30 जून तक रहेगा लागू, मसूरी-देहरादून का नया ट्रैफिक प्लान !
पर्यटन सीजन को देखते हुए एसएसपी और एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर आगामी यातायात प्लान तैयार किया गया है। वीकेंड पर खासतौर से पुलिस के सामने यातायात व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में इस बार पुलिस पहले से ही हर मोर्चे पर खुद को तैयार रखना चाहती है।
पर्यटन सीजन में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने यातायात प्लान बनाया है। इसके तहत, शहर के अधिकांश मार्ग वन-वे रहेंगे। यह प्लान एक मई से 30 जून तक प्रभारी रहेगा। सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि एसएसपी और एसपी ट्रैफिक के निर्देश पर आगामी यातायात प्लान तैयार किया गया है।
इसके तहत देहरादून से हाथीपांव, जॉर्ज एवरेस्ट कैंपटी फॉल की ओर जाने वाली गाड़ियों को गज्जी बैंड से वन-वे करके काला चौक से होकर हरनाम सिंह रोड जीरो प्वाइंट होते हुए निकाला जाएगा। देहरादून की ओर से सुवाखोली, धनोल्टी की ओर जाने वाली गाड़ियां ...








