सीएम योगी आदित्यनाथ ने की राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात, तय हो सकती है शपथ ग्रहण की तारीख
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद रविवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दिल्ली के दौरे पर हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा केन्द्र सरकार के अन्य मंत्रियों से भेंट की। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से सीएम योगी आदित्यनाथ की भेंट के बाद आज ही उत्तर प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख तथा मंत्रिमंडल के सदस्य भी तय हो सकते हैं।
नई दिल्ली में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से शिष्टाचार भेंट की। इसके बा...
