हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत ने धामी की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी से की
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चम्पावत उपचुनाव में कांग्रेस को बड़े अंतर से मिली पराजय को लोकतंत्र के लिए खतरा करार दे रहे हैं, वहीं उनके पुत्र व कांग्रेस में विभिन्न पदों पर आसीन रहे आनंद रावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुरीद नजर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से
चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री धामी की जीत के बाद इंटरनेट मीडिया पर आनंद रावत की पोस्ट चर्चा का विषय बन गई। 'धाकड़ धामी की धमक ने धड़काई धुरंधरों की धमनियां' शीर्षक से पोस्ट में उन्होंने धामी की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी से कर दी। उन्होंने कहाकि 2007 में जब धोनी को टी-20 वल्र्ड कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम चमत्कार करेगी।
कुछ ऐसा ही माहौल चार जुलाई, 2021 को उत्तराखंड की राजनीति में भी था। भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को प्रयोग...







