बेंगलुरु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक दिवसीय कर्नाटक दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:45 बजे चिक्कबल्लापुर में श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 1 बजे बेंगलुरु मेट्रो की वाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री मेट्रो में सवारी भी करेंगे।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम मोदी ने अपने कर्नाटक दौरे के बाद में ट्वीट कर जानकारी दी। पीएम मोदी ने लिखा कि मैं 25 मार्च को कर्नाटक में रहूंगा, इस दौरान श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद बेंगलुरु मेट्रो की कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन के उद्घाटन के लिए वहां मौजूद रहूंगा।
मेट्रो शुरू होने से यात्रियों को मिलेगी राहत
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बेंगलुरु मेट्रो क...
हल्द्वानी : वायु सेवा में अग्निवीर का सपना देख रही महिला उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अग्निवीर वायु भर्ती के लिए हिल एरिया की महिलाओं को लंबाई में पांच सेमी की छूट दी गई है। इससे महिला उम्मीदवारों को भर्ती में सहूलियत होगी।
असल में पहाड़ में महिलाओं की लंबाई कम होती है। ऐसे में वायु सेना के विंग कमांडर एके सारस्वत ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशक हरबीर सिंह को पत्र लिखा था।
12वीं पास और डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस
निदेशक हरबीर सिंह ने बताया कि अग्निवीर के रूप में भर्ती में 10वीं पास और आइटीआइ पास को 20 अंक, 10वीं पास और दो से तीन साल के डिप्लोमा पर 30 अंक, 12वीं पास और एक वर्षीय आइटीआइ पास को 30 अंक, 12वीं पास और दो साल के आइटीआइ पास को 40 अंक, 12वीं पास और डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जाएगा। राज्य के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं आवे...
पंजाब के कई अपराधियों और खालिस्तानी आतंकियों ने पहले भी उत्तराखंड में पनाह ली है। ऐसे मामले भी आए, जब अपराधी सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए उत्तराखंड के रास्ते दूसरी जगह चले गए। बीते वर्षों में कई बार इन अपराधियों को उत्तराखंड पुलिस ने दबोचा और शरण देने वालों पर भी कार्रवाई हुई। कई ऑपरेशन को उत्तराखंड और पंजाब पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया।
दरअसल, उत्तराखंड में वर्षभर पर्यटन गतिविधियां चलती रहती हैं। इसी का फायदा उठाकर लोग यहां आते हैं। कई बार अपराधियों ने होटल, धर्मशालाओं और अन्य जगहों पर शरण ली। दो साल पहले पहलवान सुशील कुमार साथी की हत्या कर करीब एक माह हरिद्वार के एक आश्रम में रुका था। इसी तरह कई अपराधियों ने स्वीकारा है कि उत्तराखंड पुलिस उन्हें मारेगी नहीं।
बता दें कि वर्ष 2009 के बाद से उत्तराखंड में एक भी पुलिस एनकाउंटर में किसी अपराधी की जान नहीं गई है। ऐसे में इस बात की आशंका...
ऋषिकेश: इस वर्ष चार धाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर परिवहन विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। तीन अप्रैल से ग्रीन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व नोडल अधिकारी यात्रा सुनील शर्मा ने कहा कि यात्रा व्यवस्था से बाहर चलने वाले वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। विभाग में पंजीकृत ट्रैवल एजेंट ही यात्रियों की बुकिंग कर पाएंगे। इसकी जांच के लिए अलग से सचल दल का गठन किया जा रहा है।
सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश में विभिन्न परिवहन कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आरटीओ प्रशासन वन नोडल अधिकारी यात्रा सुनील शर्मा ने तैयारियों पर चर्चा की। परिवहन निगम के कार्यालय अधीक्षक अनुराग पुरोहित ने बताया कि पिछले वर्ष छह मई से 15 जून तक परिवहन निगम की बसों का संचालन हुआ।
इस वर्ष 120 बसों का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा
केदारनाथ में सब...
लखनऊ, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा प्रेस कांफ्रेंस कर जनता के सामने रखा। सीएम ने कहा कि छह वर्ष पहले उत्तर प्रदेश कहांं था और आज छह वर्षो के दौरान उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुए है वो नए उत्तर प्रदेश की गाथा को सबके सामने रखता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छह वर्ष प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं। फुल मेजोरटी की सरकार और एक स्थिर सरकार के कार्य कैसे होते हैं प्रदेश की जनता ने भाजपा के शासनकाल में यह देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कभी कहा जाता था उत्तर प्रदेश का कभी विकास नहीं हो सकता है। आज यूपी विकास की दौड़ में सबसे आगे हैं। आज भाजपा सरकार के छह वर्ष पूर्ण हुए...
Rahul Gandhi disqualified: लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी-अडानी संबंधों पर सवालों से ध्यान भटकाने के लिए मुझे अयोग्य ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि अडानी पर मेरे भाषण से प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और मैंने यह उनकी आंखों में देखा है, इसलिए पहले इस मुद्दे को लेकर भटकाया गया और अब मुझे अयोग्य ठहरा दिया गया।
शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं सवाल पूछना जारी रखूंगा। मैं किसी से नहीं डरता। मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और लड़ता रहूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि गौतम अडाणी की कंपनी में लगे 20 हजार करोड़ रूपये किसके हैं?
राहुल बोले- मुझे डराकर चुप नहीं कराया जा सकता है
राहुल गांधी न...
ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने के लिए एक माह का समय शेष रह गया है। श्री केदारनाथ धाम में सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में लगे हैं तथा यात्रा मार्ग से बर्फ को हटाने का कार्य पूर्ण करते हुए आवाजाही हेतु मार्ग खोल दिया गया था किन्तु विगत दिनों से केदारनाथ धाम में बार-बार मौसम खराब होने व भारी बर्फबारी होने के कारण भैंरो ग्लेशियर, कुबेर ग्लेशियर एवं बड़ी लिनचोली के पास बड़े हिमखंड एवं ग्लेशियर आने से यात्रा मार्ग आवाजाही हेतु अवरुद्ध हो गया ।
श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को मार्च माह के अंत तक चाक- चौबंद करने के निर्देश जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिए गए ...
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई है। बारिश के साथ ही प्रदेश में मौसम के मिजाज बदल गए है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से देहरादून, चमोली और हल्द्वानी में बारिश हुई। वहीं शनिवार की सुबह गंगोत्री हाईवे पर हुए भूस्खलन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में पहाड़ से लेकर मैदान तक अनेक स्थानों में झमाझम बरसात का दौर जारी है। आज कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश भी हो सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के सभी जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने और अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
बताया जा रहा है ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रायपुर क्षेत्र में अक्टूबर 2022 में आपदा से प्रभावित सौंग पुल, ग्राम पंचायत खैरी मानसिंह में क्षतिग्रस्त सड़कों व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सौंग पुल की सुरक्षा दीवारों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सौंग नदी के चैनेलाइजेशन हेतु जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए एवं अन्य सभी आपत्तियों के निस्तारण हेतु शीघ्र शासन स्तर से कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में आपदा के दौरान हुए नुकसान के बाद हुए पुनर्निर्माण कार्य में तेजी से कार्रवाई हुई है। आज उन सभी निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों से समीक्षा रिपोर्ट ली गई है। इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी सोनिका एवं अन्य लोग मौजूद रहे।...