Friday, June 19News That Matters

Month: April 2022

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विभागों की समीक्षा करने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक विभागों की समीक्षा करने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बीमारी से उबारने के बड़े अभियान में लगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का औचक निरीक्षण जारी है। लखनऊ, बाराबंकी तथा सीतापुर के बाद अब वाराणसी की बारी है। ब्रजेश पाठक वाराणसी के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की व्यवस्था परखने स्वयं ही काले रंग की स्कार्पियो ड्राइव करके पहुंचे। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यक्रम सरकार अब जनता के द्वार के तहत वाराणसी मंडल के प्रभारी बनाए गए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार से वाराणसी में हैं। कल कई विभागों की समीक्षा करने के बाद आज दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचे। वाराणसी से आज चंदौली जाने से पहले ही वह स्वयं ही गाड़ी चलाकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की व्यवस्था की जांच करने पहुंच गए। उनको गाड़ी ड्राइव करते देख किसी को यकीन भी नहीं हुआ और चेहरे पर मास्क लगा होने के कारण कोई उनको पहचान भी नही सका। उ...
यूपी में मुख्‍यमंत्री योगी के आदेशों के बाद उतरवाये गए 45 हजार से अधिक लाउडस्पीकर

यूपी में मुख्‍यमंत्री योगी के आदेशों के बाद उतरवाये गए 45 हजार से अधिक लाउडस्पीकर

उत्तरप्रदेश
देश में जहां एक ओर धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का व‍िवाद गहरा रहा है वहीं उत्‍तर प्रदेश में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के आदेशों के बाद से लाउडस्पीकरों को उतारने और उनकी आवाज को उच‍ित डेस‍िबल पर लगाकर चलाने की कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश में धर्मगुरुओं के साथ वार्ता कर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने अबतक राज्य के विभिन्न धार्मिक स्थलों से 45,773 लाउडस्पीकरों को हटाया है। वहीं 58 हजार से अधिक लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराई जा चुकी है। उत्‍तर प्रदेश के एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाउडस्पीकर की आवाज संबंधित परिसर के भीतर ही रहने का निर्देश दिए जाने के बाद 26 अप्रैल से पुलिस कार्रवाई लगातार जारी ह...
जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने 3 मई से प्रारम्भ होने जा रही यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली

जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने 3 मई से प्रारम्भ होने जा रही यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली

उत्तराखण्ड
जिलाधिकारी ने जल संस्थान, विद्युत, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर पंचायत आदि यात्रा से जुड़े सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को यात्रा मार्गों, गंगोत्री पैदल मार्ग, सड़क मार्गों के मुख्य पड़वों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये l जिलाधिकारी ने तीर्थ यात्रियों के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए गंगोत्री मन्दिर परिसर, हिना चेक पोस्ट व गंगनानी आदि यात्रा मार्गों के मुख्य पड़वों पर लाउडस्पीकर माइक लगाने के निर्देश पुलिस व पर्यटन विभाग को दिये l ताकि विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्रियों को यात्रा सबंधी आवश्यक जानकारियां प्राप्त हो सके l जिलाधिकारी ने बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि यात्रा पर आने वाले सभी अगन्तुकों व श्रद्धालुओं के साथ "अतिथि देवों भवः" का व्यवहार बनाये रखे l उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों पर जहां - जहां सड़के संकरी है या पत्थर आदि सड़कों ...

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच वन विभाग के लंबित मामलों समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखण्ड
केंद्रीय श्रम, सेवायोजन तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र स्तर पर लंबित वन विभाग से संबंधित सभी मामलों का जल्द समाधान किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट के दौरान वन विभाग के एनओसी व क्लीयरेंस से संबंधित केंद्र स्तर पर लंबित मामलों की ओर ध्यान आकृष्ट कराए जाने पर केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच वन विभाग के लंबित मामलों समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य के जंगलों में आग की घटनाओं की जानकारी भी केंद्रीय मंत्री को दी। जंगलों की आग पर नियंत्रण के प्रयासों पर भी दोनों ने चर्चा की। केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही वन एवं पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण राज्य है। उन्होंने जानकारी दी कि उत्तराखंड भ...

धर्मनगरी हरिद्वार के माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गुजरात से आए श्रद्धालुओं का पहला जत्था चारधाम यात्रा के लिए रवाना

उत्तराखण्ड
हरिद्वार। राज्य में तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत होगी। इसके चलते धर्मनगरी हरिद्वार के माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गुजरात से आए श्रद्धालुओं का पहला जत्था चारधाम यात्रा के लिए रवाना हो गया। पूजा-अर्चना के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद समेत हरिद्वार के तमाम ट्रैवल कारोबारी, होटल व्यवसायी और स्थानीय व्यापारी भी मौजूद रहे। कोरोना काल के दो साल बाद चारधाम यात्रा की शुरुआत होने पर ट्रैवल व होटल कारोबारियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह भी दिखाई। चारधाम यात्रा के नियमों को सरलीकरण करने के लिए कारोबारियों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। केदारनाथ में भंडारे के लिए राशन भेजा हर हर महादेव सेवादल ने केदारनाथ में भंडारे के लिए पांच ट्रक में राशन भेजा। शुक्रवार को प्रेमनगर चौक से राशन के ट्रकों क...

मेवाणी मामले में झूठा FIR कराने वाले का पता लगाए CBI

राजनीतिक
गुजरात के विधायक जिगनेश मेवानी के खिलाफ 'झूठा FIR' दर्ज कराने को लेकर राज्य पुलिस पर असम कोर्ट में चल रहे मामले पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने शनिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर हमला बोला। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री सरमा इस मामले में सीबीआइ से मदद लें ओर पता करें कि मेवाणी के खिलाफ झूठा FIR दर्ज कराने के पीछे किसका हाथ है। बता दें कि असम के कोर्ट ने गुजरात के विधायक मेवाणी  को जमानत दे दिया और  एक महिला कांस्टेबल पर कथित हमले के निर्मित मामले में फंसाने की कोशिश करने के लिए राज्य पुलिस की कड़ी आलोचना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट के मामले में असम के ही एक अन्य कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के तुरंत बाद 25 अप्रैल को असम पुलिस ने एक निर्मित हमले के मामले में जिग्नेश को गिरफ्तार कर लिया था। मेवाणी को जमानत देने के अपने ...
126 लोगों ने कराई अपने स्वास्थ्य की जांच  सामान्य सा समझा जाने वाला दर्द हो सकता है आर्थराइटिस के लक्षण – डॉ. उमर खुर्शीद

126 लोगों ने कराई अपने स्वास्थ्य की जांच सामान्य सा समझा जाने वाला दर्द हो सकता है आर्थराइटिस के लक्षण – डॉ. उमर खुर्शीद

उत्तराखण्ड, हेल्थ
126 लोगों ने कराई अपने स्वास्थ्य की जांच सामान्य सा समझा जाने वाला दर्द हो सकता है आर्थराइटिस के लक्षण - डॉ. उमर खुर्शीद देहरादून - वेलमेड हॉस्पिटल व के.एस. डायगनोस्टिक सेंटर ने बंजारावाला में एक स्वास्थय जांच शिविर का आयोजन कराया। जिसमें 126 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। हैल्थ कैंप में हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ उमर खुर्शीद व जनरल फिजिशन डॉ. संजीव कुमार कटारा ने मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। हैल्थ कैंप का उद्घाटन मंडल अध्यक्ष विजय भट्ट द्वारा रिबन काट कर किया गया | इस अवसर पर पार्षद दर्शन लाल बिंजोला व सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे भी उपस्थित रहें। इस मौके पर डॉ. उमर खुर्शीद ने कहा कि लोग अक्सर हड्डियों में होने वाली बीमारियों को नजरअंदाज करते हैं, जैसे हाथ-पैरों में होने वाले हल्के दर्द को आम दर्द समझ कर अनदेखा कर लेते हैं, लेकिन यही दर्द बाद में आर्थराइटिस बन सकता है, ...

