Saturday, June 20News That Matters

Day: March 26, 2022

पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से, कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई|

पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से, कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई|

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से, कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई| 15 मार्च को गणेश गोदियाल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उनके इस्तीफे के साथ ही कार्यकारिणी भी निष्प्रभावी हो गई है। पूरे दस दिन गुजर जाने के बाद भी दोनों पदों पर नियुक्ति को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से शुरू होने जा रहा है, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं कर पाई है। बताया जा रहा है कि विधानमंडल दल की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा, लेकिन यह बैठक कब होगी, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। विधानसभा चुनाव में अपेक्षित नतीजे नहीं मिल पाने पर पार्टी हाईकमान की ओर से राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय को पर्यवेक्षक बनाकर उत्तराखंड भेजा गया था। तमाम प्रत्याशियों और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के सा...
मुख्य सचिव एसएस संधु ने पर्यटन विकास संबधी कार्यों का लिया जायजा

मुख्य सचिव एसएस संधु ने पर्यटन विकास संबधी कार्यों का लिया जायजा

उत्तराखण्ड
प्रदेश के मुख्य सचिव एसएस संधु ने जनपद के विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम रैथल एवं हर्षिल का स्थलीय निरीक्षण कर जनपद में पर्यटन विकास संबधी कार्यों का जायजा लिया l वहीं उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व अन्य अधिकारियों के साथ ग्राम रैथल में बैठक आयोजित कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए l मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए होमस्टे योजना को बढ़ावा दिया जाय l बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सीवर लाइन नहीं होने की समस्या से अवगत कराये जाने पर मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि सीवर समस्या के निदान हेतु वाटर ग्रेविटी के हिसाब से फेजिज बनाये जायें l जिस हेतु धनराशि उपलब्ध करा दी जायेगी ! मुख्य सचिव द्वारा विकास खण्ड भटवाड़ी के ग्राम जादुंग एवं नेलांग के विस्थापितों को उनके इन्हीं मूल ग्...
UP विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने रमापति शास्त्री, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

UP विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने रमापति शास्त्री, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने दिलाई शपथ

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मनोनीत प्रोटेम स्पीकर वरिष्ठ विधानसभा सदस्य भाजपा के रमापति शास्त्री को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई है। राजभवन में रमापति शास्त्री के इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। रमापति शास्त्री आठवीं बार विधायक होकर 18वीं विधानसभा में विधायक निर्वाचित हुए है। सदन के सबसे वरिष्ठ विधायक होने के कारण राज्यपाल ने उनको प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया था और आज उनको शपथ दिलाई गई है। गोंडा जिले के मनकापुर से विधायक रमापति शास्त्री ने राजभवन में शनिवार को प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली रमापति शास्त्री ने। राजभवन में आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रमापति शास्त्री को शपथ दिलाई। अब रमापति शास्त्री 28 तथा 29 मार्च को विधान भवन में नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। रमापति शास्त्र...
प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत की अध्यक्षता में ऋतु खंडूड़ी भूषण सर्वसम्मति से विधानसभा की अध्यक्ष चुनी गईं

प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत की अध्यक्षता में ऋतु खंडूड़ी भूषण सर्वसम्मति से विधानसभा की अध्यक्ष चुनी गईं

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के अध्यक्ष पद पर कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण को निर्विरोध चुन लिया गया है। वह राज्य की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष हैं। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत की अध्यक्षता में ऋतु खंडूड़ी भूषण सर्वसम्मति से विधानसभा की अध्यक्ष चुनी गईं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋतु खंडूड़ी को शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि राज्य विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष चुने जाने पर मैं उन्‍हें बधाई देता हूं। वह सदन को अच्छे से चलाएंगी और उनके नेतृत्व में हमारी विधानसभा नया इतिहास रचेगी। सदन के वरिष्ठ विधायकों ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को पदभार कराया ग्रहण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सदन में मौजूद रहे। नव निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने निर्विरोध चुने जाने पर सदन के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। निर्विरोध न...
विदेश मंत्री जयशंकर आज से 30 मार्च तक मालदीव और श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा करेंगे, विकास को लेकर होंगे कई समझौते

विदेश मंत्री जयशंकर आज से 30 मार्च तक मालदीव और श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा करेंगे, विकास को लेकर होंगे कई समझौते

देश-विदेश
विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने समकक्षों के निमंत्रण के बाद आज से 30 मार्च तक मालदीव और श्रीलंका की चार दिवसीय यात्रा करेंगे। जानकारी के अनुसार जयशंकर 26 से 27 मार्च तक दो दिवसीय यात्रा के लिए आज मालदीव पहुंचेंगे, जिसके बाद 28 मार्च से श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा करेंगे जिसमें 29 मार्च को वह बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक में भी हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार विदेश मंत्री मालदीव के अडू शहर का दौरा करेंगे जिसके दौरान वह राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात करेंगे और मालदीव के अपने समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद के साथ भी बैठक करेंगे। द्विपक्षीय विकास को लेकर होगी वार्ता बता दें कि विदेश मंत्री की यात्रा में द्विपक्षीय विकास सहयोग से संबंधित कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इस दौरान वह कई योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे जो कि भारत समर्थित परियोजनाएं होंगी। मंत्रालय के अनुसार ...
राष्ट्रपति आज दोपहर वायुसेना के विमान से जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट पहुंचेंगे, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

