Wednesday, April 29News That Matters

Sample Page

मुंबई में हनुमान चालीसा को लेकर बवाल, गृहमंत्री दोपहर 1 बजे करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस

मुंबई में हनुमान चालीसा को लेकर बवाल, गृहमंत्री दोपहर 1 बजे करेंगे प्रेस कान्फ्रेंस

देश-विदेश
महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल दोपहर एक बजे मीडिया को संबोधित करेंगे।  मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का फैसला करने वाली अमरावती की सांसद नवनीत राणा के मुंबई स्थित आवास को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह से ही घेर लिया। वे वहां प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सांसद और उनके पति को 'बंटी और बबली' का उपनाम दिया है। दरअसल पति रवि राणा सांसद के साथ सांसद ने  आज मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा  का पाठ करने का ऐलान किया,  जिसके बाद से ही महाराष्ट्र में बवाल शुरू हो गया है। - सांसद के ऐलान के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री के निजी आवास मातोश्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई की पूर्व मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने आज कहा, 'हम इंतजार कर रहे हैं, हम हनुमान चालीसा सामने रखेंगे। हम उन्हें सबक सिखाने का इंतजार कर रहे हैं।' - महार...
भारत सरकार द्वारा किसानों को केसीसी ऋण सुविधा उपलब्ध कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली

भारत सरकार द्वारा किसानों को केसीसी ऋण सुविधा उपलब्ध कराये जाने को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली

उत्तराखण्ड
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबन्धित विभागों- मुख्य कृषि अधिकारी , जिला पंचायती राज अधिकारी , मुख्य उद्यान अधिकारी , मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ,मत्स्य ,लीड बैंक एवं नाबार्ड को इस अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । बता दें कि भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने हेतु "किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी" अभियान 24 अप्रैल 2022 से 01 मई 2022 तक चलाया जाएगा । इस अभियान के अंतर्गत पंचायतीराज विभाग द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों में एक विशेष ग्राम सभा बैठक दिनांक 24 अप्रैल को आयोजित की जा रही है l जिसमें पी.एम.किसान लाभार्थियों के के.सी.सी. संतृप्तीकरण हेतु समस्त कार्यवाही की जाएगी । किसान क्रेडिट कार्ड ( के.सी.सी. ) कम समय ( शॉर्ट टर्म ) के लिए दिया जाने वाला एक कृषि ऋण है । केसीसी लोन किसानों के साल भर में खेती पर होने वाले खर...
धामी के सामने कांग्रेस का  योद्धा होगा कौन?

धामी के सामने कांग्रेस का योद्धा होगा कौन?

उत्तराखण्ड
धामी के सामने कांग्रेस का योद्धा होगा कौन? *चंपावत-उपचुनाव के लिए भाजपा कर रही रणनीति तैयार *सीएम धामी के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने के लिए चंपावत की सर जमी पर आ सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी व अन्य दिग्गज लीडर *क्या कांग्रेस आलाकमान पूर्व सीएम हरीश रावत को उतारेगी उपचुनाव के मैदान में! *चंपावत की जनता को खुश करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुरू कर दिया घोषणाओं का सिलसिला देहरादून -  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के इलेक्शन में अपनी विधानसभा सीट पर शिकस्त पा चुके पुष्कर सिंह धामी पर उनके भाजपा आलाकमान ने फिर से विश्वास जताते हुए उनको मुख्यमंत्री पद की कमान फिर से सौंपने में जरा सी भी हिचक और संदेह नहीं जताया है, बल्कि, क्योंकि अब उनको संवैधानिक रूप से निरंतर निश्चित कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री बनाने हेतु भाजपा आलाकमान ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ाकर अपन...
सीएम धामी ने एनडी तिवारी की तरह विपक्ष की बजाए अपनी ही पार्टी के विधायक की सीट खालीकर कराकर राजनीतिक मूल्याें का किया पालन

