Monday, April 27News That Matters

Sample Page

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय राष्ट्र को करेंगे समर्पित कर

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय राष्ट्र को करेंगे समर्पित कर

देश-विदेश
चार राज्यों में बम्पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है और इस बीच आज गांधीनगर के दहेगाम में पीएम ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन भी किया। पीएम को देख लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाया। बता दें कि आज पीएम राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय राष्ट्र को समर्पित करने वाले हैं। पीएम का आज का कार्यक्रम बता दें कि पीएम आज गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) की इमारत का उद्घाटन करेंगे और आरआरयू के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद मोदी शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंचायत महासम्मेलन में ग्रामीण विकास पर जोर दिया। पीएम ने अपने संबोधन के दौर...
भगवंंत मान ने आम आदमी पार्टी के बहुमत का दावा करते हुए सरकार बनाने का दावा किया, राज्‍यपाल ने स्‍वीकार किया दावा

भगवंंत मान ने आम आदमी पार्टी के बहुमत का दावा करते हुए सरकार बनाने का दावा किया, राज्‍यपाल ने स्‍वीकार किया दावा

देश-विदेश
आम आदमी पार्टी की पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भगवंत मान ने आज राज्‍यपाल बनवारी लाल से मुलाकात की। उन्‍होंने पंजाब के राज्यपाल से मिलकर सभी विधायकों का समर्थन सौंपााऔर राज्‍य में अगली सरकार बनाने का दावापेश किया। राज्‍यपाल ने उनका दावा स्वीकार कर लिया है। राज्‍यपाल ने उनको अगली सरकार बनाने का न्‍यौता दिया। अब भगवंत मान के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए 16 मार्च को 12.30 बजे खटकड़ कलां में समारोह होगा। भगवंंत मान ने कहा कि इस समारोह में  पंजाब के सभी लोगों को निमंत्रण है। इस मौके पर हर पंजाबी ने शपथ लेनी है। सब कुछ पंजाब की तरक्की के लिए होगा और वा पंजाबी में शपथ लेंगे। राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सरकार बनाने का दावा पत्र पेश करते भगवंत मान। (जागरण)  भगवंत मान सुबह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुं...
धामी को फिर सौंपी जा सकती है कमान, चर्चाओं का बाजार गर्म, रेस में कई दिग्गज|

धामी को फिर सौंपी जा सकती है कमान, चर्चाओं का बाजार गर्म, रेस में कई दिग्गज|

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
धामी को फिर सौंपी जा सकती है कमान, चर्चाओं का बाजार गर्म, रेस में कई दिग्गज| पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारने के मिथक को नहीं तोड़ पाए। हालांकि उनके चेहरे पर लड़े गए इस चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत हासिल करने में कामयाब रही। उत्तराखंड में मोदी-शाह और नड्डा की तिकड़ी मुख्यमंत्री के चुनाव के मामले में किसी भी चेहरे पर दांव लगाकर सबको चौंका सकती है। यह जानते हुए भाजपा में सीएम की कुर्सी के लिए दौड़ शुरू हो गई है। बेशक सीएम पद के लिए कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है, लेकिन अरमान तकरीबन हर कद्दावर नेता के जोर मार रहे हैं। नतीजा यह है कि सियासी हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा पुष्कर सिंह धामी को ही सत्ता की कमान सौंप सकती है। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारने के मिथक को नहीं तोड़ पाए। हालांकि उनके चेहरे पर लड़े गए इस चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत ह...
70 में से 19 विधायक आपराधिक रिकॉर्ड वाले किसके खिलाफ सबसे ज्यादा केस?

70 में से 19 विधायक आपराधिक रिकॉर्ड वाले किसके खिलाफ सबसे ज्यादा केस?

उत्तरप्रदेश
70 में से 19 विधायक आपराधिक रिकॉर्ड वाले किसके खिलाफ सबसे ज्यादा केस? विधान सभा चुनाव २०२२ में हुए, चुनाव मैं एक बार फिर भाजपा की वापसी हुई है 70 सीटों वाले उत्तराखंड में भाजपा के 47 प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है. उत्तराखंड की 70 सदस्यों वाली नई विधानसभा में 19 विधायक यानी सदन के कुल सदस्यों के 27 फीसदी आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं. जीतने वाले सभी विधायकों के चुनावी नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए हलफनामे खंगालने के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और उत्तराखंड इलेक्शन वॉच के अध्ययन से खुलासा हुआ है. हुआ है. 14 फीसदी यानी 10 विधायकों के खिलाफ संगीन अपराध में संलिप्त रहने के आरोप में मामले दर्ज हैं. बीजेपी के 47 विधायकों में से 8 और कांग्रेस के 19 विधायकों में से 8 के खिलाफ आपराधिकक मामले दर्ज हैं. वहीं, बहुजन समाज पार्टी के दो विधायकों में से एक और निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते ...
रूस की सेना अब कीव की ओर तेजी से बढ़ रही, कई हवाई अड्डों में बम धमाके

रूस की सेना अब कीव की ओर तेजी से बढ़ रही, कई हवाई अड्डों में बम धमाके

देश-विदेश
रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी है। रूस ने आज अपना हमला तेज कर दिया है और यूक्रेन के कई शहरों पर घातक बमबारी कर रहा है। रूस की सेना अब कीव की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि पश्चिमी यूक्रेनी शहरों इवानो-फ्रैंकिव्स्क और लुत्स्क में हवाई अड्डों के पास रूस ने आज कई जबरदस्त बम धमाके किए हैं। दूसरी ओर रूस ने आज यूक्रेन से रूस के लिए दैनिक मानवीय गलियारे खोलने का ऐलान किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार अब हर दिन सुबह दस बजे तक लोग यूक्रेन से रूस सुरक्षित कारिडोर से जा सकेंगे। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारियूपोल में सुरक्षित कारिडोर पर रूस द्वारा हमला करने का आरोप लगाया है। बता दें कि अभी तक 1,00,000 लोगों की दो दिनों में सुरक्षित निकासी हो चुकी है। रूसी गोलाबारी में आम नागरिक की मौत अमेरिका मोस्ट फेवरेट नेशन का स्टेटस वापस लेगा ...
कपिल एक चतुर और टीआरपी बटोरने वाले इंसान है: विवेक अग्निहोत्री

