उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे, किया दक्षिण-एशियाई देश शांति व सुलह संस्थान का उद्घाटन
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू आज शनिवार को तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने यहां गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दक्षिण एशियाई देश शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन किया।
सभी क्षेत्रों में लहरा रहा है भारतीय संस्कृति का परचम
बताया गया कि इस संस्थान के निर्माण का उद्देश्य दक्षिण एशियाई देशों के बीच आपसी सद्भाव, समन्वय में और बेहतर संबंध स्थापित बनाए रखना है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ बाल्टिक स्टडीज अंतर्गत दक्षिण एशियाई शांति एवं सुलह संस्थान का उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि इससे न केवल हमारी और बाल्टिक देशों की संस्कृति मजबूत होगी, बल्कि औपनिवेशिक काल के कारण दबी विरासतों के लिये अनुसंधान भी प्रोत्साहित होंगे। भारत के सांस्कृतिक संबंध एशिया के सभी देशों से रहे हैं। सभी क्षेत्रों में भारतीय संस्कृति ...




