Saturday, June 20News That Matters

Day: March 12, 2022

रूस ने धमकी दी उसके खिलाफ लगे पश्चिमी देशों और अमेरिका के प्रतिबंध अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्टेशन के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण बन सकते हैं

देश-विदेश
रूस ने धमकी दी है कि उसके खिलाफ लगे पश्चिमी देशों और अमेरिका के प्रतिबंध अंतरराष्‍ट्रीय स्‍पेस स्टेशन के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण बन सकते हैं। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख ने चेतावनी दी, दंडात्मक उपायों को उठाने का आह्वान किया है। आपको बता दें कि जब से रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुई है तभी से अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा था कि आईएसएस इन हालातों में भारत या चीन पर गिर भी सकता है।  पश्‍चिमी देशों और अमेरिका के लगातार बढ़ते प्रतिबंधों के बीच रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने रोस्‍कोमोस ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि वो आने वाले समय में अपना स्‍पेस स्‍टेशन तक स्‍थापित कर सकता है। हालांकि इस काम में उसको कुछ समय जरूर लग जाएगा।...

पुष्कर सिंह धामी या कोई और जानिए कौन बनेगा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री

उत्तराखण्ड
विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा अब मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन में जुट गई है। इस सिलसिले में विधायकों का मन टटोलने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि चुनाव हारने के बावजूद कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फिर से पार्टी अवसर दे सकती है। भाजपा ने चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल किया छह महीने के छोटे से कार्यकाल में उनके योगदान को इसका आधार बनाया जा सकता है। चर्चा है कि पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में एक-दो दिन में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को ही कमान सौंपे जाने मांग रखी जा सकती है। उधर, मुख्यमंत्री धामी शनिवार या रविवार को दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य ...

हरिद्वार में राजस्‍थान का एक परिवार हादसे का हुआ शिकार, पिता व बच्‍चे की मौत

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड के शनिवार का दिन हादसों का दिन रहा। हरिद्वार में राजस्‍थान का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया तो वहीं गोपेश्‍वर में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। डोईवाला में भी अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु परिवार का वाहन हादसे का शिकार हरिद्वार में राजस्थान से गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु परिवार का वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में पिता व बच्चे की मौत हो गई है। यह हादसा हाईवे पर बहादराबाद क्षेत्र में हुआ है। पुलिस के मुताबिक, जयपुर से शनिवार तड़के एक परिवार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हरिद्वार आ रहा था। उनकी गाड़ी बहादराबाद थाना क्षेत्र में बढ़ेडी राजपुताना के पास पहुंची थी कि तभी चालक की आंख लग गई। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे म...

योगी के मंत्रिमंडल में इन चेहरों को मिल सकती है जगह, पढ़िए पूरी खबर

देश-विदेश
प्रदेश में दोबारा सत्तासीन हुई भाजपा सरकार मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों से लेकर इंटरनेट मीडिया तक मंत्रिमंडल के दावेदारों पर कयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी की किस्मत बड़ी करवट ले सकती है। वहीं, सुरेश राणा की हार के बाद ठाकुर चेहरे के रूप में युवा नेता व नोएडा विधायक पंकज सिंह को जगह मिल सकती है। उधर, लखनऊ में सीएम आवास के आसपास बढ़ी हलचल को जनप्रतिनिधि नई संभावनाओं के रूप में देख रहे हैं। दिनेश खटीक का दावा सबसे बड़ा मेरठ से तीन विधायक सदन पहुंचे हैं, जिसमें पिछली सरकार में राज्यमंत्री रहे दिनेश खटीक का दावा सबसे बड़ा है। अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार में दिनेश को शामिल कर मेरठ को प्रतिनिधित्व देने के साथ ही दलित समीकरण भी साधा गया, जो इस बार फिर तैयार हैं। प्रदेश के कई अन्य दलित चेहरों से उन्हें चुनौती मिलेगी। 25 साल बाद...
ग्रेटर नोएडा में बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी के मामले में दोषी पाए गए तत्कालीन अधिशासी अभियंता और एसडीओ को बर्खास्त

ग्रेटर नोएडा में बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी के मामले में दोषी पाए गए तत्कालीन अधिशासी अभियंता और एसडीओ को बर्खास्त

देश-विदेश
प्रदेश के सभी जिलों में बिजली आपूर्ति को लेकर बेहद गंभीर योगी आदित्यनाथ सरकार ने ग्रेटर नोएडा में बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने अधिशासी अभियंता और एसडीओ को सेवा से बर्खास्त करने के साथ ही दोषी दो अधिशासी अभियंता व एक उपखंड अधिकारी की एक वार्षिक वेतनवृद्धि भी रोक दी है। ग्रेटर नोएडा की मेसर्स गौर संस रियलिटी के विद्युत भार तय करने में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई थी। ग्रेटर नोएडा में बिल्डर को बिजली कनेक्शन देने में गड़बड़ी के मामले में दोषी पाए गए तत्कालीन अधिशासी अभियंता और एसडीओ को बर्खास्त कर दिया गया है। पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने संबंधित मामले में तीन अन्य अभियंताओं के खिलाफ एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश भी दिए हैं। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के बिल्डर मैसर्स गौर सन्स रियालिटी प्राइवेट लिमिटेड के गौर सुन्दरम प्रोजेक्ट को 5200 केवीए का कनेक्...
पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय राष्ट्र को करेंगे समर्पित कर

पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय राष्ट्र को करेंगे समर्पित कर

देश-विदेश
चार राज्यों में बम्पर जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है और इस बीच आज गांधीनगर के दहेगाम में पीएम ने रोड शो किया। रोड शो के दौरान मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिनंदन भी किया। पीएम को देख लोगों ने भारत माता की जय का नारा लगाया। बता दें कि आज पीएम राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय राष्ट्र को समर्पित करने वाले हैं। पीएम का आज का कार्यक्रम बता दें कि पीएम आज गुजरात में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) की इमारत का उद्घाटन करेंगे और आरआरयू के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद मोदी शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। गांवों को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंचायत महासम्मेलन में ग्रामीण विकास पर जोर दिया। पीएम ने अपने संबोधन के दौर...
भगवंंत मान ने आम आदमी पार्टी के बहुमत का दावा करते हुए सरकार बनाने का दावा किया, राज्‍यपाल ने स्‍वीकार किया दावा

भगवंंत मान ने आम आदमी पार्टी के बहुमत का दावा करते हुए सरकार बनाने का दावा किया, राज्‍यपाल ने स्‍वीकार किया दावा

देश-विदेश
आम आदमी पार्टी की पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भगवंत मान ने आज राज्‍यपाल बनवारी लाल से मुलाकात की। उन्‍होंने पंजाब के राज्यपाल से मिलकर सभी विधायकों का समर्थन सौंपााऔर राज्‍य में अगली सरकार बनाने का दावापेश किया। राज्‍यपाल ने उनका दावा स्वीकार कर लिया है। राज्‍यपाल ने उनको अगली सरकार बनाने का न्‍यौता दिया। अब भगवंत मान के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए 16 मार्च को 12.30 बजे खटकड़ कलां में समारोह होगा। भगवंंत मान ने कहा कि इस समारोह में  पंजाब के सभी लोगों को निमंत्रण है। इस मौके पर हर पंजाबी ने शपथ लेनी है। सब कुछ पंजाब की तरक्की के लिए होगा और वा पंजाबी में शपथ लेंगे। राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सरकार बनाने का दावा पत्र पेश करते भगवंत मान। (जागरण)  भगवंत मान सुबह पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुं...
धामी को फिर सौंपी जा सकती है कमान, चर्चाओं का बाजार गर्म, रेस में कई दिग्गज|

धामी को फिर सौंपी जा सकती है कमान, चर्चाओं का बाजार गर्म, रेस में कई दिग्गज|

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
धामी को फिर सौंपी जा सकती है कमान, चर्चाओं का बाजार गर्म, रेस में कई दिग्गज| पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारने के मिथक को नहीं तोड़ पाए। हालांकि उनके चेहरे पर लड़े गए इस चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत हासिल करने में कामयाब रही। उत्तराखंड में मोदी-शाह और नड्डा की तिकड़ी मुख्यमंत्री के चुनाव के मामले में किसी भी चेहरे पर दांव लगाकर सबको चौंका सकती है। यह जानते हुए भाजपा में सीएम की कुर्सी के लिए दौड़ शुरू हो गई है। बेशक सीएम पद के लिए कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है, लेकिन अरमान तकरीबन हर कद्दावर नेता के जोर मार रहे हैं। नतीजा यह है कि सियासी हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा पुष्कर सिंह धामी को ही सत्ता की कमान सौंप सकती है। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारने के मिथक को नहीं तोड़ पाए। हालांकि उनके चेहरे पर लड़े गए इस चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत ह...
70 में से 19 विधायक आपराधिक रिकॉर्ड वाले किसके खिलाफ सबसे ज्यादा केस?

70 में से 19 विधायक आपराधिक रिकॉर्ड वाले किसके खिलाफ सबसे ज्यादा केस?

उत्तरप्रदेश
70 में से 19 विधायक आपराधिक रिकॉर्ड वाले किसके खिलाफ सबसे ज्यादा केस? विधान सभा चुनाव २०२२ में हुए, चुनाव मैं एक बार फिर भाजपा की वापसी हुई है 70 सीटों वाले उत्तराखंड में भाजपा के 47 प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है. उत्तराखंड की 70 सदस्यों वाली नई विधानसभा में 19 विधायक यानी सदन के कुल सदस्यों के 27 फीसदी आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं. जीतने वाले सभी विधायकों के चुनावी नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए हलफनामे खंगालने के बाद एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और उत्तराखंड इलेक्शन वॉच के अध्ययन से खुलासा हुआ है. हुआ है. 14 फीसदी यानी 10 विधायकों के खिलाफ संगीन अपराध में संलिप्त रहने के आरोप में मामले दर्ज हैं. बीजेपी के 47 विधायकों में से 8 और कांग्रेस के 19 विधायकों में से 8 के खिलाफ आपराधिकक मामले दर्ज हैं. वहीं, बहुजन समाज पार्टी के दो विधायकों में से एक और निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते ...