Sunday, July 26News That Matters

उत्तराखण्ड

मई माह में पहली बार केदारनाथ धाम पर बर्फ से ढकी चोटियां, देखे खुबसूरत नजारा………..

मई माह में पहली बार केदारनाथ धाम पर बर्फ से ढकी चोटियां, देखे खुबसूरत नजारा………..

उत्तराखण्ड
केदारनाथ : केदारनाथ धाम के पहाड़ी इलाकों में मंगलवार की सुबह बर्फबारी हुई. जिसके बाद बर्फ से ढकी चोटियां काफी मनमोहक लग रही थी.   उत्तराखंड (Uttrakhand) में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक दी है. इसी बीच मंगलवार की सुबह केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) क्षेत्र की पहाड़ियों पर मौसम की पहली बर्फबारी हुई.   बता दें कि केदारनाथ धाम चार धामों में से एक है. जिसकी खूबसूरती बर्फबारी के बाद और भी ज्यादा बढ़ जाती है. वहीं बर्फबारी के बीच केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालु बर्फ से ढकी वादियों को देख रोमांचित हो रहे हैं इससे पहले शनिवार को बदरीनाथ, केदारनाथ के अलावा हेमकुंड की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी हुई थी.   मंगलवार को हुई इस बर्फबारी से मौसम काफी ठंडा हो गया है. जिसके बाद लोग गर्म कपड़े पहनने लगे है.     उत्तरांचल क्राइम न्यूज के ल...
रिवर राफ्टिंग के लिए जा रहे सैलानियों की गाड़ी पर गिरा पेड़, आंधी-पानी से टिहरी-गढ़वाल में बढ़ी परेशानी !

रिवर राफ्टिंग के लिए जा रहे सैलानियों की गाड़ी पर गिरा पेड़, आंधी-पानी से टिहरी-गढ़वाल में बढ़ी परेशानी !

उत्तराखण्ड
टिहरी जिले के थाना मुनी की रेती क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी के समीप रीवर राफ्टिंग के लिए जा रही गाड़ी पर बारिश तथा तूफान की वजह से एक पेड़ गिर गया जिसमें दिल्ली के चार पर्यटक बैठे हुए थे जिन्हें घायल हालत में तत्काल निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है।   टिहरी गढ़वालः लगातार हो रही बारिश, आंधी-तूफान के चलते जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं सोमवार को तूफान के बीच दिल्ली से रिवर राफ्टिंग के लिए जा रहे पर्यटकों की गाड़ी पर एक विशालकाय पेड़ गिर पड़ा जिससे चार पर्यटक घायल हो गए। बता दें कि कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। बाहरी राज्यों से घूमने आए पर्यटकों को तीर्थनगरी का मौसम सुहाना लग रहा है लेकिन बारिश और आंधी के चलते खासी परेशानियां भी पैदा हो गई हैं।   सोमवार को अचानक बारिश के साथ आंधी-तूफान ने जोर पकड़ लिया। इसके चलत...
आज भी खराब रहेगा मौसम, बर्फबारी के आसार, तीर्थयात्रियों को यात्रा न करने की सलाह…..

आज भी खराब रहेगा मौसम, बर्फबारी के आसार, तीर्थयात्रियों को यात्रा न करने की सलाह…..

उत्तराखण्ड
यात्रियों और वाहन चालकों को भी सावधान रहने और संभव हो तो यात्रा स्थगित करने की सलाह दी गई है।मौसम विभाग की ओर से पांच मई तक भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। जिसे देखते हुए अलर्ट रहने की जरूरत है।   उत्तराखंड में पहाड़ी इलाकों के साथ ही चारों धामों में मंगलवार को भी मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मैदानी इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पांच मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध होने का भी अनुमान है। जबकि, मैदानी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्...
केदारनाथ के लिए पहली बार शुरू हुई जौलीग्रांट हेलीपैड से हेली सेवा, जानने के लिए देखिये ……

केदारनाथ के लिए पहली बार शुरू हुई जौलीग्रांट हेलीपैड से हेली सेवा, जानने के लिए देखिये ……

उत्तराखण्ड
यात्री सुबह छह बजे ही हेलीपैड पहुंच गए थे लेकिन, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया था।   जौलीग्रांट हेलीपैड से पहली बार दो धामों के लिए किसी कंपनी की हेली सेवा शुरू हुई है। मंगलवार सुबह 7:40 बजे रुद्राक्ष कंपनी के हेलीकॉप्टर ने 11 यात्रियों को लेकर केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। यात्री सुबह छह बजे ही हेलीपैड पहुंच गए थे लेकिन, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया था। मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।   जौलीग्रांट में युकाडा के हेलीपैड से पहली बार रुद्राक्ष एविएशन के 18 सीटर एमआई डबल इंजन हेलीकॉप्टर की दो धामों के लिए सेवा शुरू हुई है। पिछले साल कंपनी के हेलीकॉप्टर ने हरिद्वार प्राइवेट हेलीपैड से उड़ान भरी थी। उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
देहरादून : एयरपोर्ट के पास जंगल में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान……………..

देहरादून : एयरपोर्ट के पास जंगल में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान……………..

उत्तराखण्ड
मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। ऐसे में पुलिस हत्या की भी आशंका जता रही है।   देहरादून में मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास कोठारी मोहल्ले के जंगल मे एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।   शरीर पर हैं चोट के निशान जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाल राजेश शाह व चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है। वह भानियावाला में किराए पर रहता था। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है।   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट...
श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह कौशल द्वारा श्रमिकों को राजधानी में शाल ओड़ाकर सम्मानित किया…………….

श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह कौशल द्वारा श्रमिकों को राजधानी में शाल ओड़ाकर सम्मानित किया…………….

