उत्तराखंड: सीएम पुष्कार सिंह धामी योगी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ रवाना होंगे। बता दें कि शुक्रवार को शाम चार बजे योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में होगा।
पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ेगा। मैं योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं देता हूं।
वहीं उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में भी जश्न का माहौल है। ऐसा इसलिए क्योंकि योगी आदित्यनाथ इस गांव के रहने वाले हैं। योगी की मां ने कहा कि वे उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर काफी खुश हैं। वहीं शपथ ग्रहण के दिन गांव ...





