Tuesday, April 28News That Matters

Sample Page

दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 पुरावशेषों का किया निरीक्षण

दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 पुरावशेषों का किया निरीक्षण

देश-विदेश
दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 पुरावशेषों का निरीक्षण किया, जिनमें बहुत सी प्राचीन प्रतिमाएं शामिल हैं। इन पुरावशेषों को आस्ट्रेलिया से वापस भारत लाया गया है। भारतीय संस्कृति और धार्मिक जड़ो से जुड़ी इन कलाकृतियां में भगवान विष्णु, शिव और देवी शक्ति की प्रतिमाओं के साथ-साथ जैन परंपरा की तस्वीरें एवं साज-सजा की भी वस्तुएं हैं पीएमओ ने ट्वीट कर बताया 29 पुरावशेषों देश के छह राज्यों से जुड़े हुए हैं, जिसमें राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का नाम शामिल है। इस बात की जानकारी प्राइम मिनिस्टर आफिस (पीएमओ) ने ट्वीट कर दी। PMO ने एक विडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी इन पुरातत्व महत्व की वस्तुओं का अवलोकन करते हुए देखे गए, यही नहीं पीएम इन प्रतिमाओं को काफी बारीकी से देखते हुए उनके बारे में लिखी किताब को भी पढ़ते हुए नजर आए।...
पंजाब से हरभजन सिंह, राघव चड्ढा को राज्‍यसभा के लिए AAP कर सकते है नामित

पंजाब से हरभजन सिंह, राघव चड्ढा को राज्‍यसभा के लिए AAP कर सकते है नामित

देश-विदेश
आम आदमी पार्टी ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, आप के पंजाब सह प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा, आइआइटी दिल्ली से जुड़े संदीप पाठक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल व कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजीव अरोड़ा को पंजाब से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। राज्यसभा के लिए नामांकन की आज अंतिम तिथि है। इससे पहले, कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी हरभजन सिंह के अलावा पंजाब आप के सहप्रभारी एवं दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा, आइआइटी दिल्ली से जुड़े संदीप पाठक, गुजरात के पाटीदर नेता नरेश पटेल, रेडफोर्ट फिल्म के प्रोड्यूसर खिलय शर्मा को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। हालांकि आप द्वारा जारी नामों में नरेश पटेल व खिलय शर्मा का नाम नहीं है। सुखपाल खैहरा ने कहा कि यह सच है कि पंजाब क...
उत्तराखंड  को आज मिलेगा नया मुख्‍यमंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में लगेगी नाम पर मुहर |

उत्तराखंड को आज मिलेगा नया मुख्‍यमंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में लगेगी नाम पर मुहर |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड को आज मिलेगा नया मुख्‍यमंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में लगेगी नाम पर मुहर | उत्‍तराखंड को आज सोमवार को नया मुख्‍यमंत्री मिल जाएगा। सोमवार शाम पांच बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में होने वाली इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। चुनाव हारने के बावजूद निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे हैं। इस दौड़ में अन्य नाम भी चर्चा में हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी का नाम शामिल है। वहीं राज्यसभा सदस्य व भाजपा के केंद्रीय मीडिया सेल के प्रमुख अनिल बलूनी के नाम भी इस दौड़ में शामिल है। रविवार को दिल्‍ली में हुए थी बैठक दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर उत्तराखंड के और केंद्...
हांगकांग जाने वालों के लिए खुशखबरी, भारत, अमेरिका सहित 9 देशों की फ्लाइट से हटा प्रतिबंध|

हांगकांग जाने वालों के लिए खुशखबरी, भारत, अमेरिका सहित 9 देशों की फ्लाइट से हटा प्रतिबंध|

देश-विदेश
हांगकांग जाने वालों के लिए खुशखबरी, भारत, अमेरिका सहित 9 देशों की फ्लाइट से हटा प्रतिबंध| कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए हांगकांग ने 5 जनवरी 2022 को भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस और नेपाल से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी थी. दुनियाभर में कोरोना के कम होते केस को देखते हुए हांगकांग ने भारत और अमेरिका सहित 9 देशों की फ्लाइट से प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया है. ये फैसला 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा. इसके अलावा होटल में क्वारंटीन होने का समय भी घटाकर आधा कर दिया जाएगा. हालांकि, इसके लिए व्यक्ति का कोरोना टेस्ट निगेटिव आना जरूर है बता दें कि हांगकांग ने 5 जनवरी 2022 को भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन, लगा दी थी. हांगकांग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लैम के मुताबिक दूसरे प्रतिबंध भी धीरे-धीरे हटाने पर विचार किया जा रहा है. लेकिन यह सब अलग-अलग ...
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को दिलाई शपथ,नव निर्वाचित विधायक भी आज लेंगे शपथ |

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को दिलाई शपथ,नव निर्वाचित विधायक भी आज लेंगे शपथ |

