Wednesday, April 29News That Matters

Sample Page

गायक कैलाश खेर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर अपने पुराने दिनों को किया याद

गायक कैलाश खेर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट, परमार्थ गंगा आरती में सहभाग कर अपने पुराने दिनों को किया याद

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा हुई। गायक कैलाश खेर ने केदारनाथ धाम की यात्रा के अनुभवों को भी साझा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए पर्यटन पर विशेष फोकस किया जाएगा। उत्तराखंड धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का केंद्र है। भाजपा नेता रामशरण नौटियाल व उनके पुत्र गायक जुबिन नौटियाल ने भी मंगलवार को आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। कैलाश खेर ने ऋषिकेश में की गंगा आरती प्रसिद्ध सूफी गायक कैलाश खेर के परमार्थ निकेतन आगमन पर ऋषिकुमारों ने वेद मंत्रों और शंख ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया। परमार्थ गंगा आरती में कैलाश खेर ने सहभाग कर अपनी आवाज के जादू भी बिखेरा जिस पर श्रद्धालु जमकर ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत से लड़ेंगे उप चुनाव, विधायक कैलाश गहतोड़ी देंगे इस्तीफा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत से लड़ेंगे उप चुनाव, विधायक कैलाश गहतोड़ी देंगे इस्तीफा

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने की घोषणा करने वाले भाजपा विधायक ने इस्‍तीफा सौंप दिया है। जिसके बाद अब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री धामी इस सीट से ही उपचुनाव लड़ेंगे। चम्पावत से ही उपचुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री धामी चम्पावत से भाजपा विधायक कैलाश गहतौड़ी ने प्रदेश भाजपा संगठन को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब इस बारे में विमर्श कर केंद्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके साथ ही अब यह तय हो गया है कि मुख्यमंत्री धामी चम्पावत से ही उपचुनाव लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया, लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद भाजपा नेतृत्व ने धामी पर विश्वास जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाया। अब धामी को छह माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है। ...
स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए योगी ने द‍िए निर्देश, अगले 100 द‍िनों का लक्ष्‍य किया तय

स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए योगी ने द‍िए निर्देश, अगले 100 द‍िनों का लक्ष्‍य किया तय

उत्तरप्रदेश
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहर बरपाती रही जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी को काफी हद तक काबू कर चुकी योगी सरकार अब ऐसी सभी जलजनित बीमारियों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ना चाहती है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना के लक्ष्य में रखा है कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस, जापानी इंसेफेलाइटिस, एईएस और कालाजार जैसी जलजनित बीमारियों के खिलाफ मिशन जीरो चलाया जाएगा। योगी सरकार-2.0 हर क्षेत्र के लिए लक्ष्य तय कर आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए योगी ने निर्देश दिया है कि अगले 100 दिनों में कम से कम 800 नई एंबुलेंस बढ़ाएं। एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) की संख्या को एक वर्ष में 250 से बढ़ाकर 375 और फिर आगे 500 तक करने का प्रयास रहेगा। 108 एंबुलेंस सेवा के रिस्पांस टाइम को और कम करने पर जोर है। साथ ही कहा है कि सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की पर्याप्...
सीएम योगी ने किया बड़ा एलान, विधानसभा क्षेत्र में 100 बेड का अस्पताल बन के होंगे तैयार

सीएम योगी ने किया बड़ा एलान, विधानसभा क्षेत्र में 100 बेड का अस्पताल बन के होंगे तैयार

उत्तरप्रदेश
पहले कार्यकाल में वैश्विक महामारी कोरोना से जूझते-लड़ते और जीतते चली उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 'एक जिला, एक मेडिकल कालेज' जैसा बड़ा लक्ष्य रखा और दावा है कि 61 मेडिकल कालेज तैयार हो गए। बाकी 14 जिलों में काम शुरू होने वाला है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे कार्यकाल के लिए संकल्प लिया है कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक सौ शैय्या अस्पताल होगा। पांच वर्षों के लिए तय चरणवार लक्ष्यों में हर जिले में निश्शुल्क डायलिसिस की सुविधा और प्रत्येक जिले में जिला अस्पताल के अलावा एक फर्स्ट रेफरल यूनिट की व्यवस्था भी शामिल की गई है। योगी मंत्रिमंडल के समक्ष मंगलवार को एनेक्सी भवन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेक्टर की चरणबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इस सेक्टर में शामिल चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, आयुष, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित खाद्य एवं औषधि प्रशासन ...
डाडा जलालपुर बवाल मामले के बाद अभिभावक चिंतित, शिक्षकों को एहतियात बरतने के निर्देश|

डाडा जलालपुर बवाल मामले के बाद अभिभावक चिंतित, शिक्षकों को एहतियात बरतने के निर्देश|

उत्तराखण्ड
डाडा जलालपुर बवाल मामले के बाद अभिभावक चिंतित, शिक्षकों को एहतियात बरतने के निर्देश| भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में शनिवार की रात हुई पत्थरबाजी और आगजनी की घटना के बाद क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल है। आज स्कूल पर लटके ताले तो खुले, लेकिन अभिभावक डरे हुए हैं। भगवानपुर के डाडा जलालपुर में हुए बवाल के बाद स्कूल पर लटके ताले आज खुले, लेकिन अभिभावकों के मन में अभी भी बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर डर सता रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षकों को सभी जरूरी एहतियात बरतने के लिए कहा है। गौरतलब है कि भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में शनिवार की रात हुई पत्थरबाजी और आगजनी की घटना के बाद क्षेत्र में डर और दहशत का माहौल है। सड़कों पर पुलिस का पहरा था तो घरों से बाहर निकलने में लोग कतरा रहे थे। कहीं फिर से किसी तरह का बवाल न हो जाए। इसे ध्यान रखते हुए शिक्षा विभाग ने ...
दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर चलेगा ‘बुलडोजर’, पुलिस अधिकारी ने टीम के साथ किया दौरा

दिल्ली के जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण पर चलेगा ‘बुलडोजर’, पुलिस अधिकारी ने टीम के साथ किया दौरा

देश-विदेश
हनुमान जन्मोत्सव पर 16 अप्रैल को जहांगीरपुरी इलाके में निकाली गई शोभायात्रा में हिंसा करने वालों पर आरोपितों की ओर से किए गए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को गिराया जाएगा। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। बुलडोजर चलने के खौफ से लोग सकते में है। इसके साथ ही बुधवार सुबह से ही अतिक्रमण हटाए जाने की गैर आधिकारिक सूचना के चलते लोगों पर इसका खौफ भी देखा जा रहा है। घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने कहा कि वे यहां कचरा या अपशिष्ट पदार्थ इकट्ठा करते हैं। अब वे इसे हटा रहे हैं क्योंकि हमें पता चला है कि यहां बुलडोजर आएगा। एमसीडी द्वारा घोषित अतिक्रमण विरोधी अभियान से पहले डीसीपी उत्तर पश्चिम उषा रंगनानी ने जहांगीरपुरी क्षेत्र का पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया। दिल्ली पुलिस ने बुधवार सुबह जहांगीरपुरी में स्थिति का जायजा लिया, जहां पर 16 अप्रैल को एक धार्मिक जुलूस के दौरान हिंस...
लुधियाना में दर्दनाक हादसा सामने आया, एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

लुधियाना में दर्दनाक हादसा सामने आया, एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

देश-विदेश
टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कालोनी के इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कूड़े के ढेर के साथ लगती झुग्गी में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से एक ही परिवार के सात लाेग जिंदा जल गए। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस मौके पर पुहंची। जहां कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने से झुग्गी में सो रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत से चीखाे-पुकार मच गई। सभी मृत्तक बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। मृत्तकाें में परिवार के मुखिया दंपती सहित 5 बच्चों शामिल है। मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (55) उसकी पत्नी अरुणा देवी (52) बेटी राखी (15),मनीषा (10),गीता (8),चंदा (5) व बेटे 2 वर्षीया सन्नी के रूप में हुई है। घटना में परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया जोकि रात अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था। राजेश ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के समस्...
उत्तर प्रदेश में करीब 52 वर्ष पहले से विस्थापित 63 परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्थापित

उत्तर प्रदेश में करीब 52 वर्ष पहले से विस्थापित 63 परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्थापित

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में करीब 52 वर्ष पहले से विस्थापित 63 परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को स्थापित कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में वर्ष 1970 में पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 63 हिंदू बंगाली परिवारों के पुनर्वासन के लिए कृषि भूमि के साथ ही साथ आवासीय पट्टा प्रदान किया। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने विस्थापित 63 हिंदू बंगाली परिवारों के पुनर्वासन के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किया। 53 वर्ष पहले पूर्वी पाकिस्तान से भारत आए बंगाली हिंदुओं को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानपुर देहात जिले के महेन्द्र नगर में बसाने की व्यवस्था की है। इन सभी परिवारों को आवास के साथ जीवन में आगे बढऩे के लिए कृषि योग्य दो-दो एकड़ जमीन भी दी है। जिससे कि इनका जीवन निर्वहन हो सकेगा। यह सभी 63 परिवार 1970 में पूर्वी पाकिस्तान से आकर मेरठ के हस्तिनापुर...
उत्‍तराखंड में धार्मिक उन्माद फैलाने पर  होगी सख्त कार्रवाई: सीएम धामी

उत्‍तराखंड में धार्मिक उन्माद फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सरकार इस तरह की कोशिशों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उत्तराखंड में हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में हनुमान जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। इससे वहां तनाव हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर में आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में पुलिस बल भेजा गया। मुख्यमंत्री स्वयं इस घटना पर नजर रखे हुए थे। वहीं, घटना के बाद पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया था। अब आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शासन ने भी मामले की रिपोर्ट तलब की।...
उत्तराखंड में रोहिंग्या शरणार्थियों की घुसपैठ की आशंका, पुलिस ने शुरू की छानबीन

उत्तराखंड में रोहिंग्या शरणार्थियों की घुसपैठ की आशंका, पुलिस ने शुरू की छानबीन

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के चीन-नेपाल बार्डर पर डेमोग्राफिक बदलाव की सूचना खुफिया विभाग पहले ही दे चुकी है। अब नैनीताल जिले में रोहिंग्या मुसलमानों के घुसपैठ की आंशका का इनपुट खतरे की घंटी जैसा है। इसी को देखते हुए पुलिस ने सत्यापन शुरू कर दिया है। एसएसपी के आदेश के बाद सभी क्षेत्रों में सीओ सिटी को जांच अधिकारी बनाया गया है। साथ ही सिपाही अपने क्षेत्र में जाकर विशेष समुदाय के लोगों का भौतिक सत्यापन करेंगे। दरअसल, पुलिस को इनपुट मिला है कि जिले में कुछ रोहिंग्या मुसलमानों ने घुसपैठ की है। विशेष धर्म वाले क्षेत्रों में ये अपनी जमीन तलाश रहे हैं। हालांकि इनके आने का कोई ठोस सबूत अभी तक पुलिस के पास नहीं है। पर रोहिंग्या मुसलमानों से जुड़े मामले को पुलिस हल्के में नहीं लेना चाहती। पुलिस अधिकारियों ने रोहिंग्या मुस्लमानों को लेकर जांच बैठा दी है। जिलों के सभी सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष समुदाय क...