उत्तराखंड: खाद्य सुरक्षा और ईंधन आपूर्ति को लेकर सरकार मुस्तैद; राशन कार्ड धारकों को 3 माह का राशन एक साथ मिलेगा
देहरादून पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों और आगामी चारधाम यात्रा व शादी के सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य सुरक्षा और ईंधन (LPG/पेट्रोलियम) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को पीआईबी देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पी.एस. पांगती, अपर आयुक्त (खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले) ने राज्य की तैयारियों पर विस्तृत जानकारी साझा की।
1. राशन वितरण: 14 लाख परिवारों को बड़ी राहत
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य के अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवारों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की गई है।
तीन माह का अग्रिम राशन: अप्रैल, मई और जून का राशन एक साथ माह अप्रैल में ही वितरित किया जा रहा है।
लाभार्थी: प्रदेश के लगभग 14 लाख राशन कार्ड धारक परिवार अपने नजदीकी सरकारी गल्ला केंद्रों से यह राशन प्राप्त कर सकेंगे।
2. LPG और ईंधन आप...







