Saturday, June 20News That Matters

Day: March 7, 2022

विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी हलचल, हरीश रावत सरकार में तोड़-फोड़ के सूत्रधार पहुंचे उत्तराखंड |

विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी हलचल, हरीश रावत सरकार में तोड़-फोड़ के सूत्रधार पहुंचे उत्तराखंड |

उत्तराखण्ड, राजनीतिक
विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा-कांग्रेस में बढ़ी हलचल, हरीश रावत सरकार में तोड़-फोड़ के सूत्रधार पहुंचे उत्तराखंड | विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक तीन दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के दून पहुंचने पर सियासी पारा चढ़ गया है। विजयवर्गीय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के बीच ताजा राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव वर्गीय के दून पहुंचते ही भाजपाइयों के साथ ही कांग्रेसियों में भी हलचल बढ़ गई हैं। दरअसल, वर्गीय वर्ष 2016 में हरीश रावत सरकार में तोड़-फोड़ के सूत्रधार रहे हैं। तब कांग्रेस के नौ विधायकों ने एक साथ कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इस पूरे टास्क की कमान तब वर्गीय के हाथों में थी। उन्हीं के मार्फत कांग्रेस से बगावत करने वाले नेताओं की भाजपा हाईकमान के नेताओं से मुलाकात हुई। वर्गीय दोपहर निशंक के विजय कालोनी स्थि...
सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ का शोर, भाजपा विधायक का सनसनीखेज दावा, बढ़ सकती है कांग्रेस की परेशानी |

सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ का शोर, भाजपा विधायक का सनसनीखेज दावा, बढ़ सकती है कांग्रेस की परेशानी |

राजनीतिक
सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ का शोर, भाजपा विधायक का सनसनीखेज दावा, बढ़ सकती है कांग्रेस की परेशानी |   विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की एंट्री ने पहले ही प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। वहीं अब भाजपा विधायक द्वारा सनसनीखेज दावा किया गया है, जिससे माहौल गरमा गया है। दस मार्च को ईवीएम से नतीजे निकलेंगे लेकिन इससे पहले ही सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ का शोर शुरू हो गया है। राजनीतिक दल अपने-अपने हिसाब से अपनी सरकार बनाने की कसरत में जुट गए हैं। इस बीच नेताओं के गर्मागर्म बयान आने शुरू हो गए हैं तो वहीं निर्दलीयों और छोटे दलों पर सबकी नजरें हैं। भाजपा के बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के कई जिताऊ प्रत्याशी पार्टी के संपर्क में हैं और जरूरत पड़ने पर इन सभी को भाजपा में लाया ज...
रूसी हमलों से सहमा शेयर बाजार! सेंसेक्स में 1492 अंक की बड़ी गिरावट, निफ्टी 15,900 के नीचे|

रूसी हमलों से सहमा शेयर बाजार! सेंसेक्स में 1492 अंक की बड़ी गिरावट, निफ्टी 15,900 के नीचे|

देश-विदेश
रूसी हमलों से सहमा शेयर बाजार! सेंसेक्स में 1492 अंक की बड़ी गिरावट, निफ्टी 15,900 के नीचे| रूस-यूक्रेन जंग के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स 1492 अंक टूटा है. जबकि निफ्टी 15,900 के नीचे कारोबार करता हुआ देखा गया है. शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों को बड़ा नुकसान हुआ है. रूस-यूक्रेन जंग के बीच शेयर बाजार (Share Market Update) में लगातार गिरावट देखी जा रही है. इसी क्रम में आज सोमवार को एक बार फिर कमजोर ग्लोबल संकेतों से घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 1161.3 अंक लुढ़ककर 53,172.51 के स्तर पर खुला. इसके अलावा निफ्टी ने भी आज लाल निशान के साथ कारोबार की शुरुआत की. आज सुबह अपने शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 53000 के नीचे आ गया और 1409.27 अंक या 2.59% टूटकर 52,...