यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दिक्षित ने दिए ये निर्देश…
श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं धाम में की जाने वाली तैयारी एवं व्यवस्थाओं का शीघ्रता – शीघ्र पूर्ण करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दिक्षित ने मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार को किए जा रहे कार्यों के मॉनिटरिंग एवं जायजा लेने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में किए जा रहे कार्यों का गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया । उन्होंने कुंड गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक सड़क मार्ग का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए है कि सुगम एवं सुव्यवस्थित यात्रा संचालित करने के लिए जिन स्थानों पर पैच एवं डामरीकरण के कार्य किए जाना है उन्हे शी...








