Wednesday, April 22News That Matters

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 6.46 लाख राशन कार्ड फर्जी, सत्यापन अभियान में हुआ खुलासा|

उत्तराखंड में 6.46 लाख राशन कार्ड फर्जी, सत्यापन अभियान में हुआ खुलासा|

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में 6.46 लाख राशन कार्ड फर्जी, सत्यापन अभियान में हुआ खुलासा| हिमालयी राज्यों में सबसे अधिक राशन कार्ड उत्तराखंड में रद्द हुए। वर्ष 2014 से 2021 की अवधि में रद्द हुए ये राशन कार्ड। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत चले सत्यापन अभियान में पकड़ में आया फर्जीवाड़ा। पिछले आठ साल के दौरान उत्तराखंड में छह लाख 46 हजार 337 राशन कार्ड फर्जी पाए गए। हिमालयी राज्यों में उत्तराखंड में सबसे अधिक फर्जी राशन कार्ड पकड़े गए और रद्द हुए। उत्तराखंड के बाद असम है जहां वर्ष 2014 से 2021 के बीच 3 लाख 40 हजार 831 राशन कार्ड फर्जी या जाली होने के कारण रद्द हुए। हिमालयी राज्यों में मिजोरम ही है जहां सबसे कम 4103 राशन कार्ड रद्द हुए। राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर से मिली इस जानकारी के मुताबिक, पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश से सटे उत्तराखंड में फर्जी राशन कार्ड बड़ी संख्या में पक...
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने |

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने |

उत्तराखण्ड
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने | पिछले दिनों मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धामी जब चंपावत विधानसभा के राजनीतिक दौरे पर गए तो उनके वहां से उपचुनाव लड़ने की कयासबाजी ने जोर पकड़ा। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद नए कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, बेशक अभी यह तय नहीं है, लेकिन सियासी हलकों में उनके कैंट सीट से चुनाव लड़ने की संभावना से जुड़ी चर्चाएं गरमाने लगी हैं। मुख्यमंत्री को छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है, इसके लिए उन्हें उपचुनाव लड़ना है। करीब छह विधायक अभी तक उनके लिए अपनी सीट खाली करने का एलान कर चुके हैं। उपचुनाव के लिए उन्हें ऐसी विधानसभा सीट की तलाश है, जिसपर चुनाव लड़ना सहज हो। पिछले दिनों मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार धामी जब चंपावत विधानसभा के राजनीतिक ...
बढ़ सकता है केदारनाथ हेली सेवा का किराया, कंपनियों की मांग पर सरकार करेगी फैसला|

बढ़ सकता है केदारनाथ हेली सेवा का किराया, कंपनियों की मांग पर सरकार करेगी फैसला|

उत्तराखण्ड
बढ़ सकता है केदारनाथ हेली सेवा का किराया, कंपनियों की मांग पर सरकार करेगी फैसला| एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएस) के दाम में करीब 40 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी के बाद हेली कंपनियों ने सरकार से किराया बढ़ाने की मांग की है। कंपनियों की इस मांग पर अब सरकार को फैसला करना है। चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा पर महंगाई की मार पड़ सकती है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएस) के दाम में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने के कारण केदारनाथ हेली सेवा का किराया भी बढ़ सकता है। हेली कंपनियों की ओर से सरकार से किराया बढ़ाने देने की मांग की गई है। हेली एविएशन एसोसिएशन की ओर से दिए किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव को जल्द ही सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से हेली सेवा संचालित करने को नौ कंपनियों के साथ तीन साल का अनुबंध किया है। ज...
महामहिम राज्यपाल ने उत्तरकाशी में स्थित बाबा काशी विश्वनाथ मन्दिर में प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

महामहिम राज्यपाल ने उत्तरकाशी में स्थित बाबा काशी विश्वनाथ मन्दिर में प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

उत्तराखण्ड
उत्तरकाशी 05 अप्रैल 2022- प्रदेश के महामहिम राज्यपाल ले० जनरल गुरमीत सिंह ने जनपद के दो दिवसीय भम्रण के दौरान मंगलवार को उत्तरकाशी स्थित बाबा काशी विश्वनाथ, शक्ति मन्दिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने बाबा विश्वनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत महामहिम ने उत्तरकाशी स्थित राजकीय पुस्तकालय का स्थलीय निरीक्षण किया। महामहिम पुस्तकालय की व्यवस्थाएं देख प्रभावित हुए। उन्होंने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के पुस्तकालय स्थापना प्रयासों की सराहना की। महामहिम ने पुस्तकालय में उपस्थित छात्र पाठकों से भी वार्ता की। छात्र पाठकों ने बताया कि वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों हेतु पुस्तकालय में उपलब्ध प्रतियोगी परीक्षाओं सम्बंधी पुस्तकों के अध्ययन हेतु प्रतिदिन पहुंचते हैं। पुस्तकालय में विभिन्न समाचार पत्र भी पाठकों के पढ़ने हेतु उपलब्ध रहते हैं। इस अवसर पर महामहिम ने ...
संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में अहम कदम: सीएम धामी

संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में अहम कदम: सीएम धामी

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्‍ली दौरे पर हैं। वह सोमवार को दिल्‍ली पहुंचे। मंगलवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेताओं के मुलाकात करने वाले हैं। इसी क्रम में मुख्‍यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर बनने वाली कमेटी की रूपरेखा सामने रखी। संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में अहम कदम मुख्‍यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में अहम कदम होगा। यह संविधान की भावना को मूर्त रूप देगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली में हैं। वह सोमवार को दिल्‍ली पहुंचे थे। इस दौरान वहां मीडिया से अनौपचारिक वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में समान नागरिक संहिता पर निर्णय लिया गया। ये लोग शामिल होंगे कमेटी में इस मामले ...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करेंगे भेंट, जेपी नड्डा व कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से करेंगे भेंट, जेपी नड्डा व कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी करेंगे मुलाकात

उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट करेंगे। इसके अलावा वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व कुछ केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार सोमवार देर शाम दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों के बीच उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से मुलाकात की सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के लिए रवाना हुए। इससे पहले पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेतृत्व का योगदान रहा। उन्हीं के दिशा-निर्देशन में अभियान चलाया गया। इसी कारण उत्तराखंड में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत मिला है। इसीलिए अब वह प्रधानमंत...
हरिद्वार में आज से आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक, मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले रहेंगे मौजूद|

हरिद्वार में आज से आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक, मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले रहेंगे मौजूद|

उत्तराखण्ड
हरिद्वार में आज से आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक, मोहन भागवत व सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले रहेंगे मौजूद| बैठक में संघ के देशभर से प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। 11 अप्रैल तक होने वाली बैठक में सभी सह सरकार्यवाह और संघ के शारीरिक, बौद्धिक, व्यवस्था, प्रचार, सेवा एवं संपर्क इन कार्य विभागों के प्रमुखों सहित कुल 75 कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की सात दिवसीय राष्ट्रीयचिंतन बैठक मंगलवार से हरिद्वार के पास रायवाला में होगी। इस बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मौजूद रहेंगे। सात दिन के चिंतन में संघ अपने कामकाज की समीक्षा करने के साथ ही भावी एजेंडा तय करेगा। बैठक में संघ के देशभर से प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। 11 अप्रैल तक होने वाली बैठक में सभी सह सरकार्यवाह और संघ के शारीरिक, बौद्धिक, व्यवस्था, प्रचार, सेवा एवं संपर्क...
बुक माय ट्यूट्स ने यूजी कोनफ्लूएंस २०२२ का देहरादून में आयोजित किया

बुक माय ट्यूट्स ने यूजी कोनफ्लूएंस २०२२ का देहरादून में आयोजित किया

उत्तराखण्ड
देहारादून : जैसे की हम सब जानते है DU. JNU, BHU, जामिया मिलिया, HNBGU सहित 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया CUET(कॉमन यूनिवर्सिटीज़ एंट्रेंस टेस्ट) पर आधारित है और इस साल से बारहवीं कक्षा का महत्व नगण्य कर दिया गया है। ऐसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से पढ़ाई करने के सपने रखने वाले छात्रों को ब्रह्म व अव्यवस्तिय स्थिति में छोड़ दिया है। इस समस्या को दूर करने के लिए BookMyTutes (उत्तराखंड का सबसे बड़ा एडटेक स्टार्ट-अप) ने आज UG Confluence 2022 का आयोजन किया था। यह कार्यक्रम शहर में एक तरह का अनूठा कार्यक्रम था, जिसका उद्देश्य कक्षा बाहरवीं के छात्रों को उनकी क्षमता, भविष्य के कैरियर पथ और बाजार में नौकरी के अवसरों के अनुसार परामर्श देना था। विशेष रूप से Institute of Companies Secretaries of India ने छात्रों को कंपनी सेक्रेटरी के रूप में करियर बनाने लिए प्रोत्साहित किया। G...
उत्‍तरकाशी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, उच्‍च अधिकारियों और पूर्व सैनिकों के साथ करेंगे बैठक

उत्‍तरकाशी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, उच्‍च अधिकारियों और पूर्व सैनिकों के साथ करेंगे बैठक

उत्तराखण्ड
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) दो दिवसीय भ्रमण के लिए उत्‍तरकाशी पहुंचे। कल मंगलवार को राज्‍यपाल विश्‍वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। सोमवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) हेलीकाप्‍टर से उत्‍तरकाशी पहुंचे। मातली हेलीपैड पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वागत किया। आइटीबीपी गेस्ट हाउस में राज्यपाल जिलाधिकारी और अन्य उच्च अधिकारियों के अलावा पूर्व सैनिकों के साथ भी बैठक करेंगे। शाम को स्वयं सहायता समूह प्रदर्शनी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद राज्यपाल शाम पांच बजे मीडिया से भी रूबरू होंगे। पांच अप्रैल यानी मंगलवार को राज्यपाल उत्तरकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे।...
उत्तराखंड में सड़क बनाने की डेडलाइन तय, जानिए कब तक करना होगा निर्माण कार्य पूरा |

उत्तराखंड में सड़क बनाने की डेडलाइन तय, जानिए कब तक करना होगा निर्माण कार्य पूरा |

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में सड़क बनाने की डेडलाइन तय, जानिए कब तक करना होगा निर्माण कार्य पूरा | उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आगामी 30 सितंबर के बाद नई सड़कें नहीं बनाई जाएंगी। इसको लेकर आदेश दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने एजेंसी को सभी काम 30 सितंबर तक पूरा करने को कहा है। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आगामी 30 सितंबर के बाद नई सड़कें नहीं बनाई जाएंगी। केंद्र सरकार ने एजेंसी को मौजूदा सभी काम 30 सितंबर तक पूरा करने को कहा है। इसके बाद एजेंसी, सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण के ही काम करेगी। वर्ष 2000 में योजना के तहत शुरू प्रथम व द्वितीय चरण में 250 से अधिक आबादी वाले 1867 गांवों का चयन किया गया था। इनमें से अब तक करीब 1800 गांवों तक सड़क पहुंच चुकी है। केंद्र ने उक्त काम 30 सितंबर तक पूरा करने को कहा है। इसके बाद नई सड़क पर काम नहीं होगा। राज्य में जून मध्य से स...