नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, केंद्र ने दी सहमती…
Uttarakhand News: उत्तराखंड हाईकोर्ट की शिफ्टिंग को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि लंबी खीचतान और विरोध के बीच केन्द्र सरकार ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की अनुमति दे दी है। इसके लिए केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरन रिजिजु ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड हाईकोर्ट को शिफ्ट करने पर केंद्र ने सैद्धांतिक सहमति दी है। इस संबंध में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरन रिजिजु ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि राज्य सरकार द्वारा हल्द्वानी में उच्च न्यायलय के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा दिए जाने पर केन्द्र सरकार उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की अधिसूचना की प्रक्रिया प्रा...








