Saturday, June 20News That Matters

Day: March 24, 2022

एम.एस.एम.ई. भारत सरकार द्वारा ईज ऑफ डुईग बिजनेस की कार्यशाला का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

एम.एस.एम.ई. भारत सरकार द्वारा ईज ऑफ डुईग बिजनेस की कार्यशाला का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी 24 मार्च 2022 को जिला सभागार में एम.एस.एम.ई. भारत सरकार द्वारा ईज ऑफ डुईग बिजनेस की कार्यशाला का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। ईज ऑफ डुईग बिजनेस कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद स्तरीय Capacity Building कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य स्तर पर एकल खिड़की व्यवस्था देख रहे प्रीतम तिवारी एवं अंकित द्विवेदी द्वारा कार्यशाला का संचालन किया गया। तथा एकल खिड़की व्यवस्था पर समस्त विभागों एवं उनके प्रतिनिधियों को विभागवार विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जिला सचिवालय के महाप्रबन्धक द्वारा बताया गया कि ईज ऑफ डुईग बिजनेस कार्यक्रम में फीड बैक डाटा सुधार, एकल खिड़की व्यवस्था के अन्तर्गत लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं उपयोगकर्त्ता हेतु उपयोगिता पर वार्ता करते हुए महाप्रबन्धक द्वारा बताया गया कि जनपद स्तर पर समस्त उद्यमियों को एक पो...
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित बैठक में परीक्षा केन्द्रों हेतु नियुक्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन को किया सम्बोधित

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित बैठक में परीक्षा केन्द्रों हेतु नियुक्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन को किया सम्बोधित

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी 23 मार्च 2022- जनपद में आगामी 28 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उत्तरकाशी स्थित राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज के सुमन सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा केन्द्रों हेतु नियुक्त केन्द्र व्यवस्थापक एवं कस्टोडियन को सम्बोधित किया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करायी जाय। परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्रों में किसी प्रकार की अनुचित सामग्री लेकर न पहुंचे इस हेतु चेकिंग व्यवस्था के पुख्ता इन्तेजाम हों। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की दुविधा उत्पन्न होने पर शिक्षा विभाग के जिला कन्ट्रोल रूम पर सम्पर्क स्थापित किया जाय। ताकि कन्ट्रोल रूम में तैनात अधिकारियों द्वारा समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। जिलाधिकारी ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट क...
श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, देखें तस्‍वीरों में|

श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, देखें तस्‍वीरों में|

उत्तराखण्ड
श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में निकाली गई नगर परिक्रमा, देखें तस्‍वीरों में| श्री दबार साहिब परिसर से श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व नगर परिक्रमा निकली गई। इस दौरान संगतों के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा। गुरुवार को साढ़े सात बजे दरबार साहिब से नगर परिक्रमा निकलने से पहले बड़ी तादाद में संगत श्रद्धालु परिसर में एकत्रित हुए। यहां से जयकारे के साथ संगत शहर के लिए निकली। बिंदल में संगतों ने श्रद्धालुओं को चना, मुरमुरे, गुड़ का प्रसाद वितरण किया गया। यहां से श्रीमहंत के साथ संगत घंटाघर पहुंची। यहां विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने श्रीमहंत का फूल माला से स्वागत किया। जिसके बाद संगत नगर परिक्रमा के लिए आगे बढ़ी। ऐतिहासिक झंडा मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं संगत ने श्री दरबार साहिब परिसर में बुधवार को मेले की रौनक बढ़ाई। श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने संगतों को ...
दिल्ली विधानसभा में आरएसएस के नाम पर हंगामा, टुकड़े-टुकड़े गैंग के नाम पर आमने-सामने आए विधायक

दिल्ली विधानसभा में आरएसएस के नाम पर हंगामा, टुकड़े-टुकड़े गैंग के नाम पर आमने-सामने आए विधायक

देश-विदेश
दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को आरएसएस के नाम पर हंगामा हुआ। विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस बात को लेकर नारेबाजी शुरू हुई। सत्र के दौरान सत्ता पक्ष आरएसएस हाय-हाय के नारे लगा रहा था जबकि भाजपा विधायक कर टुकड़े-टुकड़े गैंग की बात करते रहे। दरअसल सत्ता पक्ष के विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि मालवीय नगर के पार्क में आरएसएस के लोग तिरंगा नहीं फहराने दे रहे। उन्होंने कहा कि आरएसएस का राष्ट्रवाद छदम है, 52 साल से इसने तिरंगा नहीं बल्कि अपना ही झंडा फहराया है। भाजपा विधायकों ने इसका जमकर विरोध किया। इसी के बाद दोनों पक्षों में खूब नारेबाजी हुई। विधासभा स्पीकर ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र महाजन को मार्शल आउट किया। इसके बाद महाजन को दिन भर की कार्यवाही से भी निलंबित कर दिया गया। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे बहुत गंभीर मसला बताया। उन्होंने कहा कि अगर कोई भाजपा...

