Thursday, May 14News That Matters

Sample Page

खून की नलियों (रक्त वाहिकाओं) की सही स्थिति का पता चलने से हृदय रोग के संभावित खतरों की समय से चेतावनी मिलगी।

खून की नलियों (रक्त वाहिकाओं) की सही स्थिति का पता चलने से हृदय रोग के संभावित खतरों की समय से चेतावनी मिलगी।

Chennai
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के शोधकर्ताओं ने खून की नलियों के स्वास्थ्य का हाल जानने और उम्र का असर समझने के लिए एक अभिन्व, गैर-शल्य उपकरण बनाया है जिससे हृदय रोगों की शुरुआती जांच बहुत आसानी से होगी। ARTSENS® नामक यह उपकरण इस तरह बना है कि जो विशेषज्ञ नहीं हैं वे भी सामान्य चिकित्सा जांच में आसानी से इसका उपयोग कर खून की नलियों के स्वास्थ्य का हाल जान सकते हैं और तदनुसार भविष्य में सचेत रहने की सलाह दे सकते हैं। डिवाइस में एक प्रोपराइटरी नाॅन-इमेजिंग प्रोब और एक इंटेलिजेंट कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म है और इसका विकास आईआईटी मद्रास के हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी इनोवेशन सेंटर (एचटीआईसी) ने किया है। डिवाइस का परीक्षण 5,000 से अधिक मनुष्यों पर किया जा चुका है और इस टेक्नोलाॅजी को यू.एस., यूरोपीय संघ और भारत में पांच युटिलिटी पेटेंट, 10 डिजाइन पेटेंट प्राप्त हैं और विभिन्न अधिकार क्षेत्रों में 2...
अतीक-अशरफ हत्याकांड: तीनों शूटरों को नैनी जेल से निकालकर प्रतापगढ़ शिफ्ट किया गया   !

अतीक-अशरफ हत्याकांड: तीनों शूटरों को नैनी जेल से निकालकर प्रतापगढ़ शिफ्ट किया गया !

उत्तरप्रदेश
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्यारोपियों को प्रयागराज की नैनी जेल से निकालकर प्रतापगढ़ जिला जेल में शिफ्ट किया गया है।   अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के हत्यारोपियों को प्रयागराज की नैनी जेल से निकालकर प्रतापगढ़ जिला जेल में शिफ्ट किया गया है। बता दें कि तीनों शूटरों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तर प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट...
ऋषिकेश : बढ़ते तापमान के बीच रिवर राफ्टिंग के लिए बढ़ रही पर्यटकों की आमद  !

ऋषिकेश : बढ़ते तापमान के बीच रिवर राफ्टिंग के लिए बढ़ रही पर्यटकों की आमद !

उत्तराखण्ड
ऋषिकेश। पारा जैसे-जैसे उछाल मार रहा है, वैसे-वैसे रिवर राफ्टिंग के लिए पर्यटकों की आमद बढ़ती जा रही है। गंगा के कौड़ियाला-मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन में पूरे दिन रंग-विरंगी राफ्ट नजर आ रही हैं। इस माह अब तक 45 हजार से अधिक पर्यटक राफ्टिंग का लुत्फ उठा चुके हैं, जबकि मार्च में 51,568 पर्यटकों ने राफ्टिंग की थी। इस सत्र में आठ माह (सितंबर 2022 से अप्रैल 2023 तक) में एक लाख 94 हजार 246 पर्यटक राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश पहुंच चुके हैं। हालांकि, वर्षा और गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण राफ्टिंग कुछ विलंब से शुरू हो पाई थी। इसके बाद दिसंबर और जनवरी में ठंड बढ़ने के कारण पर्यटकों ने राफ्टिंग के प्रति ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। फरवरी के बाद राफ्टिंग के प्रति पर्यटकों का रुझान बढ़ा, जो जारी है। प्रत्येक सप्ताहंत पर बड़ी संख्या में पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंच रहे हैं।   यहां से की जात...
पौड़ी : बाघ के आतंक को देखते हुए जिला प्रशासन ने दर्जन भर गांवों में लगाया कर्फ्यू, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के दिए निर्देश !

पौड़ी : बाघ के आतंक को देखते हुए जिला प्रशासन ने दर्जन भर गांवों में लगाया कर्फ्यू, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के दिए निर्देश !

उत्तराखण्ड
पौड़ी। जिला प्रशासन ने जिले में बाघ के आतंक को देखते हुए रिखणीखाल व धूमाकोट तहसील के दर्जनों गांवों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। इसके अलावा 17 और 18 अप्रैल को इन दोनों तहसीलों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। डीएम पौड़ी आशीष चौहान ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। रिखणीखाल ब्लाक के ग्रामपंचायत मेलधार के डल्ला गांव में गत दो दिन पहले बाघ के हमले में हुए वृद्ध की मौत के बाद वन विभाग ने हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है। रविवार को आसपास के क्षेत्र में ड्रोन उड़ाया गया, जिसमें पडियारपाणी गांव में भी एक बाघ की मूवमेंट कैमरे में कैद हुई है। ग्राम पंचायत मेलधार के प्रधान खुशेंद्र सिंह ने बताया कि बाघ के हमले में वृद्ध की मौत के बाद आसपास के गांवों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं।...
देहरादून : अंबीवाला क्षेत्र चाय बागान घोषित, नए निर्माणों पर रोक से लोगों में मची खलबली  !

देहरादून : अंबीवाला क्षेत्र चाय बागान घोषित, नए निर्माणों पर रोक से लोगों में मची खलबली !

उत्तराखण्ड
देहरादून : अंबीवाला में करीब पांच हजार की आबादी यहां रहती है। घरेलू के साथ ही बड़ी संख्या में व्यावसायिक गतिविधियां भी यहां संचालित होती हैं। हाल ही में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने देहरादून मास्टरप्लान-2041 में ग्राम पंचायत अंबीवाला को चाय बागान क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।   मास्टरप्लान-2041 में ग्राम पंचायत अंबीवाला को पूरी तरह से चाय बागान क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। यहां अब कोई भी नया निर्माण अवैध माना जाएगा। हालांकि, पुराने निर्माणों से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। चाय बागान से सटा अंबीवाला क्षेत्र राजस्व ग्राम है। यहां पहले खेती होती थी। लिहाजा राजस्व अभिलेखों में यह क्षेत्र कृषि क्षेत्र में दर्ज है। लेकिन, वर्तमान में इस पंचायत में 25 फीसदी ही खेती रह गई है और यह पूरी तरह से आबादी क्षेत्र बन गया है। करीब पांच हजार की आबादी यहां रहती है। घरेलू के साथ ही बड़ी स...
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कल होगी कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर होगा निर्णय  !

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कल होगी कैबिनेट की बैठक, कई प्रस्तावों पर होगा निर्णय !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक कल मंगलवार को होगी। प्राथमिक परिवारों को 50 प्रतिशत अनुदान पर एक किलो नमक और दो किलो चीनी देने के अलावा शिक्षा, गृह विभाग, कृषि, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदों की नियमावली में संशोधन समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। सचिवालय में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में निवेश और अवस्थापना, नीति आयोग की तर्ज पर थिंक टैंक सेतु लाने पर चर्चा होगी।   इसके अलावा अंतोदय और प्राथमिक परिवारों को 50 प्रतिशत अनुदान पर एक किलो नमक और दो किलो चीनी देने के अलावा शिक्षा, गृह विभाग, कृषि, चिकित्सा शिक्षा विभाग में नर्सिंग अधिकारी पदों की नियमावली में संशोधन समेत अन्य प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।   उत्त...
देहरादून : शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर की साथी की हत्या, घरवालों को गुमराह कर डेयरी में फेंका शव  !

देहरादून : शराब के नशे में डंडे से पीट-पीटकर की साथी की हत्या, घरवालों को गुमराह कर डेयरी में फेंका शव !

उत्तराखण्ड, देहरादून
देहरादून : डेयरी में मिले शव की पहचान अफजाल निवासी मुस्लिम बस्ती के रूप में हुई। हत्या के आरोप में अफजाल के साथ काम करने वाले सुरेश को गिरफ्तार किया गया है। रात में किसी बात पर हुए झगड़े में सुरेश ने अफजाल की हत्या कर दी थी।   कारगी क्षेत्र की एक डेयरी में कर्मचारी की उसके साथी ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद कर्मचारी और डेयरी मालिक ने घरवालों का गुमराह करने के लिए इसे एक्सीडेंट का रूप देना चाहा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज उगल दिया। पता चला कि दोनों कर्मचारियों में शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात पटेलनगर थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती स्थित राशिद की डेयरी में शनिवार रात को हुई। डेयरी में अफजाल निवासी बादशाहपुर, बिहारीगढ़, सहारनपुर काम करता था। डेयरी के ऊपर उसके ...
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा आज से शुरू, ये रहा एडमिट कार्ड लिंक  !

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा आज से शुरू, ये रहा एडमिट कार्ड लिंक !

उत्तराखण्ड
भारतीय सेना आज, 17 अप्रैल, 2023 से 26 अप्रैल, 2023 तक शेड्यूल के अनुसार अपनी अग्निवीर भर्ती 2023 ऑनलाइन सीईई आयोजित करेगी। चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी – चरण 1 देश भर के विभिन्न सीबीटी मोड केंद्रों में ऑनलाइन आम प्रवेश परीक्षा है और चरण II रैली स्थल पर एआरओ द्वारा भर्ती रैली है।   शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी – पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक, दूसरी पाली 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक होगी। ऑनलाइन परीक्षा लिखने के लिए उम्मीदवारों को केवल एक घंटे का समय दिया जाएगा।   उम्मीदवार श्रेणी / विषय अनुसूची चेक कर सकते हैं। प्रत्येक पाली के लिए, उम्मीदवारों को कम से कम एक घंटे पहले रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है क्योंकि परीक्षा के निर्धारित समय से आधे घंटे पहले गेट बंद हो जाएंगे। ...
Big Breaking: 20 हजार की रिश्वत लेते दरोगा को रंगे हाथ विजिलेंस ने किया गिरफ़्तार…

Big Breaking: 20 हजार की रिश्वत लेते दरोगा को रंगे हाथ विजिलेंस ने किया गिरफ़्तार…

उत्तराखण्ड
हरिद्वार: हरिद्वार ज्वालापुर में तैनात 20 हजार की रिश्वत लेते दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा को रंगे हाथ विजिलेंस ने गिरफ़्तार कर लिया। दरोगा इंद्रजीत सिंह राणा 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर 20 हजार मांग रहा था। देहरादून से आई विजिलेंस ने दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया। विजिलेंस की टीम ने दरोगा से देर रात तक ज्वालापुर कोतवाली में पूछताछ की।...
Weather Update: उत्तराखंड में तपती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग का है अनुमान…

Weather Update: उत्तराखंड में तपती गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग का है अनुमान…

उत्तराखण्ड
Weather Update: उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने पसीने छुड़ाने पे लगी हुई है। संभवता हर दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड राज्य में भी पिछले 15 दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते शनिवार को राज्य में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वही अगले 4 दिन तक ऐसे ही गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। सबसे ज्यादा तापमान हरिद्वार में दर्ज किया गया। उत्तराखंड में आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के साथ हल्की बौछारें संभावना जताई जा रही है वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। पारे में और इजाफा होने के आसार हैं। वहीं, आगामी बुधवार को प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व ओलावृष्टि को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े कर रहे बेहाल देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की मार प...