कपिल एक चतुर और टीआरपी बटोरने वाले इंसान है: विवेक अग्निहोत्री

मनोरंजन
विवेक अग्निहोत्री और कपिल की कंट्रोवर्सी थमने का नाम नहीं ले रही। विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' के 'द कपिल शर्मा शो' में प्रमोशन को लेकर ट्वीट किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कपिल के शो को बॉयकॉट करने की बात की थी। विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट के कुछ समय बाद ही कपिल ने अपनी बात ट्विटर पर कहते हुए विवेक अग्निहोत्री के आरोपों को वन साइडेड स्टोरी कहा था। जिस पर अब विवेक अग्निहोत्री ने दैनिक जागरण से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कपिल को चतुर और टीआरपी बटोरने वाला बताया। कपिल शर्मा ने शो में बुलाने से किया था मना विवेक अग्निहोत्री ने हमसे एक्सक्लूसिव बातचीत में ये क्लियर किया कि कपिल शर्मा ने उनके शो में 'द कश्मीर फाइल्स' की स्टारकास्ट को बुलाने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा, 'मेरे पास ऑफिशियल स्टेटमेंट है जो उन्होंने मीडिया को दिया है कि हम विवेक अग्निहोत्री, अनु...
यूपी-पंजाब में सत्‍ता में आई पार्टियों के लिए आगे की राह आसान नहीं चुनाव के दौरान किये गए वादे पार्टियों को करना पढ़ सकता है मुश्किलों का सामना

यूपी-पंजाब में सत्‍ता में आई पार्टियों के लिए आगे की राह आसान नहीं चुनाव के दौरान किये गए वादे पार्टियों को करना पढ़ सकता है मुश्किलों का सामना

देश-विदेश
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में अगर जीत हासिल करने वाली पार्टियां मुफ्त बिजली को लेकर अपना चुनावी वादा पूरा करती हैं, तो इससे इन राज्यों के बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार करने की कोशिश को झटका लग सकता है। बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार का काम पहले ही अटका हुआ पहले से ही पंजाब व यूपी जैसे राज्यों में बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार का काम अटका हुआ है।अगर यूपी की बात करें तो वहां कांग्रेस ने सभी बिजली ग्राहकों के बिल को आधा करने और सपा ने किसानों को मुफ्त बिजली के साथ हर सामान्य बिजली ग्राहकों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। दूसरी तरफ भाजपा ने सभी किसानों को अगले पांच वर्षों तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया था। राज्य के कुल बिजली उपभोक्ताओं में 20 फीसद कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं। AAP ने किया है 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त...
बृजभूषण गैरोला ने कहा- पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाता है तो वह डोईवाला सीट छोड़ने को तैयार

बृजभूषण गैरोला ने कहा- पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाता है तो वह डोईवाला सीट छोड़ने को तैयार

उत्तराखण्ड
देहरादून जिले के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला ने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाता है तो वह उनके लिए डोईवाला सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं। डोईवाला सीट पर रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चार वर्ष तक एक ईमानदार सरकार चलाते हुए प्रदेश में विकास कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री के दावेदारों के तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे यदि पार्टी हाईकमान पुन: त्रिवेंद्र पर भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री बनाने के लिए हामी भरता है तो वह डोईवाला सीट छोड़ने के लिए तैयार है और यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी। यहां बता दें कि वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद भाजपा हाईकमान को मुख्यमंत्री का चयन करना है तो इसको लेकर दा...
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट कहा- उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट कहा- उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। इनकी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद ने तो कल हार को स्वीकार किया, लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जनता का धन्यवाद दिया है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया। सपा के मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। अब भाजपा का यह घटाव निरंतर जारी रहेगा। उनका आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा। समाजवादी पार्टी 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सम्पन्न चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबं...
रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी, अमेरिका मोस्ट फेवरेट नेशन का स्टेटस वापस लेगा

रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी, अमेरिका मोस्ट फेवरेट नेशन का स्टेटस वापस लेगा

देश-विदेश
रूस-यूक्रेन में तीसरे सप्ताह भी युद्ध जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन से रूस के लिए दैनिक मानवीय गलियारे खोलने का ऐलान किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार अब हर दिन सुबह दस बजे तक लोग यूक्रेन से रूस सुरक्षित कारिडोर से जा सकेंगे। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मारियूपोल में सुरक्षित कारिडोर पर रूस द्वारा हमला करने का आरोप लगाया है। बता दें कि अभी तक 1,00,000 लोगों की दो दिनों में सुरक्षित निकासी हो चुकी है। अमेरिका मोस्ट फेवरेट नेशन का स्टेटस वापस लेगा  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन शुक्रवार को रूस के साथ सामान्य व्यापार संबंधों को समाप्त करने का ऐलान करेंगे। अमेरिका इसी के साथ यूरोपीय संघ व जी-7 देशों से मिलकर रूस से व्यापार में मोस्ट फेवरेड नेशन का स्टेटस भी वापस लेगा। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के चलते बाइडन आयात पर भी टैरिफ को बड़ा सकते हैं। बता दें कि यह कदम संयुक्त राज्य ...