उत्तराखण्ड
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को दिलाई शपथ,नव निर्वाचित विधायक भी आज लेंगे शपथ | राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को सोमवार को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चुने गए विधायकों को सोमवार को ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। विधानसभा मंडप में 11 बजे शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय किया गया है। 10 मार्च से ही शुरू हो चुका विधायकों का कार्यकाल : विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह भले ही 21 मार्च को आयोजित हो रहा है, लेकिन विधायकों का कार्यकाल जीत का प्रमाणपत्र मिलने के बाद से ही शुरू हो गया है। विधानसभा के पूर्व सचिव जगदीश चंद्र बताते हैं कि विधानसभा चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद से ही विधायकों का कार्यकाल शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि शपथ की महत्ता यह है कि बिना शपथ के कोई भी विधायक विधानमंडप मे...
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, एक-दो नहीं सात लोग हैं रेस में |

किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, एक-दो नहीं सात लोग हैं रेस में |

उत्तराखण्ड
किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज, राजनाथ सिंह करेंगे नाम का एलान, एक-दो नहीं सात लोग हैं रेस में |   विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आज सोमवार को होने जा रही भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में हो जाएगा। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री के नाम का एलान करेंगे। वहीं, आज ही प्रोटेम स्पीकर और नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे। विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल करने वाली भाजपा में कई दिनों से मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में शाम साढ़े चार बजे विधायक मंडल दल की बैठक होगी। जिसमें पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री के नाम पर एलान कर दिया जाएगा। हालां...
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे, किया दक्षिण-एशियाई देश शांति व सुलह संस्थान का उद्घाटन

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे, किया दक्षिण-एशियाई देश शांति व सुलह संस्थान का उद्घाटन

उत्तराखण्ड
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज शनिवार को तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने यहां गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दक्षिण एशियाई देश शांति एवं  सुलह संस्थान का उद्घाटन किया। सभी क्षेत्रों में लहरा रहा है भारतीय संस्कृति का परचम बताया गया कि इस संस्थान के निर्माण का उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों के बीच आपसी सद्भाव, समन्वय में और बेहतर संबंध स्थापित बनाए रखना है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ बाल्टिक स्टडीज अंतर्गत दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि इससे न केवल हमारी और बाल्टिक देशों की संस्कृति मजबूत होगी, बल्कि औपनिवेशिक काल के कारण दबी विरासतों के लिये अनुसंधान भी प्रोत्साहित होंगे। भारत के सांस्कृतिक संबंध एशिया के सभी देशों से रहे हैं। सभी क्षेत्रों में भारतीय संस्कृति ...
उत्‍तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुनने के लिए रविवार को विधायक दल की हो सकती बैठक

उत्‍तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुनने के लिए रविवार को विधायक दल की हो सकती बैठक

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुनने के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है। जिसके बाद राज्‍य के नए मुख्‍य‍मंत्री के चेहरे से भी पर्दा उठ जाएगा। निर्वाचित विधायकों को रविवार तक दून पहुंचने के आदेश ऐसा इसलिए क्‍योंकि शनिवार को कुमाऊं मंडल में होली मनाई जा रही है। इस वजह से पार्टी ने सभी निर्वाचित विधायकों को रविवार तक देहरादून पहुंचने के आदेश दिए हैं। रविवार तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के पहुंचने की संभावना भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक ने इसकी जानकारी दी है। उन्‍होंने कहा है कि रविवार तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के भी देहरादून पहुंचने की संभावना है। यह हैं केंद्रीय पर्यवेक्षक गौरतलब है कि उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया ह...
गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह भगवान की शोभा यात्रा में पहुंचे सीएम योगी ने कहा- दो वर्ष में पहली बार होली पर कोरोना नियंत्रण में

गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह भगवान की शोभा यात्रा में पहुंचे सीएम योगी ने कहा- दो वर्ष में पहली बार होली पर कोरोना नियंत्रण में

उत्तरप्रदेश
कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण होने के बाद देश के साथ प्रदेश में करीब दो वर्ष बाद होली का उल्लास अलग ही रंग में है। गोरखपुर में मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वरयोगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज भगवान नरसिंह की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दो वर्ष बाद निकली इस शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गोरखपुर में पारंपरिक नरसिंह भगवान की शोभा यात्रा में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो वर्ष में पहली बार होली पर कोरोना नियंत्रण में है। आज हमें भी इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और सुशासन की सरकार चुनी है। हम भरोसा है कि हम जनता के यकीन पर खरे उतरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली को लेकर गोरखपुर के घंटाघर से पारंपरिक नरसिंह शोभा यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से यह शोभायात्रा...
25 मार्च को इकाना स्टेडियम में फिर CM पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, करीब एक लाख लोग जुटेंगे

25 मार्च को इकाना स्टेडियम में फिर CM पद की शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ, करीब एक लाख लोग जुटेंगे

उत्तरप्रदेश
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सात चरणों में सम्पन्न बड़े मुकाबले में प्रचंड जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी मलगातार दूसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में है। राजनीति के इस महामुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी विशाल स्वरूप वाला होगा। एक लाख दर्शक की क्षमता वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को दोपहर दो बजे से 90 हजार से अधिक लोग योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी वाले इस समारोह को बेहद भव्य बनाने के लिए स्टेडियम प्रशासन के साथ शासन तथा जिला प्रशासन के अधिकारी दिन-रात एक कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में विपक्षी दलों के एक होने के बाद भी प्रचंड जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने...