में एक करोड़…

Dream 11:  उत्तराखंड पुलिस के जवान ने जीते ड्रीम 11 में एक करोड़…

उत्तराखण्ड
Dream 11: dream11 पर टीम बनाकर लोग लाखो करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। लोग बिना सोचे समझे इस पर कई पैसे लुटा रहे हैं कई लोगों ने इसे कमाई का जरिया भी बना दिया है। लोग इसमें बिना मैच खेले अपना सपना साकार कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2023) में टीम बनाकर उत्तराखंड के कई सारे लोग भी मालामाल हो चुके हैं। इसके पीछे छिपे रिस्क आप ज्यादा बेहतर समझते हैं। बहरहाल, ताजा मामला उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से है जनपद रुद्रप्रयाग से क्रिकेट आईपीएल में ड्रीम इलेवन टीम बनाकर पुलिस जवान कैलाश रावत (Kalish Rawat IPL Dream 11 Win One Crore Rupess) ने 1 करोड़ की धनराशि जीती है. आपको बता दे कि पुलिस जवान कैलाश रावत वर्तमान में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के सुरक्षा ड्यूटी में तैनात है. वहीं ड्रीम इलेवन में टीम लगाकर एक करोड़ जीतने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। एक करोड़ जीतने के...
दुःखद: पुंछ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, पांच जवान शहीद…

दुःखद: पुंछ में सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, पांच जवान शहीद…

उत्तराखण्ड
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों ने घात लगातार सैन्य वाहन पर विस्फोट से हमला कर दिया। इसमें पांच जवान शहीद हो गए हैं। पहले 4 शहीदों की खबर आई थी। अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर सैन्य और पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों के साथ मिलकर वाहन में लगी आग बुझाकर राहत और बचाव अभियान चलाया। सेना ने बताया कि इस हादसे में 5 जवान शहीद हुए हैं और एक अन्य गंभीर रूप से घायल सैनिक को तुरंत राजौरी के सेना अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार यह जवान काउंटर टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के थे। सेना ने बताया कि हमलवारों की तलाश जारी है और आगे की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले को लेकर थल सेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी है।...
Uttarakhand News: राज्य के समग्र विकास में सबकी भागीदारी हो सुनिश्चित: मुख्यमंत्री…

Uttarakhand News: राज्य के समग्र विकास में सबकी भागीदारी हो सुनिश्चित: मुख्यमंत्री…

उत्तराखण्ड
विभागीय अधिकारी विधायकगणों द्वारा इंगित की जाने वाली विधानसभा क्षेत्रों की प्रमुख समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, उनका समाधान करें। राज्य के समग्र विकास के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा। जिलाधिकारी भी जनपदों में समय-समय पर विधायकगणों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विधान सभा क्षेत्र यमुनोत्री, बद्रीनाथ, प्रतापनगर, चकराता, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, मंगलौर, लक्सर, खानपुर एवं हरिद्वार ग्रामीण की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाई जाय। यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रीष्म काल में लोगों को पेयजल की किल्लत न हो। विकास कार्यों में तेजी लाने तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी कार्य...
आईपीएल-2023  : केएल राहुल ने बदल डाला इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले कप्तान   !

आईपीएल-2023 : केएल राहुल ने बदल डाला इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले कप्तान !

खेल
केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल-2023 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से मात दी. इस मैच में राहुल ने एक उपलब्धि अपने नाम दर्ज की. राहुल की टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भी पहुंच गई है.   धुरंधर बल्लेबाज केएल राहुल फिलहाल आईपीएल के 16वें सीजन (IPL-2023) में लखनऊ सुपरजायंट्स की कप्तानी संभाल रहे हैं. उनकी टीम ने बुघवार रात जयपुर में खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से मात दी. इस मैच में राहुल ने एक उपलब्धि भी अपने नाम कर ली.   अंतिम ओवरों में पलटी बाजी लखनऊ सुपरजायंट्स ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन (IPL-2023) में अपनी चौथी जीत दर्ज की. उसने बुधवार रात खेले गए सीजन के 26वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से मात दी. मैच में एक वक्त तक राजस्थान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा था लेकिन अंतिम ओवर...
उत्तराखंड : कक्षा 1 व 2 के छात्रों को नहीं मिलेगा गृहकार्य, शिक्षा नीति के तहत बस्ते का बोझ कम करने की योजना  !

