राष्ट्रपति कोविन्द ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुलाब का फूल भेंट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने रविवार को सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुलाब का फूल भेंट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनकी बधाई को आत्मीयता से स्वीकार किया और धन्यवाद दिया। इसकी फोटो प्रेसिडेंट आफ इंडिया के ट्वीटर हैंडल पर शेयर की गई है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर बधाई दी है। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने विश्व पर्यावरण दिवस व अपने जन्मदिन के अवसर पर हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ व बरगद) का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी बेहद जरूरी है। तभी यह पर्यावरण के लिए हितकारी होंगे।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा है कि 'उत्तर प्रदेश के ऊर्जस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की ...