रिस्पना पुल पर लगता है घंटों जाम… उत्तराखंड विधानसभा से सटे इस पुल पर खड़े रहते हैं अनेक वाहन

उत्तराखण्ड
रिस्पना पुल पर लगता है घंटों जाम... उत्तराखंड विधानसभा से सटे इस पुल पर खड़े रहते हैं अनेक वाहन देहरादून - राज्य की राजधानी का शहरी क्षेत्र पूरी तरह से प्रतिदिन जाम की गिरफ्त में रहता है| सवेरे होते ही, शाम होने पर और रात्रि तक राजधानी की सड़कों पर जाम ही जाम दिखाई देता है | चरमराती हुई यातायात व्यवस्था का हाल यूं तो पूरे शहर की सड़कों पर एवं मुख्य चौराहों पर देखा जा सकता है, लेकिन रिस्पना पुल एवं उसके आसपास का सड़क मार्ग वाहनों के भारी जाम से जूझता हुआ दिखाई देता है | हैरानी की बात यह है कि इस रिस्पना पुल से सटकर उत्तराखंड राज्य की विधानसभा है, बावजूद इसके जिस तरह से यातायात व्यवस्था यहां की प्रतिदिन बदहाल रहती है, यह सुरक्षा की दृष्टि से तो ठीक नहीं है, बल्कि पुल पर ही तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के खड़े होने से अथवा अवैध पार्किंग होने के कारण यह मामला भी यातायात के नियमों को ठें...

बोया बीज बबूल का… फल काहे को होय! *पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों में भीषण आग लगने के पीछे ढेरों हैं लापरवाहियां?

उत्तराखण्ड
बोया बीज बबूल का... फल काहे को होय! *पर्वतीय क्षेत्रों के जंगलों में भीषण आग लगने के पीछे ढेरों हैं लापरवाहियां? "22 वर्षों में उत्तराखंड को स्वच्छ वातावरण एवं हरियाली देने के वायदे कितने साकार किए गए, यह आज एक ज्वलंत गंभीर विषय है" देहरादून - उत्तराखंड राज्य को ऑक्सीजन का भंडार बताने वाले तथा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के दावे करने वाले आज उत्तराखंड राज्य को कितना हरा भरा बनाने में कामयाब हुए हैं उसका परिणाम आज पृथक राज्य बनने के करीब 22 वर्षों के पश्चात देखने को मिल रहा है जो कि काफी दुखद एवं गंभीर चिंतन का विषय है कई पर्यावरण विधि पर्यावरणविद एवं चिंतकों ने उत्तराखंड राज्य को हरा भरा बनाने की दिशा में बहुत कुछ बलिदान दिए और आंदोलन भी करने में कोई कमी नहीं छोड़ी साथ ही राज्य की सरकारों को अल्टीमेटम भी देकर उत्तराखंड राज्य की अमूल्य वन संपदा को बचाने एवं बनाने की दिशा में उल्लेखनीय...

खेलो मास्टर गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव ने की खिलाड़ियों के नाम की घोषणा

उत्तराखण्ड
खेलो मास्टर गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव ने की खिलाड़ियों के नाम की घोषणा "खेलो मास्टर्स गेम्स" नेशनल प्रतियोगिता मे 85 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग : वीरेंद्र रावत देहरादून - 'खेलो मास्टर्स गेम्स' फाउंडेशन ऑफ़ उत्तराखंड के महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत ( नेशनल और स्टेट अवार्ड से सम्मानित ) ने जानकारी देते हुए उत्तरांचल प्रेस क्लब में मीडिया को बताया कि उत्तराखंड राज्य का मुख्य खेल फुटबाल है, इसी तर्ज पर उत्तराखंड की फुटबाल टीम उम्र 40 प्लस, 50 प्लस पुरुषों की और एथलेटीक की टीमें प्रतिभाग करेंगी, जिसमे उत्तराखंड से 85 खिलाडी प्रतिभाग करेंगे | श्री रावत ने बताया कि खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वधान मे दिल्ली मे 30 अप्रैल से 3 मई तक त्यागराज स्टेडियम मे प्रतियोगिता आयोजित होगी | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे खेलों क़ो बढ़ावा देने के लिए खेलों इंडिया, फि...