बंगाली फिल्म के जाने माने अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन, ममता बनर्जी ने ट्वीट कर जताया शोक

राष्ट्रीय
बंगाली फिल्म और टेलीवजन इंडस्ट्री के लिए एक दुखभरी खबर है। टॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अभिषेक चटर्जी का निधन हो गया है। अभिनेता की उम्र महज 58 वर्ष थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर को दिल का दौरा पड़ा था जिसके चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता अभिषेक चटर्जी काफी पॉपुलर एक्टर थे, उन्होंने कई हिट सीरियल्स के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया है। सेहत खराब होने के बाद भी होने के अभिषेक चटर्जी बुधवार को भी टीवी शो 'इस्मरत जोड़ी' की शूटिंग कर रहे थे और उनकी हालत बिगड़ गई। शॉर्ट देते हुए ही वो सेट पर बेहोश हो गए और क्रू मेंबर्स मदद के लिए दौड़ पड़े। लेकिन अभिनेता अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं हुए और घर चले गए। घर जाने के बात परिवार ने डॉक्टर को बुलाया अभिषेक का इलाज भी कराया गया। पर उन्हें बचाया नहीं जा सका और देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सरकार का संकल्प अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सुविधा पहुंचाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- सरकार का संकल्प अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सुविधा पहुंचाना

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का संकल्प अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सुविधा पहुंचाना है। इसके लिए सरकार अंतिम छोर के गांव-गांव व घर-घर तक जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के लिए गुरुवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी संकल्प लिए गए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। यह प्रदेश पक्ष-विपक्ष सबका है, सरकार सभी का सहयोग लेते हुए विकास के पथ पर आगे बढ़ेगी। बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह भाजपा को दो-तिहाई बहुमत से दूसरी बार सरकार बनाने का मौका देने के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हैं और उन्हें नमन करते हैं। सरकार का संकल्प राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है। उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य...
कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी बनेंगी उत्तराखंड की पहली विधानसभा महिला स्पीकर!

कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी बनेंगी उत्तराखंड की पहली विधानसभा महिला स्पीकर!

उत्तराखण्ड
कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूड़ी बनेंगी उत्तराखंड की पहली विधानसभा महिला स्पीकर! उत्तराखंड को ऋतु खंडूरी के रूप में पहली विधानसभा अध्यक्ष मिलने जा रही हैं। कोटद्वार से विपरीत परिस्थितियों में चुनाव जीतकर आई महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का नाम विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए करीब-करीब तय माना जा रहा है। जल्द पार्टी की ओर से आधिकारिक रूप से उनके नाम का ऐलान किया जा सकता है। ऋतु पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं और कोटद्वार से चुनाव जीतने के बाद से ही उनका नाम पहले मुख्यमंत्री और फिर मंत्री पद के लिए चल रहा था, हालांकि सीएम और मंत्री पद की रेस से ऋतु बाहर हो गईं लेकिन अब उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है। राज्य गठन के बाद से यह पहला मौका होगा जब कोई महिला विधायक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में चुनी जाएंगी। इधर, ऋतु ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर प...
यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

उत्तरप्रदेश
विश्व की सबसे बड़ी परीक्षा का आयोजन कराने वाले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने गुरूवार से हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षाओं को प्रारंभ कर दिया है। बोर्ड के अधिकारियों की कड़ी निगरानी में परीक्षा हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं तो अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा अराधना शुक्ला ने केन्द्रों का निरीक्षण किया और बच्चों को फूल देकर उनका हौसला भी बढ़ाया। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा अराधना शुक्ला से गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान सेंटर्स का निरीक्षण किया। लखनऊ में वह टीम के कई सेंटर्स पर गईं। जुबली इंटर कालेज में भी उन्होंने व्यस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को फूल देकर उनका हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने बोर्ड के सभी अधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए निर्देश भी दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी...
प्रदेश में 14 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक मरीज ने तोड़ा दम

प्रदेश में 14 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक मरीज ने तोड़ा दम

उत्तराखण्ड, हेल्थ
प्रदेश में 14 नए संक्रमण के मामले आए सामने, एक मरीज ने तोड़ा दम श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। 20 मरीजों के ठीक होने के बाद प्रदेश में अब 290 एक्टिव केस रह गए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 14 नए संक्रमित मिले हैं जबकि एक कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई। 20 मरीजों के ठीक होने के साथ ही प्रदेश में अब कोविड के 290 एक्टिव केस रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, बुधवार को सामने आए 14 नए मामलों में देहरादून में छह, चमोली व चंपावत में एक-एक, हरिद्वार, नैनीताल व पौड़ी में दो-दो मामले शामिल हैं। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं, बुधवार को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित मरीज...
यूपी : योगी आदित्यनाथ आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

यूपी : योगी आदित्यनाथ आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

उत्तरप्रदेश
योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की तैयारी में हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद 37 वर्ष बाद प्रदेश में किसी एक दल की सरकार की लगातार दूसरी बार ताजपोशी होगी। लखनऊ के लोक भवना में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इस बैठक में भाजपा के साथ ही अपना दल (एस) तथा निषाद पार्टी के विधायक भी शामिल होंगे। इसी बैठक में उप मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा भी होगी। प्रदेश में डिप्टी सीएम दो होंगे या तीन यह भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में तय होगा। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ शाम को करीब पांच बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष 273 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के पर्यवे...