देहरादून : बिन हेलमेट दुपहिया सवार युवक-युवती को रोकना इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, मारी टक्कर !
देहरादून: रात को चेकिंग कर रहे डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर को स्कूटी सवार एक युवक व युवती ने पहले तो टक्कर मारी और उन्हें घसीटते हुए ले गए।
हादसे में इंस्पेक्टर के हाथ व घुटने पर चोट आई है जबकि युवक-युवती स्कूटी से गिरकर घायल हुए हैं। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने दोनाें को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
डालनवाला कोतवाली में दी तहरीर में इंस्पेक्टर नंद किशोर भट्ट ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे वह पुलिस टीम के साथ द्वारिका स्टोर चौक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटर सवार युवक और युवती को रोकने की कोशिश की। स्कूटर सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
स्कूटी सवार युवक-युवती नाले में गिरकर चोटिल
पुलिस के नजदीक आते हुए स्कूटर चालक युवक ने गति धीमी की और फिर तेजी से बढ़ाकर दौड़ा दिया। उन्होंने स्कूटी चालक को पकड़ने ...








