Sunday, April 19News That Matters

Tag: DEHRADUN NEWS

उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे कोषागारों के चक्कर, घर बैठे बना सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे कोषागारों के चक्कर, घर बैठे बना सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : अब नहीं काटने पड़ेंगे कोषागारों के चक्कर, घर बैठे बना सकेंगे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र प्रदेश के करीब सवा लाख पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागारों के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब वे घर पर बैठे ऑनलाइन डिजिटल प्रमाणपत्र जनरेट कर सकेंगे और यह प्रमाण पत्र स्वतः ही एकीकृत वित्त प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के माध्यम से कोषागार पहुंच जाएगा। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस नई व्यवस्था को लागू करने के संबंध में अफसरों को पत्र जारी कर दिया है। जीवन प्रमाणपत्र की चालू व्यवस्था के साथ-साथ विकल्प के रूप ई-जीवन प्रमाणपत्र की व्यवस्था भी लागू की गई है। यूआईडीएआई द्वारा तैयार आधार फेस आरडी एप्लीकेशन में चेहरे के सत्यापन के माध्यम से डिजिटल प्रमाणपत्र जमा होगा। जो पेंशनर एप्लीकेशन के माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जनरेट करेंगे, उन पर कोषागार में उपस्थित ...
उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची

उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : धामी सरकार में 11 और नेताओं को दायित्वों की सौगात, बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची धामी सरकार ने बृहस्पतिवार रात दायित्वधारियों की तीसरी सूची जारी कर दी। 11 और भाजपा नेताओं को दायित्वों की सौगात दे दी है। इससे पहले जारी हुईं दो सूचियों में कई वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जा चुके हैं। बृहस्पतिवार रात जारी सूची के मुताबिक चंडी प्रसाद भट्ट को सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष, श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष, दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष, उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकर...
उत्तराखंड : 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू

उत्तराखंड : 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, आवेदन शुरू उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती के तहत 236 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने पिछले सप्ताह समूह-ग भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी, जिसके आवेदन अब शुरू हो गए हैं। इसके तहत परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर ग्रेड-3 के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउस कीपर के दो पदों पर भर्ती की जाएगी। 31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। जिसके बाद चार जनवरी से आठ जनवरी के बीच आवेदन में त्रुटि सुधार का अवसर मिलेगा। आयोग ने परीक्षा की अनुमानित तिथि 31 जनवरी तय की है। परिवहन आरक्षी के लिए आयु 18 से 30 वर्ष, आबकारी सिपाही के लिए 18 से 35 वर्ष, उप आबकारी निरीक्षक के लिए 21 से 42, हॉस्टल मैनेजर ...
उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में चमकेंगे राज्य ओलंपिक के सितारे, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सीधी एंट्री

उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में चमकेंगे राज्य ओलंपिक के सितारे, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सीधी एंट्री

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: राष्ट्रीय खेलों में चमकेंगे राज्य ओलंपिक के सितारे, बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी सीधी एंट्री उत्तराखंड में अगले साल राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य ओलंपिक होंगे। जिसमें सीनियर वर्ग के लिए ओपन प्रतियोगिता होगी। इसमें दम दिखाने वालों को राष्ट्रीय खेलों में सीधे एंट्री मिलेगी। बेशक वे किसी एसोसिएशन से संबंद्धता रखते हों या नहीं। विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने कहा, नियम तो यह है कि फेडरेशन के माध्यम से खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यदि कोई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करता है, तो उसे राष्ट्रीय खेलों में सीधे प्रवेश मिलेगा। राष्ट्रीय खेलों से पहले होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी की जा रही है। जो चैंपियन हैं उन्हें मौका मिलेगा। इसके साथ ही इसके लिए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का...
उत्तराखंड: 28 शिक्षा अधिकारियों के वेतन पर लगी रोक,आइएफएमएस पोर्टल की अनदेखी पड़ी भारी

उत्तराखंड: 28 शिक्षा अधिकारियों के वेतन पर लगी रोक,आइएफएमएस पोर्टल की अनदेखी पड़ी भारी

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: 28 शिक्षा अधिकारियों के वेतन पर लगी रोक,आइएफएमएस पोर्टल की अनदेखी पड़ी भारी कार्मिकों के वेतन आहरण, अवकाश, भत्ता, वेतन पर्ची और ऋण आदि कार्यों के लिए राज्य सरकार की ओर से बनाए गए इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (आइएफएमएस) पोर्टल की अनदेखी का मामला सामने आया है। इस मामले पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने देहरादून, उत्तरकाशी, हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी समेत सात जनपदों के 28 ब्लाक शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बुधवार को प्रदेशभर के शिक्षा अधिकारियों की आइएफएमएस पोर्टल के क्रियान्वयन को लेकर बैठक की। जिसमें उन्होंने पोर्टल को लेकर उदासीनता पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस बैठक से करीब तीन घंटे पहले वित्त सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिसमें समस्त विभागों ...
उत्तराखंड : मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी ने अटैच की पूर्व डीएफओ किशन चंद की 31.88 करोड़ की संपत्ति

उत्तराखंड : मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी ने अटैच की पूर्व डीएफओ किशन चंद की 31.88 करोड़ की संपत्ति

