उत्तराखंड के चंपावत में आज हो रहे हैं. विधानसभा उपचुनाव |
उत्तराखंड के चंपावत में आज हो रहे हैं. विधानसभा उपचुनाव | CM बने रहने के लिए पुष्कर सिंह धामी की जीत जरूरी |
उत्तराखंड के चंपावत में आज विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं. इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उम्मीदवार हैं. शाम पांच बजे तक यहां मतदान होगा और नतीजे 3 जून को आएंगे. सीएम बने रहने के लिए धामी का चुनाव जीतना जरूरी है.
बता दें कि फरवरी में हुए विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भारी बहुमत हासिल किया था. लेकिन चुनाव का चेहरा रहे पुष्कर धामी खटीमा से हार गए थे. इसके बाद सबको चौंकाते हुए चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सीएम पुष्कर धामी के लिए सीट खाली की थी.
पुष्कर सिंह धामी का किससे मुकाबला?
चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने कांग्रेस उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित उम्मीदवार मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय प्रत्याशी ह...