उत्तराखंड : कक्षा 1 व 2 के छात्रों को नहीं मिलेगा गृहकार्य, शिक्षा नीति के तहत बस्ते का बोझ कम करने की योजना !

उत्तराखण्ड
देहरादून : नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूलों में महंगी किताबों का बोझ कम करने के साथ ही बस्ते का भार भी हल्का करने की तैयारी की जा रही है। नए पाठ्यक्रम में पहली एवं दूसरी कक्षा के छात्रों को गृहकार्य नहीं दिया जाएगा।   कक्षा तीन के छात्रों को केवल 2 घंटे का गृहकार्य उत्तराखंड शिक्षा विभाग, एससीईआरटी के साथ मिलकर पहली एवं दूसरी कक्षा के पाठ्यक्रम को इस प्रकार डिजाइन किया जा रहा है कि छात्रों को पुस्तकों को कम से कम पढ़ना पढ़े और मौखिक रूप अधिक से अधिक ज्ञानवर्धक जानकारी मिल सके। नई शिक्षा नीति में कक्षा तीन के छात्र-छात्राओं को केवल दो घंटे का गृहकार्य प्रति सप्ताह दिए जाने का प्रविधान है।   चौथी एवं पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पूर्व के पाठ्यक्रम के मुकाबले कम गृहकार्य दिया जाना है। प्राथमिक के छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम ज्ञानवर्धक, रोचक, आकर्षक आकृतियों से युक्...
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से 12 लोग पानी में बह, कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से 12 लोग पानी में बह, कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखण्ड
आगामी चारधाम यात्रा के दौरान सभी लाइन विभाग आपसी तालमेल के साथ काम करेंगे। इसे देखने के लिए आज प्रदेश में मॉक ड्रिल की गई है। प्रदेश भर में आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल हुई। उत्तरकाशी के बड़कोट में बादल फट गया तो वहीं हरिद्वार में गंगा में बाढ़ आने से 12 श्रद्धालु लापता हो गए। बचाव दल मौके पर हैं। वहीं दूसरी तरफ सीएम धामी हालात का जायजा लेने कंट्रोल रूम पहुंचे हैं। आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम को फोन पर महाराणा प्रताप स्टेडियम के समीप ओआईसिस स्कूल के पास नदी में बाढ़ आने से तटीय क्षेत्र में स्कूली बच्चो के फंसे होने की सूचना मिली। जिस पर जिलाधिकारी/ रिस्पांस ऑफिसर सोनिका ने आईआरएस को सक्रिय करते हुए आईआरएस से जुड़े सभी अधिकारियों को तत्काल अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आपदा परिचालन केंद्र पर को ऋषिकेश बस स्टेशन पर भगदड़ मचने की सूचना प्राप्त हुई। इं...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इन सेवादारों द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 21 से 25 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखंड के मुख्य सेवक के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बाबा केदार की डोली के गुप्तकाशी से केदारनाथ पहुंचने तक यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 24 और 25 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई है। चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा की जा रही है। चारधाम यात्रा के प्रति लोगों में काफी उत्साह हैं। अभी तक 16 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। स्वयं सेवी संगठनों एवं सामाजिक संगठनों का पूरा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा की देवभूम...
पीसीसीएफ विनोद सिंघल फिर बने वन विभाग के मुखिया

पीसीसीएफ विनोद सिंघल फिर बने वन विभाग के मुखिया

उत्तराखण्ड
देहरादून:  आइएफएस विनोद कुमार सिंघल को 16वें दिन फिर से वन विभाग के मुखिया की कमान मिल गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में शासन ने सिंघल को विभाग प्रमुख का कार्यभार सौंपने के आदेश जारी कर दिए। बुधवार को सिंघल ने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद चार अप्रैल को विभाग प्रमुख के पद पर बहाल हुए आइएफएस राजीव भरतरी के पास अब उत्तराखंड राज्य जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का दायित्व है। दिलचस्प ये कि दोनों ही अधिकारी 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। वन विभाग के मुखिया (हेड आफ फारेस्ट फोर्स) पद को लेकर चल रही खींचतान लंबे समय से सुर्खियों में है। शासन ने पूर्व में विभाग प्रमुख राजीव भरतरी का स्थानांतरण उत्तराखंड राज्य विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद पर कर दिया था। भरतरी के स्थान पर आइएफएस विनोद कुमार सिंघल को विभाग प्रमुख बनाया गया। भरतरी ने स्थानांतरण ...