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी ने अटैच की पूर्व डीएफओ किशन चंद की 31.88 करोड़ की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तराखंड में भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) अधिकारी किशन चंद की 31 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति अटैच की है। ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की गई है। ईडी ने बुधवार को बताया कि हरिद्वार जिले में एक स्कूल भवन और रूड़की जिले स्थित एक स्टोन क्रशर प्लांट को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अटैच किया गया है। इनका स्वामित्व आईएफओएस किशन चंद और उनके परिवार के सदस्यों के पास है। इन संपत्तियों की कुल कीमत 31.88 करोड़ रुपये है। चंद प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) के रूप में कार्यरत थे। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला उत्तराखंड सरकार के सतर्कता विभाग के अधिकारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। जांच के दौरान पता चला कि कि अटैच की गई संपत्तियां ‘अपराध स...
उत्तराखंड : 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग से 30 हजार को मिलेगा रोजगार

उत्तराखंड : 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग से 30 हजार को मिलेगा रोजगार

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : 44 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग से 30 हजार को मिलेगा रोजगार उत्तराखंड में 44 हजार करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग से 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन संपन्न होने के बाद प्रदेश सरकार ने एमओयू हुए निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने की रणनीति बनाई है। इसमें पांच करोड़ से अधिक के एमओयू के लिए निवेशमित्र तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा निवेश के लिए उद्योग विभाग में उत्तराखंड सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इंवेस्टर, स्टार्टटप एंड इंटरप्रिन्योरशिप (यूके स्पाइस) यूनिट बनाई गई है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में धामी सरकार ने 3.50 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर करार किया है। इसमें पर्यटन एवं आतिथ्य, आयुष एवं वेलनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के प्रस्ताव शामिल हैं। आठ और नौ दिसंबर को हुए निवेश सम्मेलन से पहले सरकार ने 44 हजार करो...
उत्तराखंड : निकायों में चुनाव के लिए ओबीसी सर्वे हुआ पूरा, जल्द ही आएगी रिपोर्ट

उत्तराखंड : निकायों में चुनाव के लिए ओबीसी सर्वे हुआ पूरा, जल्द ही आएगी रिपोर्ट

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड : निकायों में चुनाव के लिए ओबीसी सर्वे हुआ पूरा, जल्द ही आएगी रिपोर्ट उत्तराखंड में निकाय चुनाव से पूर्व की तैयारियां आगे बढ़ने लगी हैं। करीब डेढ़ साल से सर्वेक्षण कर रहे एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने ओबीसी सर्वे पूरा कर लिया है। इसी महीने आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है। इस सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही निकायों में मेयर व पार्षद, सभासदों के पद आरक्षित होंगे। प्रदेश में अगले साल निकाय चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग इन दिनों मतदाता सूची तैयार कराने में जुटा हुआ है। इस बीच एकल सदस्यीय समर्पित आयोग भी ओबीसी सर्वेक्षण करा रहा था। अब आयोग ने सर्वेक्षण के हिसाब से सभी निकायों में जनसुनवाई पूरी कर ली हैं। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि सर्वेक्षण का काम पूरा होने के बाद अब अंतिम रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी माह रिपोर्ट तैयार हो जाएगी और मुख्यमंत्री ...
उत्तराखंड : सीएम के सामने पीआरडी जवानों के हंगामे पर शासन सख्त, विशेष सचिव ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड : सीएम के सामने पीआरडी जवानों के हंगामे पर शासन सख्त, विशेष सचिव ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड : सीएम के सामने पीआरडी जवानों के हंगामे पर शासन सख्त, विशेष सचिव ने दिए जांच के आदेश प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीएम धामी के सामने पीआरडी जवानों ने लंबित मांगों को लेकर नारेबाजी की। जिसके बाद अब शासन इस पर गंभीर है। मामले में विशेष सचिव खेल एवं युवा कल्याण अमित सिन्हा ने जांच बैठा दी है। साथ ही सात दिन में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि जांच में अनुशासनहीनता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रांतीय रक्षक दल संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने कहा, प्रदेश सरकार की ओर से तीन सौ दिन रोजगार देने की घोषणा को दो साल हो चुके हैं, लेकिन आधे जवान घर बैठे हैं। सार्वजनिक अवकाश के दिन डयूटी के बावजूद जवानों को अनुपस्थित दिखाकर वेतन काटा जा रहा। कहा, कल्याण कोष के नाम पर विभाग पहले 10 रुपये के अंशदान की कटौती करता था। अब हर महीने 570 रुपये कांटे...
उत्तराखंड: नए साल में लागू हो सकता है यूसीसी, 22 जनवरी के बाद आयोजित होगा विशेष सत्र

उत्तराखंड: नए साल में लागू हो सकता है यूसीसी, 22 जनवरी के बाद आयोजित होगा विशेष सत्र

उत्तराखण्ड, देहरादून
उत्तराखंड: नए साल में लागू हो सकता है यूसीसी, 22 जनवरी के बाद आयोजित होगा विशेष सत्र उत्तराखंड में नए साल में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू हो सकता है। 22 जनवरी के बाद प्रदेश सरकार कभी भी विधानसभा का विशेष सत्र आहूत कर सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर जल्द यूसीसी लागू करने के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होना है। इस राम भक्ति के बीच मुख्यमंत्री धामी यूसीसी लागू करने की कवायद शुरू कर देंगे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति नए साल में सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। विशेषज्ञ समिति ने पहले ही ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार होने के संकेत दिए हैं। जनवरी महीने के तीसरे हफ्ते में समिति का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि विस का विशेष सत्र 27 जन...