राष्ट्रपति आज दोपहर वायुसेना के विमान से जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट पहुंचेंगे, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

उत्तराखण्ड
राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। शनिवार को वह देहरादून पहुंचेंगे और रविवार को हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से चंडी पुल के पास आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। रविवार सुबह हरिद्वार के लिए होंगे रवाना राष्ट्रपति आज दोपहर वायुसेना के विमान से जौलीग्रांट स्थित एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकाप्टर में कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से राजभवन जाएंगे। राजभवन में रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार सुबह हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए एयरपोर्ट और जीटीसी हेलीपैड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को श्वान दल और बम निरोधक दस्ते ने यहां चेकिंग की। कैंट क्षेत्र में कैंटीन और विभिन्न दुक...
सबसे पहले इस वादे को पूरा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अब आई निभाने की बारी

सबसे पहले इस वादे को पूरा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अब आई निभाने की बारी

उत्तराखण्ड
उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के बाद योगी आदित्‍यनाथ ने बहने से एक वादा किया था। शुक्रवार को लगातार दूसरी बार यूपी का मुखिया बनने के बाद अब शशि को वह वादा पूरा होने का इंतजार है। खुशी और जश्न का माहौल उत्‍तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर ब्लाक स्थित पंचुर गांव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव है। शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने पर यहां खुशी और जश्न का माहौल था। माता सावित्री देवी और स्वजन बेहद खुश उनके पैतृक आवास पर पूरे दिन भजन कीर्तन होते रहे, पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ स्वजन और ग्रामीण नृत्य करते रहे। योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी और स्वजन बेहद खुश नजर आ रहे थे। चुनाव जीतने के बाद अपने भाई से की थी बात वहीं भगवान नीलकंठ महादेव और कुल देवी माता भ...
15 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा तीन माह तक मुफ्त राशन योगी सरकार ने लिया फैसला

15 करोड़ लोगों को मिलता रहेगा तीन माह तक मुफ्त राशन योगी सरकार ने लिया फैसला

देश-विदेश
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शनिवार को कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री अन्न योजना को तीन महीने तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। मार्च 2022 के लिए लागू की गई योजना अब मई तक जारी रहेगी। इसमें 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का प्रावधान है। योगी आदित्यनाथ सरकार का पहला निर्णय, अगले तीन और माह तक खाद्यान्न योजना के तहत प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को खाद्यान्न के साथ दाल, नमक, चीनी आदि मिलता रहेगा। योजना मार्च 2022 में खत्म हो रही थी। अबकी भाजपा की जीत में मुफ्त राशन की इस योजना का जबरदस्त इंपैक्ट रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया को इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने नव गठित सरकार का पहला प्रधानमंत्री अन्न योजना को तीन महीने तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। कोरोना काल में प्रधानम...
शपथ ग्रहण समारोह का साधारण निमंत्रण पत्र मिलने से आहत, हरीश रावत ने सीएम धामी के लिए लिखी पोस्ट|

शपथ ग्रहण समारोह का साधारण निमंत्रण पत्र मिलने से आहत, हरीश रावत ने सीएम धामी के लिए लिखी पोस्ट|

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
शपथ ग्रहण समारोह का साधारण निमंत्रण पत्र मिलने से आहत, हरीश रावत ने सीएम धामी के लिए लिखी पोस्ट| पुष्कर सिंह धामी सरकार-टू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी का कोई नेता शामिल नहीं हुआ। विपक्ष की पूर्ण अनुपस्थिति पर आम लोगों के बीच कांग्रेस पार्टी की आलोचना हो रही है। जवाब देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सामने आए हैं। उनका कहना है कि यदि ससम्मान बुलाया जाता तो वह निश्चित रूप से समारोह में शामिल होते, लेकिन सरकार की ओर से उनके प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा गया। इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की अनुपस्थिति को लेकर टिप्पणियां हुई हैं, जो स्वाभाविक हैं। शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाने का हमारा कोई उद्देश्य नहीं था। उन्होंने फ...
गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा|

गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा|

उत्तराखण्ड
गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, युवक का एक पैर घटना स्थल से दो सौ फीट दूर जा गिरा| अचानक गुब्बारा गैस सिलिंडर में धमाका होेने से मसूरी में अफरा तफरी मच गई। गुब्बारे बेच रहे 19 साल के युवक का एक पैर घटना स्थल से करीब दो सौ फीट दूर एक धार्मिक स्थल के परिसर में जा गिरा। गंभीर घायल युवक को आनन-फानन कपड़ों में लपेटकर अस्पताल ले जाया गया। धमाके से आसपास के घरों के शीशे, पानी की टंकियां क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ देर तो किसी को समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है।शहर के कुलड़ी में गुब्बारा गैस भरने वाले सिलिंडर में धमाका होने से गुब्बारा बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज से पूरा क्षेत्र दहल उठा। हादसे में गुब्बारे बेचने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके से आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में घायल युवक को स्थानी...