Friday, July 24News That Matters

उत्तराखण्ड

केदारनाथ हेलीसेवा के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट से करानी होगी बुकिंग, जानें…

केदारनाथ हेलीसेवा के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट से करानी होगी बुकिंग, जानें…

उत्तराखण्ड
आगामी 25 अप्रैल को केदारनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में भगवान केदारनाथ के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओ को हेली सेवाओं का लाभ लेने के लिये आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग करानी होगी। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा दी गयी है। हेली सेवा के नाम पर लोगों को ठगी से बचाने के लिए पुलिस ने इस बार बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय रेल की आईआरसीटीसी साइट को केदारनाथ हेली बुकिंग की जिम्मेदारी सौपीं है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वीडियो संदेश के माध्यम से देशभर के लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कुछ वर्षों में हेली सेवा बुकिंग के नाम पर फ्रॉड हुआ है।फर्जी बुकिंग एजेंसी द्वारा श्रद्धालुओं की टिकट बुक कर दी जाती थी और बाद में उन्हें पता चलता था कि उनके टिकट बुक ही नही हुए है। उन्होंने कहा कि वह सभी देशवासियों को बताना चाहते है कि इस बार उत्तराख...
राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया शुभारंभ…

राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया शुभारंभ…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News:  उत्तराखंड स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन एवं स्काई रनिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में जोशीमठ में राष्ट्रीय स्तर की दो दिवसीय मैराथन प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ नरसिंह एवं नव दुर्गा मंदिर प्रांगण से मैराथन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को जोशीमठ औली में मैराथन सहित अन्य साहसिक और रोमांचक खेल प्रारंभ होने पर हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जोशीमठ औली से हिमालयन मैराथन, फन रेस सहित अन्य खेलों का शुभारंभ होना हमारे लिए गौरव की बात है। हम लगातार उत्तराखंड में ऐसे कार्य, धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे यहां के पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिले। उन्होंने जोशीमठ में इस भव्य आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं इसमें भाग लेने वाले देश विदेश के सभी खिलाड़ियों को भी ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं द...
तीन दिन बाद खुला बदरीनाथ हाईवे, पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से आ रही हैं दिक्कतें  !

तीन दिन बाद खुला बदरीनाथ हाईवे, पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से आ रही हैं दिक्कतें !

उत्तराखण्ड
पिछले तीन दिनों से हनुमान चट्टी के पास बंद बदरीनाथ हाईवे पर शनिवार से वाहनों की आवाजाही शुरु हो गई है। तीन दिनों से बदरीनाथ महायोजना की सामग्री ले जा रहे ट्रक भी बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। हनुमान चट्टी से आगे बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य चल रहा है। हनुमान चट्टी से करीब दो किलोमीटर आगे चट्टानी भाग की कटिंग की जा रही है, जिससे यहां मार्ग संकरा हो गया है। पांच अप्रैल को कटिंग के दौरान चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया था। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही थम गई थी। हाईवे किनारे अटके बोल्डर बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा की तैयारियां भी धीमी पड़ गई थी। बीआरओ की मशीनों की तीन दिनों की मशक्कत के बाद शनिवार को हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। यहां अभी भी हाईवे किनारे बोल्डर अटके हुए हैं। जिन्हें हटाने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है।   बीआरओ की...
उत्तराखंड में जल्द ही बनाया जाएगा तबादला एक्ट , ये होगा प्रावधान…

उत्तराखंड में जल्द ही बनाया जाएगा तबादला एक्ट , ये होगा प्रावधान…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द ही तबादला एक्ट बनाया जाएगा। यह एक्ट हिमाचल प्रदेश के तर्ज पर बनाया जाएगा। जिसे स्वास्थ्य विभाग पर लागू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस एक्ट के तहत जो डॉक्टर 5 साल से मैदानी जिलों के अस्पताल में तैनात है उन्हें पहाड़ों के अस्पतालों में भेजा जाएगा, वही जो डॉक्टर्स पहाड़ी क्षेत्रों के अस्पतालों में कार्यरत हैं उन्हें मैदानी अस्पतालों में तैनात किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तबादलों का खेल खत्म करने में जुटी धामी सरकार नए सिरे से डॉक्टरों के लिए तबादला एक्ट बनाएगी। हिमाचल प्रदेश में लागू तबादला एक्ट के तहत हर तीन साल में तबादले का प्रावधान है। इसी की तर्ज पर उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में तबादला एक्ट बनाने का निर्णय लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने अफसरों को इसके लिए ड्राफ्ट बनाने के निर्देश दिए है। जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। बता...
दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड के एक परिवार के छः लोगों की मौत, कई बच्चे भी शामिल…

दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड के एक परिवार के छः लोगों की मौत, कई बच्चे भी शामिल…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: तेज रफ्तार कब कहर बनकर जिंदगी उजाड़ दें कुछ कहा नहीं जा सकता है। दर्दनाक हादसे में उत्तराखंड के एक परिवार खत्म हो गया है। बताया जा रहा है कि भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में तीन मासूम बच्चें भी शामिल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं हादसे की सूचना से गांव में शोक की  लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालकुआं के 2 किलोमीटर स्थित बर्मा कॉलोनी निवासी सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत सोनू साह अपनी डिजायर गाड़ी से उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव जा रहे थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसमें सोनू शाह सहित उनकी धर्मपत्नी, एक 21 वर्षीय भाई व एक 12 वर्षीय बहन और उनका 4 वर्षीय पुत्र एवं 6 वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिवार में...
औली में आज से रोमांच का सफर, सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देंगे खिलाड़ी, सीएम धामी भी पहुंचे !

औली में आज से रोमांच का सफर, सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देंगे खिलाड़ी, सीएम धामी भी पहुंचे !

उत्तराखण्ड
औली में आज से रोमांच का सफर शुरू हो गया है। सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देने के लिए खिलाड़ी दौड़ेंगे। सीएम धामी भी इस आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देने के लिए आज आठ अप्रैल से औली में स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड और स्काई रनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर की स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। रेस बदरीनाथ हाईवे पर स्थित हनुमान चट्टी से औली (46 किलोमीटर) तक आयोजित होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर से प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए देश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों की ओर से पंजीकरण किया गया है।   प्रतिभागियों को करनी पड़ेगी 48 किलोमीटर की दूरी तय इसमें उड़ीसा, यूपी, दिल्ली,...
सुबह-सुबह कालसी-चकराता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन की मौत…

सुबह-सुबह कालसी-चकराता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन की मौत…

उत्तराखण्ड
Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है।  देहरादून से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह कालसी-चकराता मार्ग पर साहिया से पहले संभू की चौकी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बताया गया कि कार सवार चकराता घूमने जा रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर घायल हो गए है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीती रात एक कार में गाजियाबाद से पर्यटक चकराता घूमने के लिए आ रहे थे। अचानक कालसी चकराता मोटर मार्ग पर सईया के पास स्वाडाखड्ड में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि कार में 4 लोग सवार थे। इस हादसे में 2 पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।। एक घायल पुरुष को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान ऋषभ जैन पुत्र ...
UKPSC जेल वार्डर भर्ती के एडमिट कार्ड जारी…

UKPSC जेल वार्डर भर्ती के एडमिट कार्ड जारी…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से बड़ी खबर है।  UKPSC जेल वार्डर (बांदीरक्षक) PST / PET एडमिट कार्ड 2023 07 अप्रैल 2023 को जारी किया गया है। उत्तराखंड जेल वार्डर फिजिकल टेस्ट कॉल लेटर / एडमिट कार्ड ukpsc.net.in पर ऑनलाइन मोड में अपलोड किया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग विज्ञापन संख्या के खिलाफ कुल 238 रिक्त पदों को भरने जा रहा है। 07/E-2/DR/JW/2022-23 पूरे उत्तराखंड में जेल वार्डर (बांदीरक्षक) के पद के लिए। यूकेपीएससी जेल वार्डर भर्ती 2023 के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। आधिकारिक विभाग ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 17 अप्रैल 2023 को उत्तराखंड जेल वार्डर पीएसटी/पीईटी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। कई आवेदक यूकेपीएससी जेल वार्डर पीएसटी/पीईटी परीक्षा में भाग लेंगे और वे परीक्षा के दिन के लिए प्रवेश पत्र की तलाश कर रहे हैं। उत्तराखंड जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कैसे ...
बलरामपुर रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हादसे में 6 लोगों की मौत

बलरामपुर रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हादसे में 6 लोगों की मौत

उत्तराखण्ड
बलरामपुर,  श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर उतरौला मार्ग स्थित गालिबपुर गांव के निकट शन‍िवार सुबह एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसा शन‍िवार भोर 2.30 का बताया जा रहा है। नैनीताल से देवर‍िया जा रहे थे कार सवार टक्‍कर इतनी भीषण थी की गाड़ी के परखच्‍चे उड़ गए। वहीं गाड़ी में सवार पति-पत्नी और चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना कार चालक को झपकी आने से हुई। अभी तक प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग नैनीताल से अपने घर देवरिया जा रहे थे। स्‍वजनों को पुल‍िस ने दी घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि कार में मिले आधार कार्ड पर सोनू साहू ग्राम वनकुल थाना श्रीरामपुर ज‍िला देवरिया लिखा है। इसी आधार पर परिवारजन को सूचना दी गई है। स्वजन के पहुंचने पर ही मृतकों के नाम व अन्य ...
देहरादून कालसी मोटर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

देहरादून कालसी मोटर मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतक और घायल को खाई से निकालने का काम चल रहा है। एसडीआरएफ टीम की राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की जानकारी सामने आ रही है। एक घायल भी हुआ है। एक महिला व दो पुरुष की मौत, एक पुरुष घायल हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।...