Tuesday, June 23News That Matters

Sample Page

वाहन चालक हो जाएं सावधान, प्रेशर हार्न का किया प्रयोग तो कटेगा चालान…

वाहन चालक हो जाएं सावधान, प्रेशर हार्न का किया प्रयोग तो कटेगा चालान…

उत्तराखण्ड
Dehradun News: जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत संचालित ऐसे वाहन जिनके द्वारा प्रेशर हार्न का प्रयोग किया जा रहा है उनके विरुद्ध यातायात पुलिस कार्यवाही हेतु प्रयासरत है । जनपद क्षेत्रांतर्गत सिटी बस चालक जिनके द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत प्रेशर हार्न लगाकर वाहनों का संचालन किया जा रहा है जिससे ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ वृद्ध एवं बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि अक्षय कोंडे पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा जनपद क्षेत्रांतर्गत ऐसे वाहन जिनके द्वारा निर्धारित मानकों के विपरीत हार्न / मॉडिफाई प्रेशर हार्न प्रयोग कर वाहन संचालित किया जा रहा है उनके विरुद्ध दिनांक 27/03/2023 से 02/04/2023 तक 07 दिवसीय विशेष सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य प्रेशर हार्न जो ध्वनि प्रदूषण कर रहे हैं, के विरुद्ध कार्यवाही करना है इसके अतिरिक्त उक्त कार्यवा...
पीएम मोदी आज करेंगे रिहायशी कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम का करेंगे उद्घाटन, प्रदेश कार्यालय का होगा भूम‍ि पूजन!

पीएम मोदी आज करेंगे रिहायशी कॉम्प्लेक्स व ऑडिटोरियम का करेंगे उद्घाटन, प्रदेश कार्यालय का होगा भूम‍ि पूजन!

दिल्ली
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को भाजपा मुख्‍यालय के सामने बनाए गए रेज‍िडेंश‍ियल कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे. इस कॉम्‍प्‍लेक्‍स में भाजपा  के संगठन महासच‍िव और मंत्री स्‍तर के नेताओं के ठहरने की सुव‍िधा उपलब्‍ध होगी. साथ ही ऑड‍िटोर‍ियम में पार्टी की बड़ी मीट‍िंग्‍स आयोज‍ित की जा सकेंगी. इसको पार्टी के सीन‍ियर नेताओं के कैंपेन के ल‍िए भी प्रयोग किया जा सकता है. इसके अलावा पीएम मोदी आज ही द‍िल्‍ली भाजपा के ऑफ‍िस का भूम‍ि पूजन भी करेंगे. इस कार्यक्रम में उनकी गर‍िमामयी उपस्‍थि‍त रहेगी. पार्टी का प्रदेश मुख्‍यालय भी दीनदयाल मार्ग पर ही बनाया जाएगा. इस कार्यालय की दूरी बीजेपी हेडक्‍...
दिल्ली सहित इन 4 राज्यों में तेजी से फैल रहा कोरोना !

दिल्ली सहित इन 4 राज्यों में तेजी से फैल रहा कोरोना !

दिल्ली
नई दिल्ली. भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. ताजा सरकारी आंकड़ों में दो हफ्ते में कोरोनावायरस  संक्रमण के मामलों में 3.5 गुना बढ़ोतरी देखी गई है. ज्यादातर मामले उन राज्यों में सामने आ रहे हैं, जो पहले से ही उच्च केसलोड दर्ज कर रहे थे. दिल्ली में चार जिलों, केरल और महाराष्ट्र में दो-दो और गुजरात के एक जिले में सबसे ज्यादा साप्ताहिक परीक्षण सकारात्मकता दर दर्ज की गई है. केंद्र के आंकड़ों से पता चलता है कि 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 10 फीसदी या उससे अधिक साप्ताहिक टीपीआर वाले जिलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक 19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 63 जिलों में 19-25 मार्च के हफ्ते में टीपीआर 5 से 10 फीसदी पाया गया. केवल दो हफ्ते पहले ये आंकड़ा 8 राज्यों में केवल 15 जिलों में पाया गया था. सबसे ज्यादा साप्ताहिक टीपीआर दर्ज करने वाल...
अमरनाथ यात्र‍ी मोबाइल से कर सकेंगे बस की ट्रैक‍िंग, भक्‍त ऑनलाइन बुक कर सकेंगे ट‍िकट !

