Tuesday, April 28News That Matters

Sample Page

पुष्कर सिंह धामी की मंत्रिमंडल में कुमाऊं की हिस्सेदारी पर नजर,कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं ड्रॉप |

पुष्कर सिंह धामी की मंत्रिमंडल में कुमाऊं की हिस्सेदारी पर नजर,कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं ड्रॉप |

उत्तराखण्ड
पुष्कर सिंह धामी की मंत्रिमंडल में कुमाऊं की हिस्सेदारी पर नजर,कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं ड्रॉप | धामी सरकार के पहले मंत्रिमंडल की अगर बात की जाए तो इसमें कुमाऊं से पांच विधायकों को कैबिनेट में जगह मिली थी। जिसमें नैनीताल जिले की कालाढूंगी विधान सभा से बंशीधर भगत, ऊधमसिंह नगर जिले की गदरपुर सीट से अरविंद पांडे, पिथौरागढ़ की डीडीहाट सीट से बिशन सिंह चुफाल, अल्मोड़ा की सोमेश्वर सीट से रेखा आर्या व बाजपुर से भाजपा के विधायक रहे यशपाल आर्य को कैबिनेट में जगह मिली थी। यशपाल आर्य इस बार कांग्रेस से चुनाव जीतकर विधानसभा में गए हैं। पिछली सरकार के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो इस बार भी पांच विधायकों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इस बार की कैबिनेट में कुमाऊं से डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, कालाढूंगी के विधाक बंशीधर भगत, गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे। सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या, सितार...
चंडीगढ़ गए कर्नल के बंद मकान में लाखों की चोरी|

चंडीगढ़ गए कर्नल के बंद मकान में लाखों की चोरी|

क्राइम
चंडीगढ़ गए कर्नल के बंद मकान में लाखों की चोरी| उपचार के लिए परिवार समेत चंडीगढ़ गए कर्नल के बंद मकान में चोरी हो गई। घर का ताला तोड़कर चोर अंदर से गहने, एलईडी टीवी, सिलेंडर आदि कीमती सामान चुरा ले गए। पीड़ित कर्नल के पड़ोसी की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कर्नल मनीष पंत का मकान राधाकृष्ण एंक्लेव, निकट रावत वेडिंग प्वाइंट, ब्रदीपुर में है। हाल में वह परिवार समेत चडीगढ़ गए हैं। वहां परिवार में किसी का उपचार चल रहा है। कर्नल ने मकान की देखभाल के लिए रिश्तेदार संजय नवानी को कहा हुआ है। वह बीते बीस मार्च को मकान देखने गए तो ताले टूटे मिले। अंदर देखा तो लॉकर आदि टूटे थे। वहीं घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसे लेकर उन्होंने कर्नल मनीष को सूचना दी और वीडियो भेजी। कर्नल के परिवार ने देखा तो चोर अंदर से उनके कीमती गहने, दो टीवी, दो भरे हुए गैस सिलेंडर और अन...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक गांव में समस्याओं का अंबार, सात किमी चलने के बाद मिलता है उपचार|

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक गांव में समस्याओं का अंबार, सात किमी चलने के बाद मिलता है उपचार|

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक गांव में समस्याओं का अंबार, सात किमी चलने के बाद मिलता है उपचार| पिथौरागढ़ के कनालीछीना के दूरस्थ गांव हड़खोला के पुष्कर सिंह धामी के सिर दोबारा प्रदेश के मुखिया का ताज सजा हो। लेकिन उनके सामने चुनौतियां कम नहीं हैं। उनके सामने प्रदेश के साथ ही समस्याओं से घिरे अपने गांव के लोगों को राहत पहुंचाने की भी चुनौती है। जिला मुख्यालय से 32 किमी दूर सीएम पुष्कर धामी के पैतृक गांव हड़खोला में समस्याओं का अंबार है। उनके पहली बार सीएम बनने के बाद किसी तरह गांव तक सड़क बनीं है। अब भी उनके गांव को जोड़ने वाली पांच किमी सड़क में डामरीकरण नहीं हो सका है। इसके इंतजार में लोग कच्ची सड़क में हिचखोले खाने को मजबूर हैं। उनके गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का भी बुरा हाल है। यहां के ग्रामीणों को मामूली उपचार के लिए भी 7 किमी दूर ऐलोपैथिक चिकित्सालय रणगांव की दौड़ लगानी पड़ र...
कल राजधानी के परेड मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद |

कल राजधानी के परेड मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद |

उत्तराखण्ड
कल राजधानी के परेड मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद | पुष्कर सिंह धामी कल उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहुंचेंगे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी के नाम का एलान किया। इसके बाद धामी पार्टी के वरिष्ठ विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। 23 मार्च को परेड ग्राउंड में धामी सरकार का शपथग्रहण होगा। कल 23 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहुंचेंगे। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार और डीआईज...
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने कहा- चुनाव से पहले किया था वादा, जल्द शुरू करेंगे प्रक्रिया |

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने कहा- चुनाव से पहले किया था वादा, जल्द शुरू करेंगे प्रक्रिया |

उत्तराखण्ड
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने कहा- चुनाव से पहले किया था वादा, जल्द शुरू करेंगे प्रक्रिया | विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मीडिया के सामने आए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनावी वादों और संकल्पों को पूरा करने के साथ ही जनता की आकांक्षाएं पूरा किया जाएगा।   विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता की जो घोषणा की थी, अब दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी इस पर काम करेंगे। सोमवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय नेतृत्व, पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह का दोबा...
द कश्मीर फाइल्स को लेकर राम गोपाल वर्मा ने बड़ा दावा, दर्शक फिल्म देखते वक्त कुछ खा-पी नहीं रहे,मल्टीप्लेक्स कर्मचारियों को हो रही परेशानी

द कश्मीर फाइल्स को लेकर राम गोपाल वर्मा ने बड़ा दावा, दर्शक फिल्म देखते वक्त कुछ खा-पी नहीं रहे,मल्टीप्लेक्स कर्मचारियों को हो रही परेशानी

मनोरंजन
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को देखने के लिए रोजाना सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ पहुंच रही है। ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक इस फिल्म को दिखाने के लिए कई राज्यों ने 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री भी कर दिया है। वहीं इस फिल्म के कारण सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में काम करने वाले कर्माचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मल्टीप्लेक्स में पॉपकॉर्न और पानी-कोल्ड ड्रिंक बेचने वालों को काफी परेशानी हो रही है। दर्शक फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखते वक्त न कुछ खा रहे हैं और न पी रहे हैं। इस बात की जानकारी मशहूर निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले फिल्मकारों में से एक हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय भी देते रहते हैं। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर बड़ी ब...
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ फूल देई कार्यक्रम को समापन किया गया

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ फूल देई कार्यक्रम को समापन किया गया

उत्तराखण्ड
आज दिनांक 21 मार्च 2022 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान और स्वस्तिवाचन के साथ फूल देई कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत श्री अजय पुरी जी के द्वारा सभी बच्चों को मंगल पिठाई और पठन सामग्री, उपहार आदि देकर इस पावन पर्व फूलदेई के समापन की घोषणा की गई। बता दे यह फूलदेई कार्यक्रम 14 मार्च 2022 से प्रारंभ किया गया था इस दौरान प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चे मां गोगा माता की प्रतीक डोली के साथ नित्य सभी मंदिरों और घरों की देहरी पर फूल डालते थे, इसके साथ साथ शिव गण रूपी सभी छोटे छोटे बच्चे पुष्प से भरी टोकरी के साथ जिलाधिकारी उत्तरकाशी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के घर पर भी पुष्प डालने गए, अपनी लोक परंपरा और लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सेवा दल की सपत्नीक जिलाधिकारी उत्तरकाशी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के द्वारा बहुत सराहना की गई...
उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को दिलाई गई शपथ

उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को दिलाई गई शपथ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सुबह 11 बजे प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलानी शुरू की। इस दौरान सबसे पहले विधायक अनुपमा रावत को शपथ दिलाई गई। विधायक ऋतु खंडूरी ने संस्कृत में शपथ ली। किशोर उपाध्‍याय ने गढ़वाली में शपथ ली। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, सोमेश्‍वर विधायक रेखा आर्य और मसूरी विधायक गणेश जोशी सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। यह कार्यक्रम विधानसभा में आयोजित हुआ। बता दें कि 70 सदस्यीय पांचवीं विधानसभा में भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय सदस्य चुनकर आए हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद इससे पहले सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल ले जनरल ...
उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला आज

उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला आज

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड को आज सोमवार को नया मुख्‍यमंत्री मिल जाएगा। सोमवार शाम पांच बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री के नाम पर लग जाएगी मुहर  उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में होने वाली इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे चुनाव हारने के बावजूद निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे हैं। इस दौड़ में अन्य नाम भी चर्चा में हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी का नाम शामिल है। वहीं राज्यसभा सदस्य व भाजपा के केंद्रीय मीडिया सेल के प्रमुख अनिल बलूनी के नाम भी इस दौड़ में शामिल है। रविवार को दिल्‍ली में हुए थी बैठक दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर उत्तराखंड के और केंद्रीय नेताओं के ब...
योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारी, 25 को जिलों से कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारी, 25 को जिलों से कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने में शासन, लखनऊ जिला प्रशासन तथा पुलिस के साथ अब भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई भी काफी सक्रिय हो गई है। लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को होने वाले योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जिलों से भी भाजपा कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इतना ही नहीं सभी को वाहनों पर भाजपा का झंडा अनिवार्य रूप से लगाने का भी निर्देश जारी किया गया है। भाजपा संगठन ने चुनाव की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को भी भरपूर मान देते हुए समारोह में आमंत्रित किया गया है। पार्टी ने तय किया है कि अन्य अतिथियों के साथ ही गौरव के इन क्षणों के सहभागी वह कार्यकर्ता भी बनें, जिन्हों...