उत्तराखण्ड
प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा श्रमिकों की की आवाज समय-समय पर उठाएगी.   कई वर्षों से श्रमिकों के हित की बात कर रहे हैं एक जुझारू और मजदूरों की हित की सोचने वाले नेता     आज मजदूर दिवस के उपलक्ष में उत्तराखंड श्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह कौशल के नेतृत्व में देहरादून स्थित घंटाघर पर मजदूर दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री नवीन जोशी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महामंत्री नवीन जोशी, कहा कि आज मजदूरों व श्रमिक वर्ग की उपलब्धियों को और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को सलाम करने का दिन है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किए गए योगदान को याद करना है। यह दिन मजदूरों को संगठित आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रत...
कौन हैं वो शातिर जिन्होंने बदरीनाथ केदारनाथ में क्यूआर कोड से की ठगी….

कौन हैं वो शातिर जिन्होंने बदरीनाथ केदारनाथ में क्यूआर कोड से की ठगी….

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में ठगों ने श्रद्धालुओं से ठगी करने का नया तरीका ढूंढ़ निकाला है. इसके लिए उन्होंने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद मंदिरों में चंदा मांगने के लिए क्यूआर कोड लगा दिए. जिसको लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर कमेटी ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.   मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने एक बयान जारी कर कहा कि मंदिरों के पास क्यूआर कोड के माध्यम से दान मांगने वाले बोर्ड उनके द्वारा नहीं लगाए गए थे. उन्होंने कहा कि ये बोर्ड दोनों धामों के कपाट खुलने के दिन लगे थे और समिति के अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उसी दिन हटा दिए गए थे. इसके साथ ही मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि क्यूआर कोड पर स्कैन कर किसी भी तरह का दान न करें.   रविवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई  अजय ने कहा कि मंदिर समित...
पीएम मोदी उत्तराखंड के इन लोगों के कार्यों का उल्लेख मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं मन की बात कार्यक्रम के के ये हैं हीरो

पीएम मोदी उत्तराखंड के इन लोगों के कार्यों का उल्लेख मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं मन की बात कार्यक्रम के के ये हैं हीरो

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड के कई लोगों ने पर्यावरण संरक्षण सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया है। पीएम मोदी उत्तराखंड के इन लोगों के कार्यों का उल्लेख मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं। जो पीएम के मन की बात कार्यक्रम के हीरो हैं। उत्तराखंड की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे राठौर बगेश्वर जिले के रीमा गांव निवासी पूरण सिंह राठौर उत्तराखंड की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड की लोक विधा, जागर, न्योली, हुड़काबोल, राजुला मालूशाही लोक गाथा के गायन में अच्छी पहचान बनाई है। राजभवन देहरादून में पत्नी हेमा देवी के साथ पहुंचे पूरन राठौर बताते हैं, छह महीने की उम्र में उनकी दोनों आंखें खराब हो गई थीं। बचपन से वह पहाड़ी गीत, झोडा, चाचरी, न्यौली, छपेली, जागर आदि सुना करते थे। आंखें खराब होने की वजह से पढ़ाई नहीं कर पाए, लेकिन 11 साल की उम्र से उन्...
उच्च हिमालय में भारी बर्फ़बारी से ग्लेशियर खिसका, जाने के लिए पढिये….. !

उच्च हिमालय में भारी बर्फ़बारी से ग्लेशियर खिसका, जाने के लिए पढिये….. !

उत्तराखण्ड
इन दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी होने के कारण अस्थाई ग्लेशियर बन रहे हैं। रविवार को छिरकानी के पास ग्लेशियर टूटकर मार्ग पर आ गया। मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मल्ला जोहार जाने वाले धापा मिलम मार्ग पर ग्लेशियर खिसक गया था। जिसके चलते मार्ग बंद हो गया था। सोमवार को बंद मार्ग को खोल दिया गया, लेकिन यहां लगातार हो रहे हिमपात के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र से फिर ग्लेशियरों के खिसकने का खतरा बना हुआ है। वहीं, माइग्रेशन पर जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बर्फबारी से बन रहे अस्थाई ग्लेशियर इन दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी होने के कारण अस्थाई ग्लेशियर बन रहे हैं। रविवार को छिरकानी के पास ग्लेशियर टूटकर मार्ग पर आ गया। जिसके चलते लोग आगे नहीं जा पा रहे थे। घोड़े खच्चर वाले लोग भी बमुश्किल यात्रा कर पा रहे हैं। बीआरओ ...
“मन की बात” “पीएम मोदी” के साथ : जाने पीएम मोदी ने “मन की बात” में क्या कहा…. ?

“मन की बात” “पीएम मोदी” के साथ : जाने पीएम मोदी ने “मन की बात” में क्या कहा…. ?

उत्तराखण्ड
पीएम मोदी उत्तराखंड के इन लोगों के कार्यों का उल्लेख मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं।   उत्तराखंड के कई लोगों ने पर्यावरण संरक्षण सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया है। पीएम मोदी उत्तराखंड के इन लोगों के कार्यों का उल्लेख मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं। जो पीएम के मन की बात कार्यक्रम के हीरो हैं। उत्तराखंड की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे राठौर बगेश्वर जिले के रीमा गांव निवासी पूरण सिंह राठौर उत्तराखंड की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड की लोक विधा, जागर, न्योली, हुड़काबोल, राजुला मालूशाही लोक गाथा के गायन में अच्छी पहचान बनाई है। राजभवन देहरादून में पत्नी हेमा देवी के साथ पहुंचे पूरन राठौर बताते हैं, छह महीने की उम्र में उनकी दोनों आंखें खराब हो गई थीं। बचपन से वह पहाड़ी गीत, झोडा, चाचरी, न्यौली, छ...