विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने कहा- चुनाव से पहले किया था वादा, जल्द शुरू करेंगे प्रक्रिया |
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद धामी ने कहा- चुनाव से पहले किया था वादा, जल्द शुरू करेंगे प्रक्रिया |
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मीडिया के सामने आए पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनावी वादों और संकल्पों को पूरा करने के साथ ही जनता की आकांक्षाएं पूरा किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता की जो घोषणा की थी, अब दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी इस पर काम करेंगे। सोमवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यूनिफार्म सिविल कोड के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू करेंगे।
मुख्यमंत्री आवास के बाहर मीडिया से बातचीत में पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय नेतृत्व, पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह का दोबा...