Saturday, June 20News That Matters

Day: March 8, 2022

बहुमत न मिलने पर भाजपा का प्लान, निर्दलीयों को पाले में लाने पर फोकस |

बहुमत न मिलने पर भाजपा का प्लान, निर्दलीयों को पाले में लाने पर फोकस |

राजनीतिक
बहुमत न मिलने पर भाजपा का प्लान, निर्दलीयों को पाले में लाने पर फोकस | विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजो के बाद पूर्ण बहुमत न मिलने की स्थिति में भाजपा ने प्लान बी पर काम शुरू कर दिया है। दून में डेरा डाले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने अपने अंदाज में इसका आगाज भी कर दिया है। दो मजबूत निर्दलीयों से उनकी मुलाकात हो चुकी है। उधर, यूकेडी के देवप्रयाग प्रत्याशी दिवाकर भट्ट के प्रेस कांफ्रेंस स्थगित कर अचानक दिल्ली रवाना होने से सियासी हलचल बढ़ गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विजय वर्गीय ने रविवार को ही दून में डेरा जमा दिया था। तोड़फोड़ में माहिर वर्गीय के दून पहुंचने के बाद कांग्रेस अपने किलेबंदी को मजबूत करने में जुट गई है। भाजपा के दिग्गज हालांकि पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कर रहे हैं लेकिन उनके रडार पर जिताऊ निर्दलीयों के साथ ही बसपा व यूकेडी के उम्मीदवार भी हैं।...
पांच साल में दो-दो मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा को मिलेगा फायदा या होगा नुकसान!

पांच साल में दो-दो मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा को मिलेगा फायदा या होगा नुकसान!

उत्तराखण्ड
पांच साल में दो-दो मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा को मिलेगा फायदा या होगा नुकसान! उत्तराखंड में भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में हाईकमान ने दो-दो मुख्यमंत्री बदले हैं। सीएम चेहरा बदलने पर विपक्षी कांग्रेस भाजपा पर हमेशा से ही हमलावर रही है। ऐसे में अब यह सवाल उठता है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने से क्या भाजपा को विधानसभा चुनाव में फायदा पहुंचेगा या नुकसान? विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना 10 मार्च को होगी लेकिन उससे पहले कुछ एक्जिट पोल में भाजपा को फायदा बताया जा रहा है, जबकि कुछ सर्वे के अनुसार, मुख्यमंत्री चेहरा बदले से भाजपा का वोट प्रतिशत घटने के साथ ही पार्टी को हार का सामना करना पड़ सकता है। कुछ सर्वे की मानें तो भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होते भी दिखाई दे रही है। पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का कहना है कि मुख्यमंत्री चेहरा बदलने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। रावत कहत...
देहरादून में शहर से देहात तक महिलाओं के जिम्मे कानून व्यवस्था, सभी संभाल रहीं विभिन्न जिम्मेदारियां

देहरादून में शहर से देहात तक महिलाओं के जिम्मे कानून व्यवस्था, सभी संभाल रहीं विभिन्न जिम्मेदारियां

उत्तराखण्ड
देहरादून में शहर से देहात तक महिलाओं के जिम्मे कानून व्यवस्था, सभी संभाल रहीं विभिन्न जिम्मेदारियां | देहरादून में एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम और दो सर्किलों में सीओ के पद पर महिलाएं तैनात हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और अन्य थानों में महिलाएं विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं। राजधानी देहरादून में पुलिस महकमा महिला सशक्तिकरण का बेजोड़ उदाहरण है। यहां पर शहर से लेकर गांव तक कानून व्यवस्था की कमान महिलाओं के हाथों में है। एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम और दो सर्किलों में सीओ के पद पर महिलाएं तैनात हैं। इसके अलावा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और अन्य थानों में महिलाएं विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल रही हैं। एसपी क्राइम विशाखा वर्ष 2018 बैच की अधिकारी हैं। तीन माह पहले ही यह जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस विशाखा मूलत: महाराष्ट्र के नासिक जिले की रहने वाली हैं। उन्ह...