हरीश रावत ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना, कही ये बात, पढ़ें पूरी खबर
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष रहे हरीश रावत ने भाजपा के साथ ही बगैर नाम लिए कांग्रेस के एक नेता पर भी उनकी छवि धूमिल करने के प्रयास का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये नेता उनके साथ ही हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से उनकी बेटी को भी चुनाव में पराजित करने के प्रयास में लगे थे।
उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसे भाजपाई और कांग्रेस नेता का भंडाफोड़ करना है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रमाणिक तौर पर तथ्य सामने आने पर वह राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ने इंटरनेट मीडिया में एक पोस्ट में कहा कि चुनाव हारने के बाद इंटरनेट मीडिया में उन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।
एक अनचाही जंग में फंस गए थे हरीश रावत
भाजपाई और कांग्रेस के एक नेता से जुड़े समर्थक लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि...






