Saturday, June 20News That Matters

Day: March 14, 2022

भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को बनाया गया प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने किया नियुक्त

भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को बनाया गया प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने किया नियुक्त

राजनीतिक
भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को बनाया गया प्रोटेम स्पीकर, राज्यपाल ने किया नियुक्त नई सरकार में कौन मंत्री बनेगा और किसको सौंपी जाएगी विधानसभा अध्यक्ष की कमान, राजनीतिक हलकों समेत आमजन के बीच इसकी खासी चर्चा है। नई कैबिनेट में पुराने चेहरों से इतर नए नामों की सूची लंबी होती जा रही है, लेकिन इसी बीच राज्य में प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कर दी गई है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने के बाद भगत सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड की नई विधानसभा का गठन हो जाएगा। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए विगत 14 फरवरी को चुनाव हुए थे। दस मार्च को चुनाव नतीजे आने के बाद भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पाया और सरकार बनाने की तैयारियों में जुट गई। हो...
उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में चल रहे नामों में केवल एक महिला विधायक का नाम भी आगे

उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में चल रहे नामों में केवल एक महिला विधायक का नाम भी आगे

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में चल रहे नामों में केवल एक महिला विधायक का नाम चल रहा है। वहीं अब महिलाओं की ओर से किसी महिला विधायक को सरकार की कमान सौंपने की मांग उठाई गई है। उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीती हैं, लेकिन राज्य में भाजपा का चेहरा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से चुनाव हार गए। अब ऐसे में नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर चर्चाओं को बाजार गरम है। हालांकि इसकी भी प्रबल संभावना जताई जा रही है कि पार्टी पुष्‍कर सिंह धामी को एक मौका और दे सकती है। अब तक पार्टी के नवर्विाचित छह विधायकों द्वारा धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश भी की जा चुकी है। वहीं यह भी संभवना है कि पार्टी निर्वाचित विधायकों में से ही किसी नए चेहरे को अवसर दे। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की पुत्री और...
पुष्कर सिंह धामी ने बच्‍चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया

पुष्कर सिंह धामी ने बच्‍चों के साथ उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई मनाया

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में फूल संक्रांति फूलदेई पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सोमवार को चैत की संक्रांति के मौके पर राज्‍यभर में यह पर्व मनाया जा रहा है। देहरी पूजन के लिए बच्‍चे घर-घर पहुंच रहे हैं। 'फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार' चैत की संक्रांति पर उत्तराखंड में इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन बच्‍चों द्वारा घरों की देहरी को फूलों से सजाया जाता है। घर की चौखट पर पूजन करते हुए 'फूलदेई छम्मा देई' कहकर मंगलकामना की जाती है। इस पर्व पर आस पड़ोस के बच्‍चों की भूमिका अहम होती है। इन बच्‍चों को फुलारी कहा जाता है। इस दिन फुलारी टोकरी लेकर फूल चुनने जाती है। इसके बाद 'फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार' गीत को गाते हुए घर की देहरी का पूजन कर रंग-विरंगे फूलों से सजाती है और सुख व संपन्‍नता का आशीर्वाद देती है। पुष्कर सिंह धामी ने बच्Ȁ...
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी होली के बाद अगले माह से लेकर जून तक वाराणसी आ सकते, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर अब जोर

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी होली के बाद अगले माह से लेकर जून तक वाराणसी आ सकते, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर अब जोर

देश-विदेश
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी होली के बाद अगले माह से लेकर जून तक वाराणसी आ सकते हैं। दरअसल इसके पूर्व भी पीएम चुनाव जीतने के बाद वाराणसी आकर कार्यकर्ताओं के साथ काशीवासियों का आभार जताने के लिए आते रहे हैं। इस दौरान पीएम बाबा दरबार में हाजिरी लगाएंगे तो दूसरी ओर काशी में परियोजनाओं के जल्‍द पूरा होने को लेकर भी मंथन होना है। पीएम नरेन्‍द्र मोदी की महत्‍वाकांक्षी परियोजनाओं को लेकर भी पूर्वांचल में अब चुनाव के बाद प्रशासनिक रणनीति का दौर शुरू होना तय है। वाराणसी में मेट्रो, रोपवे, खिड़किया घाट पर एंफीबियस प्‍लेन, फोरलेन सहित पर्यटन को धार देने वाली योजनाओं को जमीन पर उतारना है। ऐसे में पीएम नरेन्‍द्र मोदी के अगले काशी दौरे में परियोजनाएं भी प्राथमिकता में होनी हैं। पार्टी के स्‍तर पर भी पीएम के सरकार गठन के बाद काशी आने की उम्‍मीद...
सीएम योगी आदित्यनाथ ने की राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात, तय हो सकती है शपथ ग्रहण की तारीख

सीएम योगी आदित्यनाथ ने की राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से मुलाकात, तय हो सकती है शपथ ग्रहण की तारीख

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद रविवार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दिल्ली के दौरे पर हैं। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा केन्द्र सरकार के अन्य मंत्रियों से भेंट की। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से सीएम योगी आदित्यनाथ की भेंट के बाद आज ही उत्तर प्रदेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख तथा मंत्रिमंडल के सदस्य भी तय हो सकते हैं। नई दिल्ली में अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द से शिष्टाचार भेंट की। इसके बा...

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, लोकसभा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

देश-विदेश
संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की कार्यवाही शुरू हो गई है। बजट सत्र का दूसरा चरण 8 अप्रैल तक चलेगा। विपक्षी दल बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। विपक्षी दल कई मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे। बताया जा रहा है कि विपक्षी पार्टी केंद्र सरकार पर बेरोजगारी, पीएफ पर ब्याज दर में कटौती और यूक्रेन में फंसे भारतीयों की निकासी समेत कई मुद्दों को लेकर हमला कर सकते हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम जनता से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विशेष रूप से यूक्रेन में फंसे छात्रों की समस्याओं को दूर करने के अलावा महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर चर्चा करेगी। 11:35 AM, 2022-03-14T11:35:37 भूपेंद्र यादव का कांग्रेस पर निशाना केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कितन...

घर में घुसे रूसी सैनिक तो बुजुर्ग कपल ने किया ऐसा खौफनाक काम, कुत्ते ने भी सिखाया सबक|

देश-विदेश
घर में घुसे रूसी सैनिक तो बुजुर्ग कपल ने किया ऐसा खौफनाक काम, कुत्ते ने भी सिखाया सबक| रूस और यूक्रेन के बीच करीब तीन हफ्ते से ज्यादा समय से युद्ध जारी है. रूसी सैनिक अब यूक्रेन में घुस गए है. सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. यूक्रेन में रूसी हमला तीन सप्ताह से अधिक समय के बाद भी जारी है और लाखों लोग अपने देश को छोड़कर भाग गए हैं. हालांकि, कई लोगों ने अभी भी अपने घरों को नहीं छोड़ा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रूसी सैनिकों ने एक बुजुर्ग कपल की संपत्ति में सेंध लगाई. कपल निडर होकर सशस्त्र सैनिकों के सामने खड़े हुए और वापस वहां से खदेड़ दिया. यहां तक कि कीव में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने कपल की बहादुरी के लिए प्रशंसा की. यूएस एंबेसी ने वीडियो को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज हम इस बुजुर्ग दंपत्ति को सलाम करते हैं, जो तीन रूसी सैनिकों के सामने...

सोशल मीडिया पर छलका हरीश रावत का दर्द, कहा सोनिया से कैसे नजरें मिलाऊंगा|

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
सोशल मीडिया पर छलका हरीश रावत का दर्द, कहा सोनिया से कैसे नजरें मिलाऊंगा| उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत को लेकर शुरू से ही बेहद आश्वस्त रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए हार को स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार उनका दर्द छलक रहा है। वहीं अब दिल्ली जाने से पहले किए गए सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर वह एक बार फिर चर्चाओं में हैं। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का दर्द रह रहकर कांग्रेस नेताओं को सता रहा है। सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त कांग्रेस नेता अप्रत्यक्ष नतीजों से हैरान-परेशान हैं। इस बीच कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में दिल्ली रवाना होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बेहद भावुक नजर आए। उनके शब्दों में कहें तो वह राज्य में कांग्रेस की हार से बेहद आहत हैं। बैठक में जाने से पूर्व उन्होंने कहा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि अपनी राष्ट्री...

भाजपा-कांग्रेस में सियासी कसरत जारी, पुष्कर सिंह धामी दून में डटे तो हरीश रावत दिल्ली रवाना |

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
भाजपा-कांग्रेस में सियासी कसरत जारी, पुष्कर सिंह धामी दून में डटे तो हरीश रावत दिल्ली रवाना | बहुमत के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में भाग दौड़ जारी है। मुख्यमंत्री को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच रविवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली जाने की चर्चा थी, लेकिन वे देहरादून में ही रहे। विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद उत्तराखंड की सियासत पर भाजपा व कांग्रेस में कसरत जारी है। चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल कर चुकी भाजपा में जहां मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है। वहीं, कांग्रेस में हार को लेकर कुनबे की कलह सामने आने लगी है। मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में भाग दौड़ जारी | बहुमत के बाद भी मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भाजपा में भाग दौड़ जारी है। मुख्यमंत्री को लेकर सियासी चर्चाओं के बीच रविवार को कार्यवाहक मुख्य...