Tuesday, May 5News That Matters

उत्तराखंड

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड
राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक किया जाएगा प्रदान आगामी 3 वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण के लिए दिए जाएंगे प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन्स, देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के सुअवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त कार्मिकों को एक विशेष रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने, आगामी 3 वर्षों में पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों के निर्माण हेतु प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपए की धनराशि दी ज...
उत्तराखंड: उत्तराखंड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 का उद्घाटन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया

उत्तराखंड: उत्तराखंड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 का उद्घाटन केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने किया

उत्तराखंड
हम विश्वस्तरीय कंप्यूटिंग शक्ति को एक डॉलर प्रति घंटे से भी कम कीमत पर उपलब्ध करा रहे हैं : राज्य मंत्री जितिन प्रसाद देहरादून। उत्तराखंड सरकार के आईटी विभाग ने इंडिया एआई मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से शुक्रवार को देहरादून के एक होटल में उत्तराखंड एआई इम्पैक्ट समिट 2025 का आयोजन किया। यह इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का एक आधिकारिक प्री-समिट कार्यक्रम है, जो 19-20 फरवरी, 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। उत्तराखंड सरकार के आईटी विभाग और भारत एआई मिशन, एमईआईटीवाई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन एमईआईटीवाई के राज्य मंत्री (एमओएस) जितिन प्रसाद ने किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों में उत्तराखंड सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी सचिव नितेश कुमार झा, भारत एआई मिशन, एमईआईटीवाई के निदेशक मोहम्मद वाई सफिरुल्ला, यूसीओ...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड स्थित स्थानीय दुकानों से की दीपावली की खरीदारी, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने चकराता रोड स्थित स्थानीय दुकानों से की दीपावली की खरीदारी, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली पर्व के अवसर पर आज देहरादून स्थित चकराता रोड की स्थानीय दुकानों से मिट्टी के दीये, बर्तन एवं अन्य पारंपरिक स्वदेशी सामानों की खरीदारी की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों, कुम्हारों और हस्तशिल्पकारों से संवाद भी किया तथा उन्हें पारंपरिक कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने दीपावली की खरीदारी के दौरान डिजिटल भुगतान (UPI) के माध्यम से सामान खरीदा और आम जनता से भी आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करें, जिससे छोटे व्यवसायियों, कारीगरों और स्वावलंबी भारत के संकल्प को मजबूती मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि, “ *दीपावली का पर्व प्रकाश और समृद्धि का प्रतीक है। इस शुभ अवसर पर हमें अपने देश के कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करना चाहिए। स्वदेशी उत्पादों की खरीद न क...
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावितों के बीच मनाई दीपावली

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
दीपों के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गाँव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गाँव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। संवेदनशीलता और अपनत्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी दीपावली आपदा प्रभावित परिवारों के बीच में जाकर मनाई। मुख्यमंत्री स्वयं उनके घर पहुँचे, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों, और ग्रामवासियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों की मांग अनुसार अधिकारियों को रिवर ट्रेनिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिव...
गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने जवानों को मिष्ठान वितरण कर उनके उत्साह और देश सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं और सुरक्षा की रक्षा करने वाले हमारे सैनिक ही सच्चे अर्थों में दीपावली के असली नायक हैं। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश दीपावली के त्योहार को अपने परिवारों के साथ मना रहा है, तब हमारे जवान सीमाओं पर और ड्यूटी पर रहकर देश की रक्षा में जुटे हुए हैं। यही भावना राष्ट्र को सशक्त बनाती है। मंत्री जोशी ने कहा कि सैनिकों की सेवा और त्याग राष्ट्र के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।...
उत्तराखंड: दीपावली पर 108 एंबुलेंस सेवा ‘फुल अलर्ट’ पर, 272 एंबुलेंस मुस्तैद; महानिदेशक ने की तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड: दीपावली पर 108 एंबुलेंस सेवा ‘फुल अलर्ट’ पर, 272 एंबुलेंस मुस्तैद; महानिदेशक ने की तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
उत्तराखंड में आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। कैंप 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा मुख्यालय देहरादून में आज जी0ए0 प्राजेक्ट्स अनिल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में त्योहारों के दौरान सेवा की तैयारियों की समीक्षा की गई। ​अनिल शर्मा ने बताया कि दीप पर्व दीपावली के मद्देनज़र प्रदेश भर में तैनात समस्त 272 एंबुलेंस को 'हार्ड अलर्ट' पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपातस्थिति में तत्काल सेवाएँ प्रदान की जा सकें। ​जाम से निपटने की विशेष तैयारी ​दीपावली के दौरान संवेदनशील स्थानों पर एंबुलेंस जाम लगने की संभावना को देखते हुए व्यापक स्तर पर तकनीकी तैयारी की गई है। जाम, भीड़-भाड़ आदि स्थिति की पूर्व सूचना देहरादून स्थित केंद्रीय कॉल सेंटर को मिलेगी, जिससे एंबुलेंस को वैकल्पिक मार्गों से तुरंत रवाना किया जा स...
मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र — बोले, सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त सहायक समीक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र — बोले, सरकारी सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाएं

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में राजस्व परिषद में नव-चयनित सहायक समीक्षा अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली से पूर्व यह नियुक्ति पत्र प्राप्त होना नवनियुक्त कार्मिको और उनके परिवारजनों के लिए विशेष प्रसन्नता का अवसर है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते चार वर्ष में राज्य में 26,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य में पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को अभियान के रूप में निरंतर आगे बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समय पूर्व हरिद्वार में हुई परीक्षा से संबंधित एक प्...
ब्रेकिंग: देहरादून में दूध कारोबारी पर दिनदहाड़े हमला — नेहरू कॉलोनी में मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात!

ब्रेकिंग: देहरादून में दूध कारोबारी पर दिनदहाड़े हमला — नेहरू कॉलोनी में मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात!

उत्तराखंड
ब्रेकिंग: देहरादून में दूध कारोबारी पर दिनदहाड़े हमला — नेहरू कॉलोनी में मचा हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात! देहरादून। राजधानी के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब दिनदहाड़े एक दूध कारोबारी पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कारोबारी सुबह दूध सप्लाई करने जा रहा था, तभी रास्ते में दो युवकों ने उस पर धारदार हथियार से वार कर दिया। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर किसी तरह हमलावरों को खदेड़ा और घायल कारोबारी को अस्पताल पहुंचाया। इस सनसनीखेज वारदात की पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज खंगालने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस घटना पर नाराजगी जताई और इलाके में गश्त...
बड़ी खबर: दीपावली पर उत्तराखंड में हाई अलर्ट — अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज, स्वास्थ्य विभाग ने सभी CMO को चौबीसों घंटे सतर्क रहने के आदेश जारी!

बड़ी खबर: दीपावली पर उत्तराखंड में हाई अलर्ट — अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज, स्वास्थ्य विभाग ने सभी CMO को चौबीसों घंटे सतर्क रहने के आदेश जारी!

उत्तराखंड
बड़ी खबर: दीपावली पर उत्तराखंड में हाई अलर्ट — अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज, स्वास्थ्य विभाग ने सभी CMO को चौबीसों घंटे सतर्क रहने के आदेश जारी! देहरादून। दीपावली के त्यौहार पर बढ़ती भीड़, पटाखों से लगने वाले जलने के हादसे और प्रदूषणजनित बीमारियों को देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) को निर्देश दिए हैं कि 24×7 इमरजेंसी सेवाएं सक्रिय रखी जाएं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। स्वास्थ्य सचिव ने सभी सरकारी अस्पतालों को निर्देशित किया है कि बर्न यूनिट, एंबुलेंस सेवाएं और ऑक्सीजन सप्लाई की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही, त्योहारों के दौरान होने वाले सड़क हादसों से निपटने के लिए ट्रॉमा सेंटरों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक,...
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की छवि धूमिल करने की ‘नाकाम कोशिश’, DG ने SSP देहरादून को लिखा पत्र

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी की छवि धूमिल करने की ‘नाकाम कोशिश’, DG ने SSP देहरादून को लिखा पत्र

उत्तराखंड, देहरादून, बड़ी खबर
​उत्तराखंड के महानिदेशक सूचना एवं लोक जनसंपर्क, बंशीधर तिवारी की छवि को जानबूझकर धूमिल करने की हो रही कथित कोशिशों पर डीजी (DG) ने कड़ा रुख अपनाया है। महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए SSP देहरादून को पत्र लिखा है। ​बताया जा रहा है कि महानिदेशक बंशीधर तिवारी के संज्ञान में कुछ ऐसे मामले आए हैं, जिनमें असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने की मंशा से भ्रामक और गलत जानकारी का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ​डीजी ने इसे गंभीरता से लेते हुए, इस तरह के दुर्भावनापूर्ण प्रयासों पर रोक लगाने और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए एसएसपी देहरादून को आवश्यक पत्र भेजा है। ​यह कदम दर्शाता है कि महानिदेशक सूचना जनसंपर्क विभाग के मुखिया के रूप में अपनी छवि और विभाग की गरिमा को बनाए रखने के लिए पूरी तरह गंभीर हैं। मामले में एसएसपी ...