Tuesday, April 28News That Matters

Sample Page

प्रधानमंत्री पांचवीं बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, 20 छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री से पूछे जाएंगे सवाल

प्रधानमंत्री पांचवीं बार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को करेंगे संबोधित, 20 छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री से पूछे जाएंगे सवाल

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में परीक्षा पे चर्चा के तहत  छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों से बात कर रहे हैं । इस कार्यक्रम में लाखों की संख्या में छात्र, शिक्षक और अभिभावक आनलाइन माध्यम से जुड़ें हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह पांचवां 'परीक्षा पे चर्चा 2022' कार्यक्रम है। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद आफलाइन परीक्षा देने जा रहे 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी काफी तनाव में हैं और प्रधानमंत्री द्वारा आज दिए जाने वाले टिप्स से उन्हें तनाव कम करने में काफी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान देश भर से करीब 20 छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री से सवाल पूछे जाएंगे। - छात्रों ने प्रधानमंत्री से  कोरोना महामारी के दौरान आनलाइन पढ़ाई को लेकर सवाल पूछा कि अब आफलाइन मोड में आने के बाद परेशानियां हो रहीं हैं इससे कैसे निबटें। इस पर प्रधानमंत्री ने अपने जवाब में कहा कि माध्यम कोई समस...
पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर हुई बढ़ोतरी, सौ रुपये पार हुआ पेट्रोल का दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर हुई बढ़ोतरी, सौ रुपये पार हुआ पेट्रोल का दाम

उत्तराखण्ड
राजधानी देहरादून में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये पार पहुंच गई है। गुरुवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। देहरादून में इतने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल कई दिन से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है। जिससे जनता पर मंहगाई की मार पड़ रही है। गुरुवार को देहरादून में डीजल 93.71 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल 100.37 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। रुड़की में पेट्रोल 99.34 तो डीजल 92.93 रुपये में मिल रहा है। कोटद्वार में पेट्रोल 100.30 तो डीजल 93.87 रुपये में मिल रहा है। पौड़ी में पेट्रोल 101.32 तो डीजल 94.78 रुपये में बिक रहा है। हरिद्वार में पेट्रोल 99.49 तो डीजल 93.08 रुपये में मिल रहा है। पिछले 11 दिनों में देहरादून में छह रुपये से ज्‍यादा की बढ़त  वहीं पिछले 11 दिनों में ...
मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर की चर्चा

मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर की चर्चा

उत्तराखण्ड
आगामी चारधाम यात्रा को लेकर गुरुवार को देहरादून में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्‍यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी बैठक में मौजूद रहे। सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं का ध्‍यान रखा जाए। मुख्‍यमंत्री ने कहा है कि यात्रा की तैयारियां तय समय पर पूरी कर लीं जाएं। समीक्षा बैठक सचिवालय में हुई। बैठक में शासन के वरिष्ठ अधिकारी व संबंधित जिलाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दिन खुलेंगे कपाट तीन मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को वृश्चिक लग्न में सुबह 6.25 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खोले जाएंगे।...
तीन मई को अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ, अभी से भक्‍तों में उत्‍साह देखने को मिल रहा

तीन मई को अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ, अभी से भक्‍तों में उत्‍साह देखने को मिल रहा

उत्तराखण्ड
विश्‍वभर में प्रसिद्ध उत्‍तराखंड की चारधाम यात्रा के शुरू होने में अब एक माह का समय बाकी है। इसी क्रम में अब चारधाम यात्रा की तैयारियां भी जोरों पर हैं। कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद माना जा रहा है कि इस बार यात्रा में अधिक उत्‍साह देखने को मिल सकता है। तीन मई को अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ वहीं चारधाम यात्रा के लिए बुकिंग भी जोरों पर है। करीब 40 से 80 प्रतिशत तक होटल बुक हो चुके हैं। इस साल तीन मई को अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ होगा। इस दिन खुलेंगे कपाट तीन मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को वृश्चिक लग्न में सुबह 6.25 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को खोले जाएंगे। पांच मई को रात्रि विश्राम के लिए धाम पहुंचेगी केदार बाबा की डोली एक मई को ओ...
लखनऊ में शिक्षा सुधार पर पहली बार मंथन होने जा रहा, राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल के नेतृत्‍व में कार्यक्रम का आयोजन होगा

लखनऊ में शिक्षा सुधार पर पहली बार मंथन होने जा रहा, राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल के नेतृत्‍व में कार्यक्रम का आयोजन होगा

उत्तरप्रदेश
योगी 2.0 ने अपने नए सफर की शुरूआत शिक्षा और शिक्षण संस्थानों को और बेहतर बनाने के फैसले से किया है। शिक्षण संस्थानों काे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश भर के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद और अधिकारी मंथन करेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस मंथन में केंद्र राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के सभी सात बिंदु रहेंगे। इसके अतिरिक्त बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा के उन्नयन और बेहतरी पर विद्वान चर्चा करेंगे। कार्यक्रम 4 और 5 अप्रैल को प्रस्तावित है। इसके लिए डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय को चुना गया है। हालांकि इस आयोजन को लेकर किसी स्तर पर आधारिक सूचना जारी नहीं की गई इै। शिक्षण संस्थानाें को और अधिक स्वस्थ माहौल देने के मकसद से यह अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। नई शिक्षा नीति और इस मंथन में शिक्...
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे

देश-विदेश
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद से सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, शिवपाल सिंह यादव के खेमे ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के रवैये से आहत सपा विधायक व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के मुखिया शिवपाल यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ थाम सकते हैं। शिवपाल, अखिलेश की उपेक्षा से नाराज चल रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बुलाई गई सहयोगी दलों की बैठक में शामिल न होकर पिछले दिनों दिल्ली गए शिवपाल की भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात की चर्चाओं के बीच वह बुधवार को लखनऊ लौटे। यहां उन्होंने देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की। चर्चा यह भी है कि भाजपा उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। बुध...
पीएम मोदी बोले- राज्यसभा सदस्यों के पास बहुत अनुभव है, कभी-कभी अनुभव में ज्ञान से अधिक शक्ति होती

पीएम मोदी बोले- राज्यसभा सदस्यों के पास बहुत अनुभव है, कभी-कभी अनुभव में ज्ञान से अधिक शक्ति होती

देश-विदेश
राज्यसभा से रिटायर हो रहे 72 सदस्यों को आज विदाई दी गई। इस मौके पर सेवानिवृत्त सदस्यों ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू, उप सभापति हरिवंश और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ एक फोटो भी खिंचवाई। राज्यसभा में बोले पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा के 72 सेवानिवृत्त सदस्यों की विदाई पर राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमारे राज्यसभा सदस्यों के पास बहुत अनुभव है। कभी-कभी अनुभव में ज्ञान से अधिक शक्ति होती है। हम सेवानिवृत्त सदस्यों से कहेंगे फिर से लौटकर सदन में आएं। राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ये आजादी का अमृत महोत्सव है। हमारे महापुरुषों ने देश के लिए बहुत कुछ दिया, अब देने की जिम्मेदारी हमारी है। अब आप खुले मन से एक बड़े मंच पर जाकर आजादी के अमृत महोत्सव के पर्व को माध्यम बनाकर प्रेरित करने में योगदान कर सक...
प्रदेश में तीसरी लहर के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमण के मामले आए सामने|

प्रदेश में तीसरी लहर के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमण के मामले आए सामने|

उत्तराखण्ड
प्रदेश में तीसरी लहर के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमण के मामले आए सामने| तीन जिलों में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बाकी 10 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर के बाद एक दिन में सबसे कम संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे के भीतर तीन हजार से अधिक सैंपलों की जांच करने पर तीन जिलों में सात संक्रमित मामले सामने आए हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92152 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 3084 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार व रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। बाकी 10 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। कोरोना मरीजों की मौतें भी थम गई है...
सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने से मची खलबली, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज|

सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने से मची खलबली, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज|

उत्तराखण्ड
सीएम धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने से मची खलबली, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज|   सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आने से खलबली मच गई है। 28 मार्च को लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मार्च को पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो भेजा।   लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने दो लोगों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर सीएम और उनकी पत्नी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।   खटीमा में मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोधियों के षड्यंत्र चुनाव के बाद भी जारी हैं। अब सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने ...
पूर्व सीएम हरीश रावत के घर आए दिन बीजेपी के कद्दावर नेताओं की दस्तक से हैरानी|

पूर्व सीएम हरीश रावत के घर आए दिन बीजेपी के कद्दावर नेताओं की दस्तक से हैरानी|

उत्तराखण्ड
पूर्व सीएम हरीश रावत के घर आए दिन बीजेपी के कद्दावर नेताओं की दस्तक से हैरानी| पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। फिर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी। मंगलवार को भाजपा की दो महिला विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत से मिलीं। भाजपाइयों में हरीश रावत से मिलने की इस होड़ से सियासी हलकों में यह सवाल उठ रहा है कि राजनीतिक और वैचारिक रूप से ये कट्टर विरोधी आए दिन पूर्व सीएम के घर आखिर किस लिए दस्तक दे रहे हैं? जबकि उनकी अपनी पार्टी के नेता न केवल उनसे दूरी बनाए हुए हैं, बल्कि उन पर टिकट बेचने जैसे संगीन आरोप भी लगा रहे हैं। सियासी जानकार इस बात से हैरान हैं कि अचानक भाजपा नेताओं में हरीश रावत के प्रति इतना प्रेम कैसे उमड़ रहा है। वो सहज भाव से आशीर्वाद लेने आ रहे हैं या इसके पीछे कोई सियासी राज है। मंगलवार को केदारनाथ से भाजपा विधायक शैला रानी रावत और नैनीताल की व...