Monday, April 27News That Matters

Sample Page

नवाब मलिक को मिली अस्‍पताल से राहत, 3 मार्च तक ED की हिरासत में

नवाब मलिक को मिली अस्‍पताल से राहत, 3 मार्च तक ED की हिरासत में

देश-विदेश
महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक को आज जेजे अस्पताल से छुट्टी मिल रही है और उन्हें वहां से ईडी कार्यालय ले जाया जाएगा। नवाब मलिक को 25 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्‍हें ईडी कार्यालय से सुबह मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। गौरतलब है कि दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं। बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्‍हें 3 मार्च तक अपनी हिरासत में रखा हुआ है। मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य मंत्रियों ने बीते वीरवार को धरना भी दिया था। बुधवार रात नवाब मलिक ईडी की हिरासत में ही रहे थे। उनकी एक याचिका पर ईडी ने उन्‍हें घर का बना खाना और दवाएं लेने की अनुमति दे दी थी। कोर्ट ने कहा था कि पूछताछ के समय उ...
यूक्रेन से अपने घर लौटी आयुषी ने बताया-हमारे साथ तिरंगा था इसलिए पहुंच गए सुऱक्षित घर |

यूक्रेन से अपने घर लौटी आयुषी ने बताया-हमारे साथ तिरंगा था इसलिए पहुंच गए सुऱक्षित घर |

उत्तराखण्ड, राष्ट्रीय
यूक्रेन से अपने घर लौटी आयुषी ने बताया-हमारे साथ तिरंगा था इसलिए पहुंच गए सुऱक्षित घर | यूक्रेन से लौटी सुऱक्षित आयुषी ने बताया कि 24 फरवरी को करीब 300 किमी की दूरी पर बम धमाकों की सूचना मिलने लगी। दिल दहलना शुरू हो गया। इस दौरान परिजनों से फोन पर लगातार संपर्क होता रहा। आवास विकास निवासी आयुषी राय यूक्रेन से सकुशल अपने परिजनों के पास पहुंच गई हैं। परिजनों से मिलने के बाद वह यूक्रेन की घटना को भूल नहीं पा रही है। आयुषी ने बताया कि वह यूक्रेन से एबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। वह यूक्रेन में बुकोविनियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा है। आयुषी ने बताया कि यूक्रेन में वह रोजाना न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर सुनती और पढ़ती थीं कि रूस और यूक्रेन की लड़ाई होने वाली है, लेकिन उन्होंने यह कभी नहीं सोचा कि यह लड़ाई इतनी जल्दी होगी। कहा कि यूक्रेन से आनी वाली भारतीय बसों में तिरंगे लगे थे। इ...
पीएम मोदी की आज महाराजगंज में जनसभा, एसपीजी के कमांडो चप्पे-चप्पे पर तैनात

पीएम मोदी की आज महाराजगंज में जनसभा, एसपीजी के कमांडो चप्पे-चप्पे पर तैनात

देश-विदेश
रविवार को बस्ती व देवरिया में चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद सोमवार को पीएम नरेन्द्र मोदी महराजगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम धनेवा धनेई स्थिति मैदान पर दोपहर 12.35 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश चंद्र शर्मा भी शामिल होंगे। अधिकारियों ने किया मौका मुआयना डीआइजी जे रविंद्र गौड़ व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। पीएम की सुरक्षा में जहां स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) तैनात होगी। वहीं, पुलिस, पीएसी, सीपीएमएफ के चार हजार जवान पीएम मोदी की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। डीआइजी जे रविंद्र गौड़ ने बैठक कर पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के लिए बनाए गए रणनीति के बारे में बताया। कहा कि सोमवार को प्रधानमंत्री के सुरक्षा की प्रमुख कमान एसपीजी के हाथों में रहेगी। इसके अलावा एटीएस और केंद्रीय पैरा मिलिट्री फो...
हरिद्वार के 112 शिवालयों में रहेगी पुख्ता सुरक्षा, 450 पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान रहेंगे तैनात

हरिद्वार के 112 शिवालयों में रहेगी पुख्ता सुरक्षा, 450 पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान रहेंगे तैनात

उत्तराखण्ड
हरिद्वार के 112 शिवालयों में रहेगी पुख्ता सुरक्षा, 450 पुलिसकर्मी और पीएसी के जवान रहेंगे तैनात | फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से शिव मंदिरों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शिव मंदिरों में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात किए रहेंगे। सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील करेंगे। कई शिव मंदिरों में लगे सीसीटीवी कैमरों से भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते मंदिरों की तरफ जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस के मुताबिक जिले में करीब 112 शिवालय हैं, जहां शिवरात्रि का मेला लगता है। शहरी क्षेत्र में इनकी संख्या 30 है। डॉग स्क्वाएड की टीम की भी लगाई जाएगी ड्यूटी | जिले में श्रद्...
आज का इतिहास 27 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

आज का इतिहास 27 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

देश-विदेश
आज का इतिहास 27 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ लंदन में रूस का 1557 में दूतावास खुला। हेनरी IV 1594 में फ्रांस का राजा बना। वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन आॅफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना 1921 में हुई। क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए 1931 में खुद को गोली मार ली। मिस्र में महिलाओं को 1956 में वोट डालने का अधिकार मिला। अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका ‘पीपुल’ की 1974 से बिक्री शुरू नाइजीरिया में असैन्य शासन के लिए 1999 में चुनाव। लान्साना कोयटे 2007 में गुयाना के नये प्रधानमंत्री बने। लगातार सातवें साल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 2008 में 25 महिलाओं को जी.आर-8 सम्मान से नवाजा गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2009 में अपनी लोकसभा सीट का उत्तराधिकारी...
जिला देहरादून में सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मुकदमो का निस्तारण होगा 12 मार्च को।

जिला देहरादून में सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मुकदमो का निस्तारण होगा 12 मार्च को।

उत्तराखण्ड
जिला देहरादून में सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक मुकदमो का निस्तारण होगा 12 मार्च को। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा कुशवाहा ने अवगत कराया है कि माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून की समस्त न्यायालयों/विकासनगर/ऋषिकेश/डोईवाला में लंबित मुकदमों का सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारण किये जाने हेतु 12 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया है जिसमंे M.V.Act के Compoundale cases को भी सुलह-समझौते के आधार पर अधिक से अधिक निस्तारित कर पक्षकारों को कम खर्चे एवं कम समय में उनके वादों का निस्तारण किया जा सकता है एवं इसका फैसला अंतिम होता है एवं इसकी कोई अपील नहीं होती। उन्होनंे अवगत कराया है कि M.V.Act के Compoundale cases मे है, के सम्बंध में 28 फरवरी 2022, 04.03.2022 को समय प्रातः 10ः00 बजे से सा...
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- यूक्रेन से भारतीयों की स्वदेश वापसी के प्रयासों को सार्वजनिक रूप से साझा किया

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा- यूक्रेन से भारतीयों की स्वदेश वापसी के प्रयासों को सार्वजनिक रूप से साझा किया

उत्तराखण्ड
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने यूक्रेन से भारतीयों की स्वदेश वापसी के प्रयासों को सार्वजनिक रूप से साझा करने पर जोर दिया है। निशंक ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र भेजकर यह सुझाव देते हुए कहा है कि इससे यूक्रेन में फंसे भारतीयों के स्वजन की चिंता दूर हो सकेगी। निशंक ने विदेश मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि रूस व यूक्रेन के मध्य युद्ध के कारण यूक्रेन में रह रहे उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों के लोग भय और तनाव के वातावरण में वहां फंसे हैं। केंद्र सरकार अपने नागरिकों को स्वदेश लाने को कृत संकल्प है और इस दिशा में कार्य भी शुरू हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा इस सिलसिले में यूक्रेन के पड़ोसी देशों से संपर्क किए जाने से राहत मिली है। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड के सैकड़ों विद्यार्थी और कर्मचारी यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में फंसे हैं। इस कारण उनके स्वजन...
यूक्रेन में फंसे 154 लोगों की सूची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रेन्द्र को भेजी |

यूक्रेन में फंसे 154 लोगों की सूची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रेन्द्र को भेजी |

उत्तराखण्ड
यूक्रेन में फंसे 154 लोगों की सूची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रेन्द्र को भेजी | उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे 154 राज्यवाशियों की सूची विदेश मंत्रालय को उपलब्ध करा दी है साथ ही यूक्रेन में और भी कईं जिलों के लोग फंसे होने की सूचना आ रही है लेकिन गृह विभाग प्रमाणित नामों को ही केंद्र सरकार के पास भेज रहा है। यह संख्या बढ़नी तय है। गृह विभाग ने गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ ही सभी डीएम, एसएसपी को भी अपने- अपने जिलों से यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी लेने को कहा था। इस कारण दिनभर जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर व्यस्त रहे, सर्वाधिक व्यस्तता देहरादून में 112 के मुख्यालय में रही, यहां 83 कॉल दर्ज की गई। शुक्रवार देर शाम अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि ऐसे 154 उत्तराखंडवासियों की पहली लिस्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा और...
उत्‍तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी

उत्‍तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चोटियों पर हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहा, लेकिन ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते कुछ स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हैं। वहीं, बदरीनाथ हाईवे हनुमानचट्टी के पास बंद है। आज शनिवार सुबह देहरादून समेत कई जिलो में हल्‍की बारिश हो रही है। जिससे एक बार फिर ठंड लौटकर आ गई हैं। केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी रुद्रप्रयाग में केदारनाथ और उत्‍तरकाशी के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। वहीं निचले क्षेत्रों में भी बीती रात से रुक रुककर बारिश हो रही है। जिससे फिर से ठंड काफी बढ़ गई है। हर्षिल घाटी सहित यमुनोत्री धाम के शीतकालीन पड़ाव खरसाली में भी बर्फबारी हो रही है। बीते तीन दिनों से जनपद में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। निचले क्षेत्रो...
सीएम योगी के बारे में ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज

सीएम योगी के बारे में ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज

उत्तरप्रदेश
उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव अपने चरम पर है। नेताओं की जुबानी जंग जारी है। प्रदेश में चार चरणो का मतदान हो चुका है और पांचवें चरण के लिए 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी। चुनावी संग्राम में राजनीतिक दल शब्दों की मर्यादा लांघते जा रहे हैं। हाल में ही आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) यूपी के ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर भी दर्ज की गई है। सीएम की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे दूसरे देश का बताया गया है। इससे लोगों में नाराजगी है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा है। इंटरनेट मीडिया पर राजद के ट्वीट के बाद मानीटरिंग सेल ने इस संबंध में अधिकारियों को जानकारी दी। साइबर क्राइम सेल को मामले की जांच सौपी गई है। खास बात यह है कि ट्वीट करने वाली पार्टी ने अभी तक उसे हटाया भी नहीं है। यही नहीं, कई ...