अमरनाथ यात्र‍ी मोबाइल से कर सकेंगे बस की ट्रैक‍िंग, भक्‍त ऑनलाइन बुक कर सकेंगे ट‍िकट !

जम्मू
जम्‍मू. अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले यात्र‍ियों को अगले माह से और ज्‍यादा और सुगम सुव‍िधा म‍िलने जा रही है. इस द‍िशा में जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की ओर से बड़ा कदम उठाया जा रहा है. अमरनाथ यात्री जेएंडके रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन  बसों में मोबाइल फोन के जर‍िए ट‍िकट बुक कर सकेंगे. इतना ही नहीं कॉर्पोरेशन ने इन बसों की लाइव ट्रैक‍िंग की सुव‍िधा भी यात्र‍ियों को मुहैया कराने का फैसला क‍िया है. अब यात्री अपने मोबाइल फोन से आसानी से पता लगा सकेंगे क‍ि बस कहां पहुंची है और उसका लाइव स्‍टेट्स क्‍या है? जानकारी के मुताब‍िक जेकेआरटीसी अप्रैल के अंत तक इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम के पहले चरण को पूरी तरह से लागू करने की तैयारी में है. जेकेआरटीसी से जुड़ी सभी प...
उमेश पाल की पत्नी बोलीं- ‘कोर्ट उसे फांसी की सजा सुनाए’, अतीक के ‘अतीत’ पर फैसला आज !

उमेश पाल की पत्नी बोलीं- ‘कोर्ट उसे फांसी की सजा सुनाए’, अतीक के ‘अतीत’ पर फैसला आज !

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले पर इस वक्त सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। उमेश पाल अपहरण मामले में आज अहम सुनवाई होनी है। मामले के मुख्य आरोपी अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती और उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से सोमवार को प्रयागराज लाया गया है। प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट में आज यानी मंगलवार सुबह 11 बजे से कार्यवाही शुरू होगी। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज कोर्ट में सुनवाई से पहले उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि मैं उम्मीद करती हूं, अदालत उसे (अतीक अहमद) फांसी की सजा सुनाए. वो जिंदा रहा तो शायद हम जिंदा नहीं रह पाएंगे। उसका अगला निशाना हम होंगे। उसके जाने से ही आतंक खत्म हो जाएगा।   उमेश पाल अपहरण मामले में सुनवाई से पहले उनकी मां शांति देवी ने कहा कि हममें आने वाले समय में मुकदमा लड़ने की ताकत नहीं है। उसे (अतीक अहमद) मौत की सजा दी जानी ...
अब 30 मार्च को उत्तराखंड आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कार्यक्रम में हुआ बदलाव…

अब 30 मार्च को उत्तराखंड आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कार्यक्रम में हुआ बदलाव…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अब 30 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर आने वाले है। बताया जा रहा है कि आगामी 31 मार्च को उनका दौरा प्रस्तावित था। लेकिन किन्ही कारणों से उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है । अब वह 30 मार्च को उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वे सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। गृहमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। ए0आर0 कोआपरेटिव राजेश चौहान ने अवगत कराया है कि  केन्द्रीय गृह, सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह दिनांक 30 मार्च,2023 (बृहस्पतिवार)को जनपद हरिद्वार के भ्रमण पर रहेंगे, वे ऋषिकुल मैदान में अपराह्न 1.00 बजे आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त सहकारी खेती, जन सुविधा केन्द्र, जन औषधि केन्द्र एवं राज्य की समस्त बहुद्देशीय सहकारी समितियां(एम-पैक्स) में पूर्ण रूप से कम्प्यूटरीकरण का शुभारम्भ करेंगे। उल्लेखनीय है कि पहले यह कार्...
जोशीमठ में प्रभावितों को भेजी गई राहत सामग्री, सीएम धामी ने किया वाहनों का फ्लैग ऑफ…

जोशीमठ में प्रभावितों को भेजी गई राहत सामग्री, सीएम धामी ने किया वाहनों का फ्लैग ऑफ…

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। यह राहत सामग्री एचडीएफसी बैंक के CSR कार्यक्रम के अंतर्गत दी गई है। मानव सेवा समाज संस्था द्वारा प्रभावितों को जोशीमठ में यह राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। जोशीमठ में प्रभावितों को 1500 गरम पानी के बैग, 01 हजार कंबल, 8 सोलर चलित गीजर, 01 हजार एमरजेंसी सोलर चार्ज लाईट, 20 हजार सैनेट्री पैड, 260 अंगीठी एवं 460 रूम हीटर एचडीएफसी बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के प्रभावितों के लिए दिए गए इस सहयोग के लिए एचडीएफसी बैंक एवं मानव सेवा समाज संस्था का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा की जोशीमठ के प्रभावितों को पुनर्वास एवं सारी व्यवस्थाएं व्यवस्थित तरीके से हो, इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। सरकार के सहयोग के लिए ...
हरिद्वार में पॉड टैक्सी चलाने की राह हुई आसान, डीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

हरिद्वार में पॉड टैक्सी चलाने की राह हुई आसान, डीएम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखण्ड
हरिद्वार में 20.74 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर पर्सनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम के तहत पॉड टैक्सी चलाने को मंजूरी दी है। हरिद्वार पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को पीपीपी मोड पर तैयार किया जाएगा। जिलाधिकारी  विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हरिद्वार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू बनाये जाने हेतु हरिद्वार शहर में पी0आर0टी0(परसनलाइज्ड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) परियोजना हेतु भूमि उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रस्तुतीकरण देते हुये उत्तराखण्ड मेट्रो रेल शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम लि0 देहरादून के महाप्रबन्धक (सिविल), उप महाप्रबन्धक(सिविल) एवं निदेशक (प्रोजेक्ट एवं प्लांनिंग) ब्रजेश कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी को बताया कि पी0आर0टी0(परसनलाइज्ड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) परियोजना पर निगम वर्ष 2019 से कार्य कर रहा है। यह परियोजना हरिद्वार ...
अमृतपाल के नेपाल में छिपे होने की आशंका !

अमृतपाल के नेपाल में छिपे होने की आशंका !

Punjab
भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि वह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश में भागने की अनुमति नहीं दे और अगर वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। देश के एक प्रमुख अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार को दूतावास सेवा विभाग को भेजे एक पत्र में काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि अगर अमृतपाल सिंह नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। अखबार ने पत्र की प्रति का हवाला देते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह फिलहाल नेपाल में छिपा हुआ है। इसमें कहा गया है, मंत्रालय से अनुरोध है कि वह आव्रजन विभाग को सूचित करे कि अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश के लिए नेपाल के रास्ते यात्रा करने की अनुमति न दी जाए और अगर वह भारतीय पासपो...
उत्तराखंडः कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य ने थामा बीजेपी का दामन…

उत्तराखंडः कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य ने थामा बीजेपी का दामन…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में इन दिनों राजनीति में हलचल तेज है। प्रदेश में जहां एक ओर दलबल की राजनीति प्रबल है। वहीं भारतीय जनता पार्टी आगामी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस को आज फिर बड़ा झटका लगा है। बताया जा  रहा है कि कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चमोली की जिला पंचायत सदस्य ममता देवी और उनके पति शांति लाल ने कांग्रेस छोड़कर आज  बीजेपी का दामन थाम लिया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों को बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई है। गौरतलब है कि इससे पहले बड़ी संख्या में उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून व हरिद्वार जनपद से कांग्रेस समेत विभिन्न दलों से जुड़े म के प्रदेश पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। बताया जा रह...