रूस पर अमेरिका के प्रतिबंधों से भारतीय वायुसेना को क्या पड़ेगा असर? मिला ये जवाब|
रूस पर अमेरिका के प्रतिबंधों से भारतीय वायुसेना को क्या पड़ेगा असर? मिला ये जवाब|
रूस के यूक्रेन में हमला करने के बाद अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों पर एयर मार्शल संदीप सिंह का कहना है कि रूस के साथ हमारे संबंध बरकरार रहेंगे. उन्होंने रूस और अमेरिका के साथ भारत के संबंधों को मजबूत बताया.
वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल संदीप सिंह ने कहा कि रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारतीय वायु सेना पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा और भारत के दोनों देशों के साथ संबंध मजबूत हैं. हम जानते हैं कि इस समय भू-राजनीतिक स्थिति कठिन है. रूस के साथ हमारे संबंध बरकरार रहेंगे.
एयर मार्शल संदीप सिंह प्रेस कांफ्रेन्स को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य हमला शुरू किया था. अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने इस हमले के बाद रूस पर कड़े आर्थिक एवं अन्य प्रतिबंध लगाए हैं...