सीएम धामी ने एनडी तिवारी की तरह विपक्ष की बजाए अपनी ही पार्टी के विधायक की सीट खालीकर कराकर राजनीतिक मूल्याें का किया पालन

उत्तराखण्ड
आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीट को लेकर अटकल थम गईं। चंपावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री के लिए उपचुनाव का रास्ता साफ कर दिया है। इस सियासी घटनाक्रम के बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस राहत महसूस कर रही है। गुटबाजी व असंतोष से घिरी कांग्रेस इस आशंका से परेशान थी कि कोई कांग्रेस का विधायक इस्तीफा देकर भाजपा के पाले में न चला जाए। इन सब सियासी अटकलों को निराधार साबित कर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की सियासत में वैचारिक व सिद्धांतवादी सियासत को आगे बढ़ाकर नई उम्मीद जगाई है। राज्य में 2002 के पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो तबके सांसद व दिग्गज नेता एनडी तिवारी को मुख्यमंत्री बनाया गया। एनडी ने लोकसभा से इस्तीफा दिया। तब रामनगर से कांग्रेस विधायक वाईएस रावत ने तिवारी के लिए इस्तीफा देकर सीट खाली की। 2007 में भाजपा सत्ता में...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई सिर्फ अवैध कब्जे या अतिक्रमण हटाने के लिए है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई सिर्फ अवैध कब्जे या अतिक्रमण हटाने के लिए है

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में बुलडोजर के माध्यम से कार्रवाई सिर्फ अवैध कब्जे या अतिक्रमण हटाने के लिए हो रही है। बुलडोजर का प्रयोग किसी के विरुद्ध बलपूर्वक नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में गुरुवार को ई-गवर्नेंस में इंटरनेट मीडिया की भूमिका विषय पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, बुलडोजर का उपयोग होगा। अवैध कब्जे हटाने की प्रक्रिया कानूनी तौर पर पूरी की जा रही है। अभी तक तीन स्थानों हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और हल्द्वानी में बुलडोजर का प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारी विचारधारा सदैव राष्ट्रवादी रही है। प्रत्येक परिस्थिति में केवल राष्ट्र प्रथम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-गवर्नेंस के माध्यम से सभी सरकारी कार्यों को आनलाइन सर्विस के माध्यम से जनता तक आसानी से पहुंचाना है। इससे सरकारी कार्याल...
उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिम्मदारों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए

उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और जिम्मदारों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए

उत्तरप्रदेश
अस्पतालों में डाक्टर समय से आकर ओपीडी में मरीजों का इलाज करें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था रखी जाए। अस्पतालों से मरीज असंतुष्ट होकर न जाएं। यह निर्देश गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए। वह लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, अस्पतालों के जिम्मेदारों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओपीडी में मरीजों को देर तक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए ओपीडी काउंटर की संख्या बढ़ाएं। जिस स्पेशियलिटी में मरीजों की संख्या अधिक हो रही है, वहां दो-दो ओपीडी संचालित की जाएं। सामान्य बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों के इलाज के लिए एमबीबीएस डाक्टरों को भी ओपीडी में बैठाएं। ओपीडी, इनडोर और पैथालाजी में मरीजों के बैठने की व्यवस्था की जाए। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डाक्टर समय से अस्पताल पहुंचे ताकि मरीजों को इंतजार न क...
यूपी में 24 हजार नए पदों पर होंगी भर्तियां, 2022 की लिखित परीक्षाओं का कैलेंडर जारी

यूपी में 24 हजार नए पदों पर होंगी भर्तियां, 2022 की लिखित परीक्षाओं का कैलेंडर जारी

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश की सत्ता पर लगातार दूसरी बार काबिज होने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार शुरूआत से ही टाप गियर में चल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को सौ दिन का टारगेट सौंपने के साथ ही सरकारी भर्ती में भी अपनी सरकार की वरीयता तय कर दी है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने भी आठ महीने में 24 हजार भर्तियां करने का लक्ष्य निर्धारित करने के साथ वर्ष 2022 का कैलेंडर जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग वर्ष 2022 में 14 लिखित परीक्षाएं आयोजित करेगा। इनमें शामिल 10 लिखित परीक्षाओं के जरिये आयोग विभिन्न विभागों के 24,183 रिक्त पदों पर भर्तियां करेगा। इनमें पिछले वर्ष आयोजित की गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी-2021) के आधार पर राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षा भी शामिल है जो 19 जून को आयो...
पेयजल विभाग में है कर्मचारियों का टोटा

पेयजल विभाग में है कर्मचारियों का टोटा

उत्तराखण्ड
पेयजल विभाग में है कर्मचारियों का टोटा| देहरादून - पेयजल विभाग में कर्मचारियों का टोटा अथवा कमी बताई जा रही है, जिससे कि पेयजल आपूर्ति की समस्या एवं अन्य मामलों के समाधान होने में विलंब होता है और जनता की संबंधित विभाग को खरी-खोटी सुनने को मिलती रहती है | विभाग के कुछ अधिकारियों का कहना है कि उनके विभाग में समस्याओं का समाधान करने और संबंधित कार्य करने में कर्मचारियों की कमी होने के कारण कुछ विलंब होता रहता है, लेकिन सारे काम तत्परता के साथ किए जाते हैं , कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाती है | *राजधानी दून में अनेक स्थानों पर लगाए गए हैंड पंप खा रहे जंग *पर्यटन सीजन और चार धाम यात्रा को देखते हुए सरकार के सामने है पेयजल समस्या एक चुनौती *मुख्यमंत्री ने स्वयं माना कि गर्मियों में पानी की समस्या बन जाती है बड़ी चुनौती देहरादून - उत्तराखंड की राजधानी दून में जै...
ब्रिटिश पीएम पहुंचे राष्ट्रपति भवन, पीएम मोदी ने किया जोरदार स्वागत

ब्रिटिश पीएम पहुंचे राष्ट्रपति भवन, पीएम मोदी ने किया जोरदार स्वागत

देश-विदेश
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। ब्रिटिश पीएम गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे थे। शु्क्रवार को वह पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। जानसन दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस दौरान 100 अरब रुपये के निवेश के करार होने की उम्मीद जताई जा रही है। राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत ब्रिटिश पीएम शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने कहा, 'शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद। मुझे नहीं लगता कि चीजें हमारे बीच कभी उतनी मजबूत या अच्छी रही हैं जितनी अभी हैं।' इसके बाद जानसन ने राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत संभव बताया जा रहा है कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर भी बातचीत की संभावना है। यूक्रेन-रूस युद्ध के बाद...
स्वास्थ्य सुविधाओं का जनता को मिल रहा अधूरा लाभ?

स्वास्थ्य सुविधाओं का जनता को मिल रहा अधूरा लाभ?

उत्तराखण्ड
स्वास्थ्य सुविधाओं का जनता को मिल रहा अधूरा लाभ? *बदहाल व्यवस्थाएं संबंधित महकमे एवं सरकार की कार्यशैली पर लगाती रही है सवालिया निशान? *आम व गरीब जनता से कोसों दूर रहती है सरकारी सुविधाएं देहरादून-  समूचे उत्तराखंड राज्य में बदहाल बनी हुई स्वास्थ्य सुविधाएं आज की नहीं, बल्कि वर्षों से इसी तरह की बदस्तूर रूप में चली आ रही है, सरकार भले ही आए दिन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का गुणगान तथा घोषणाएं करती रही हो, लेकिन वास्तविकता यह सामने आ रही है कि सरकार की इन स्वास्थ्य सुविधाओं का पूर्ण लाभ गरीबों एवं आमजन मरीजों को अक्सर नहीं मिल पाता है | उत्तराखंड राज्य के सभी 13 जिलों में सरकार द्वारा बहुत सारे स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला सरकारी चिकित्सालय स्थापित किए गए हैं और वहां पर आम जनता को सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिए जाने के दिशा निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए गए हैं , ...