Sunday, September 20News That Matters

Day: July 30, 2026

देहरादून भारी वर्षा की चेतावनी- सात जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर,मौसम विज्ञान विभाग ने फ्लैश फ्लड का अलर्ट किया है जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ क्षेत्रों में 31 जुलाई को भारी वर्षा के कारण जलभराव तथा फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका व्यक्त की गई है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित जनपदों के जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। माननीय मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (SEOC) द्वारा सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि जनपद स्तर पर राहत एवं बचाव दलों को पूर्ण रूप से तैयार रखा जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, स्थानी...
14 अगस्त को भव्य रूप से मनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगी स्फ्तार

14 अगस्त को भव्य रूप से मनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगी स्फ्तार

देहरादून
14 अगस्त को भव्य रूप से मनेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगी स्फ्तार राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को पूरे जनपद में गरिमापूर्ण, भव्य और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में गुरूवार को ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की विस्तृत रूपरेखा तय की गई और अधिकारियों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। 14 अगस्त को ‘ विभाजन विभीषका स्मृति दिवस’ पर भव्य कार्यक्रम जिलाधिकारी ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषण स्मृति दिवस भव्य एवं भवपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने तथ वर्ष 1947 के भारत विभाजन की वि...
​सीएम धामी के सख्त निर्देश: ‘CM हेल्पलाइन-1905’ की शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर होगी कड़ी कार्रवाई, शून्य निस्तारण वाले अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी

​सीएम धामी के सख्त निर्देश: ‘CM हेल्पलाइन-1905’ की शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर होगी कड़ी कार्रवाई, शून्य निस्तारण वाले अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस जारी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन पर प्राप्त प्रत्येक जन शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जवाबदेही हर स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पेयजल विभाग एवं जल जीवन मिशन से संबंधित अधिक संख्या में प्राप्त शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समय पर जन शिकायतों का निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारियो...