‘लोहे सी मजबूत दोस्ती’ करेंगे और गहरी, पांच समझौतों पर किए हस्ताक्षर
'लोहे सी मजबूत दोस्ती' करेंगे और गहरी, पांच समझौतों पर किए हस्ताक्षर
चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने द्विपक्षीय रणनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा सहयोग और कोविड-19 महामारी पर अपने विचार साझा किए और यूक्रेन समेत आपसी हित के कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की है और अपनी 'लोहे सी मजबूत दोस्ती' को भविष्य में और प्रगाढ़ करने पर चर्चा की . पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि चीन और पाकिस्तान ने कई क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा बनाने के लिए पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. यह समझौते सोमवार को इस्लामाबाद में चीन के विदेश मंत्री और पाकिस्तान के विदेश मंत्री की मुलाकात के बाद किए गए.
वांग इस्लामाबाद में ऑर्गनाइज़ेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन काउंसिल के विदेश मंत्रियों की ...








