“मन की बात” “पीएम मोदी” के साथ : जाने पीएम मोदी ने “मन की बात” में क्या कहा…. ?
पीएम मोदी उत्तराखंड के इन लोगों के कार्यों का उल्लेख मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं।
उत्तराखंड के कई लोगों ने पर्यावरण संरक्षण सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया है। पीएम मोदी उत्तराखंड के इन लोगों के कार्यों का उल्लेख मन की बात कार्यक्रम में कर चुके हैं। जो पीएम के मन की बात कार्यक्रम के हीरो हैं।
उत्तराखंड की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे राठौर
बगेश्वर जिले के रीमा गांव निवासी पूरण सिंह राठौर उत्तराखंड की लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड की लोक विधा, जागर, न्योली, हुड़काबोल, राजुला मालूशाही लोक गाथा के गायन में अच्छी पहचान बनाई है। राजभवन देहरादून में पत्नी हेमा देवी के साथ पहुंचे पूरन राठौर बताते हैं, छह महीने की उम्र में उनकी दोनों आंखें खराब हो गई थीं। बचपन से वह पहाड़ी गीत, झोडा, चाचरी, न्यौली, छ...







