पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में विभागों का बटवारे में सबसे ज्यादा 23 विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास आए
शपथ ग्रहण करने के सात दिन बाद आखिरकार पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में विभागों का बटवारा हो गया। इस बटवारे में सबसे ज्यादा 23 विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास आए हैं। वहीं पिछली सरकार के पांच में से चार मंत्रियों को अधिकतर पुराने विभाग सौंपे गए हैं। केवल पुराने मंत्री सुबोध उनियाल के सभी विभाग बदले गए हैं।
देर रात अधिसूचना के साथ दोबारा सूची जारी की गई
मंगलवार को मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर असमंजस की स्थिति रही। जारी की गई सूची को एक घंटे बाद रोक लिया गया। फिर देर रात मुख्य सचिव डाक्टर एसएस संधु द्वारा अधिसूचना के साथ सूची जारी की गई।
जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह, आबकारी, औद्योगिक विकास, खनन समेत सर्वाधिक 23 विभाग अपने पास रखे हैं। मुख्यमंत्री ने विभागों के बंटवारे में अनुभव और वरिष्ठता को भी...








