Saturday, June 20News That Matters

Day: March 21, 2022

द कश्मीर फाइल्स को लेकर राम गोपाल वर्मा ने बड़ा दावा, दर्शक फिल्म देखते वक्त कुछ खा-पी नहीं रहे,मल्टीप्लेक्स कर्मचारियों को हो रही परेशानी

द कश्मीर फाइल्स को लेकर राम गोपाल वर्मा ने बड़ा दावा, दर्शक फिल्म देखते वक्त कुछ खा-पी नहीं रहे,मल्टीप्लेक्स कर्मचारियों को हो रही परेशानी

मनोरंजन
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को देखने के लिए रोजाना सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ पहुंच रही है। ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक इस फिल्म को दिखाने के लिए कई राज्यों ने 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री भी कर दिया है। वहीं इस फिल्म के कारण सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में काम करने वाले कर्माचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मल्टीप्लेक्स में पॉपकॉर्न और पानी-कोल्ड ड्रिंक बेचने वालों को काफी परेशानी हो रही है। दर्शक फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' देखते वक्त न कुछ खा रहे हैं और न पी रहे हैं। इस बात की जानकारी मशहूर निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले फिल्मकारों में से एक हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय भी देते रहते हैं। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर बड़ी ब...
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ फूल देई कार्यक्रम को समापन किया गया

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ फूल देई कार्यक्रम को समापन किया गया

उत्तराखण्ड
आज दिनांक 21 मार्च 2022 को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान और स्वस्तिवाचन के साथ फूल देई कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत श्री अजय पुरी जी के द्वारा सभी बच्चों को मंगल पिठाई और पठन सामग्री, उपहार आदि देकर इस पावन पर्व फूलदेई के समापन की घोषणा की गई। बता दे यह फूलदेई कार्यक्रम 14 मार्च 2022 से प्रारंभ किया गया था इस दौरान प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चे मां गोगा माता की प्रतीक डोली के साथ नित्य सभी मंदिरों और घरों की देहरी पर फूल डालते थे, इसके साथ साथ शिव गण रूपी सभी छोटे छोटे बच्चे पुष्प से भरी टोकरी के साथ जिलाधिकारी उत्तरकाशी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के घर पर भी पुष्प डालने गए, अपनी लोक परंपरा और लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सेवा दल की सपत्नीक जिलाधिकारी उत्तरकाशी एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के द्वारा बहुत सराहना की गई...
उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को दिलाई गई शपथ

उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को दिलाई गई शपथ

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। सुबह 11 बजे प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलानी शुरू की। इस दौरान सबसे पहले विधायक अनुपमा रावत को शपथ दिलाई गई। विधायक ऋतु खंडूरी ने संस्कृत में शपथ ली। किशोर उपाध्‍याय ने गढ़वाली में शपथ ली। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, सोमेश्‍वर विधायक रेखा आर्य और मसूरी विधायक गणेश जोशी सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली। यह कार्यक्रम विधानसभा में आयोजित हुआ। बता दें कि 70 सदस्यीय पांचवीं विधानसभा में भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय सदस्य चुनकर आए हैं। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद इससे पहले सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल ले जनरल ...
उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला आज

उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला आज

उत्तराखण्ड
उत्‍तराखंड को आज सोमवार को नया मुख्‍यमंत्री मिल जाएगा। सोमवार शाम पांच बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। मुख्यमंत्री के नाम पर लग जाएगी मुहर  उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में होने वाली इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे चुनाव हारने के बावजूद निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे हैं। इस दौड़ में अन्य नाम भी चर्चा में हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी का नाम शामिल है। वहीं राज्यसभा सदस्य व भाजपा के केंद्रीय मीडिया सेल के प्रमुख अनिल बलूनी के नाम भी इस दौड़ में शामिल है। रविवार को दिल्‍ली में हुए थी बैठक दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर उत्तराखंड के और केंद्रीय नेताओं के ब...
योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारी, 25 को जिलों से कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारी, 25 को जिलों से कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने में शासन, लखनऊ जिला प्रशासन तथा पुलिस के साथ अब भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई भी काफी सक्रिय हो गई है। लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को होने वाले योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जिलों से भी भाजपा कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इतना ही नहीं सभी को वाहनों पर भाजपा का झंडा अनिवार्य रूप से लगाने का भी निर्देश जारी किया गया है। भाजपा संगठन ने चुनाव की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को भी भरपूर मान देते हुए समारोह में आमंत्रित किया गया है। पार्टी ने तय किया है कि अन्य अतिथियों के साथ ही गौरव के इन क्षणों के सहभागी वह कार्यकर्ता भी बनें, जिन्हों...
दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 पुरावशेषों का किया निरीक्षण

दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 पुरावशेषों का किया निरीक्षण

देश-विदेश
दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 पुरावशेषों का निरीक्षण किया, जिनमें बहुत सी प्राचीन प्रतिमाएं शामिल हैं। इन पुरावशेषों को आस्ट्रेलिया से वापस भारत लाया गया है। भारतीय संस्कृति और धार्मिक जड़ो से जुड़ी इन कलाकृतियां में भगवान विष्णु, शिव और देवी शक्ति की प्रतिमाओं के साथ-साथ जैन परंपरा की तस्वीरें एवं साज-सजा की भी वस्तुएं हैं पीएमओ ने ट्वीट कर बताया 29 पुरावशेषों देश के छह राज्यों से जुड़े हुए हैं, जिसमें राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल का नाम शामिल है। इस बात की जानकारी प्राइम मिनिस्टर आफिस (पीएमओ) ने ट्वीट कर दी। PMO ने एक विडियो शेयर किया, जिसमें पीएम मोदी इन पुरातत्व महत्व की वस्तुओं का अवलोकन करते हुए देखे गए, यही नहीं पीएम इन प्रतिमाओं को काफी बारीकी से देखते हुए उनके बारे में लिखी किताब को भी पढ़ते हुए नजर आए।...
पंजाब से हरभजन सिंह, राघव चड्ढा को राज्‍यसभा के लिए AAP कर सकते है नामित

पंजाब से हरभजन सिंह, राघव चड्ढा को राज्‍यसभा के लिए AAP कर सकते है नामित

देश-विदेश
आम आदमी पार्टी ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, आप के पंजाब सह प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा, आइआइटी दिल्ली से जुड़े संदीप पाठक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल व कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजीव अरोड़ा को पंजाब से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। राज्यसभा के लिए नामांकन की आज अंतिम तिथि है। इससे पहले, कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी हरभजन सिंह के अलावा पंजाब आप के सहप्रभारी एवं दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा, आइआइटी दिल्ली से जुड़े संदीप पाठक, गुजरात के पाटीदर नेता नरेश पटेल, रेडफोर्ट फिल्म के प्रोड्यूसर खिलय शर्मा को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। हालांकि आप द्वारा जारी नामों में नरेश पटेल व खिलय शर्मा का नाम नहीं है। सुखपाल खैहरा ने कहा कि यह सच है कि पंजाब क...
उत्तराखंड  को आज मिलेगा नया मुख्‍यमंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में लगेगी नाम पर मुहर |

उत्तराखंड को आज मिलेगा नया मुख्‍यमंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में लगेगी नाम पर मुहर |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड को आज मिलेगा नया मुख्‍यमंत्री, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में लगेगी नाम पर मुहर | उत्‍तराखंड को आज सोमवार को नया मुख्‍यमंत्री मिल जाएगा। सोमवार शाम पांच बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। उत्तराखंड के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में देहरादून में होने वाली इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी। चुनाव हारने के बावजूद निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अन्य दावेदारों से आगे हैं। इस दौड़ में अन्य नाम भी चर्चा में हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी का नाम शामिल है। वहीं राज्यसभा सदस्य व भाजपा के केंद्रीय मीडिया सेल के प्रमुख अनिल बलूनी के नाम भी इस दौड़ में शामिल है। रविवार को दिल्‍ली में हुए थी बैठक दिल्ली में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर पर उत्तराखंड के और केंद्...
हांगकांग जाने वालों के लिए खुशखबरी, भारत, अमेरिका सहित 9 देशों की फ्लाइट से हटा प्रतिबंध|

हांगकांग जाने वालों के लिए खुशखबरी, भारत, अमेरिका सहित 9 देशों की फ्लाइट से हटा प्रतिबंध|

देश-विदेश
हांगकांग जाने वालों के लिए खुशखबरी, भारत, अमेरिका सहित 9 देशों की फ्लाइट से हटा प्रतिबंध| कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए हांगकांग ने 5 जनवरी 2022 को भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस और नेपाल से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगा दी थी. दुनियाभर में कोरोना के कम होते केस को देखते हुए हांगकांग ने भारत और अमेरिका सहित 9 देशों की फ्लाइट से प्रतिबंध हटाने का ऐलान किया है. ये फैसला 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा. इसके अलावा होटल में क्वारंटीन होने का समय भी घटाकर आधा कर दिया जाएगा. हालांकि, इसके लिए व्यक्ति का कोरोना टेस्ट निगेटिव आना जरूर है बता दें कि हांगकांग ने 5 जनवरी 2022 को भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन, लगा दी थी. हांगकांग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैरी लैम के मुताबिक दूसरे प्रतिबंध भी धीरे-धीरे हटाने पर विचार किया जा रहा है. लेकिन यह सब अलग-अलग ...
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को दिलाई शपथ,नव निर्वाचित विधायक भी आज लेंगे शपथ |

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को दिलाई शपथ,नव निर्वाचित विधायक भी आज लेंगे शपथ |

उत्तराखण्ड
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को दिलाई शपथ,नव निर्वाचित विधायक भी आज लेंगे शपथ | राज्यपाल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को सोमवार को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चुने गए विधायकों को सोमवार को ही पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। विधानसभा मंडप में 11 बजे शपथ ग्रहण का कार्यक्रम तय किया गया है। 10 मार्च से ही शुरू हो चुका विधायकों का कार्यकाल : विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह भले ही 21 मार्च को आयोजित हो रहा है, लेकिन विधायकों का कार्यकाल जीत का प्रमाणपत्र मिलने के बाद से ही शुरू हो गया है। विधानसभा के पूर्व सचिव जगदीश चंद्र बताते हैं कि विधानसभा चुनाव में जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद से ही विधायकों का कार्यकाल शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि शपथ की महत्ता यह है कि बिना शपथ के कोई भी विधायक विधानमंडप मे...