Friday, July 24News That Matters

उत्तराखण्ड

जंगल की भूमि पर कब्जा कर एक हजार से ज्यादा मजारें व अन्य संरचनाएं बनी होने की बात आई सामने

जंगल की भूमि पर कब्जा कर एक हजार से ज्यादा मजारें व अन्य संरचनाएं बनी होने की बात आई सामने

उत्तराखण्ड
देहरादून:देवभूमि उत्तराखंड के जंगलों में अतिक्रमण कर वहां बन रही मजारों और अन्य धार्मिक संरचनाओं का विषय एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में है। अब सरकार ने भी माना है कि जंगल की भूमि पर कब्जा कर एक हजार से ज्यादा मजारें व अन्य संरचनाएं बनी होने की बात सामने आई ह   अभी सर्वे जारी है और इनकी संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। यद्यपि, इन्हें हटाने को छह माह की मोहलत दी गई है, लेकिन यह प्रश्न भी उठने लगा है कि इन संरचनाओं से कहीं जनसांख्यिकीय बदलाव का कोई संबंध तो नहीं। ऐसे एक नहीं अनेक प्रश्न फिजां में तैर रहे हैं। इतना सब होने के बाद यदि विपक्ष ने मजारों के विषय को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया है, तो इसके पीछे देवभूमि का स्वरूप ही समाहित है। यही नहीं, अतिक्रमण की बात साबित होने के चलते मुस्लिम समुदाय के बीच से भी विरोध के सुर नहीं उठे हैं। 11 माह पहले ...
दून अस्पताल का फुटओवर ब्रिज शुरू, मरीजों को मिलेगी अब यह सुविधा !

दून अस्पताल का फुटओवर ब्रिज शुरू, मरीजों को मिलेगी अब यह सुविधा !

उत्तराखण्ड
देहरादून. उत्तराखंड कीराजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मरीजों और तीमारदारों को सहूलियत मिल गई है क्योंकि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का फुटओवर ब्रिज तैयार होकर शुरू हो चुका है. हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इसका लोकार्पण किया.अब तक मरीजों को ओपीडी बिल्डिंग से आईपीडी और इमरजेंसी बिल्डिंग में जाने के लिए सड़क से गाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता था. कई बार व्हीलचेयर वाले मरीजों को काफी दिक्कत होती थी लेकिन अब फुटओवर ब्रिज और लिफ्ट के माध्यम से उनकी आवाजाही में आसानी होगी. दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ रिजवी ने बताया कि साल 2016 में जब दून अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज बना, तो इसमें कई सुविधाएं शुरू की गई और अब तक हम यही प्रयास कर रहे हैं कि किस तरह से मरीजों को बेहतर सुविधाएं दे सके. इसी कड़ी में दून अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग बनवाई गई, जिसमें बेड और...
उत्तराखंड के सीएम ने जमीन अतिक्रमण को बताया ‘भूमि जिहाद’, कहा -चुप नहीं बैठेंगे !

उत्तराखंड के सीएम ने जमीन अतिक्रमण को बताया ‘भूमि जिहाद’, कहा -चुप नहीं बैठेंगे !

उत्तराखण्ड
देहरादूनः पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कहा है कि उनकी सरकार उत्तराखंड में 'भूमि जिहाद’ को आगे नहीं बढ़ने देगी. नैनीताल जिले के कालाढ़ूंगी इलाके में एक प्रोग्राम में धामी ने कहा है कि इस प्रदेश के अंदर 1000 से भी ज्यादा ऐसे मकाम चिन्हित किए गए है,ं जहां गैर कानूनी तौर पर लोगों ने मजार बना दिए हैं या कहीं कुछ और बना दिया गया है. उन्होंने कहा, “हम किसी के खिलाफ नहीं है, लेकिन यहां जबरन किसी का सरकारी या किसी अन्य की जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे. कहीं पर भूमि जिहाद को भी आगे नहीं बढ़ने देंगे, क्योंकि हम कानून को मानने वाले और उस पर भरोसा करने वाले लोग हैं.’’ मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा है कि उनकी सरकार किसी का नुकसान करने के लिए कोई काम नहीं करेगी, लेकिन किसी का तुष्टिकरण भी नहीं होने देगी. उन्होंने कहा, “हम तुष्टीकरण पर कठोरता से लगाम लगाएंगे.” ...
यातायात नियम तोड़ने पर अब केवल चालान देकर नहीं छूटेगा पीछा, दो घंटे पूरी फिल्म दिखाएगी पुलिस !

यातायात नियम तोड़ने पर अब केवल चालान देकर नहीं छूटेगा पीछा, दो घंटे पूरी फिल्म दिखाएगी पुलिस !

उत्तराखण्ड
देहरादून : यातायात नियम तोड़ने पर अब केवल चालान भरकर पीछा नहीं छुड़ा पाएंगे। पुलिस की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सही से पाठ पढ़ाया जाएगा। जिससे लोग नियमों की गंभीरता को समझें और लगातार आ बढ़ रही शिकायतों को कम किया जा सके। यातायात नियम तोड़ने पर अब चालान भुगतने के साथ ही दो घंटे की फिल्म भी देखनी होगी। सड़क सुरक्षा जागरूकता पर बनी इस फिल्म में सोनू निगम और उदित नारायण ने गाने गाए हैं। शुक्रवार को फिल्म की स्क्रीनिंग की गई।एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए सभी राज्यों को निर्देशित किया है। इसके तहत चालान भरकर व्यक्ति को छोड़ा नहीं जा सकेगा। उसे जागरूक भी करना होगा। पहले दो घंटे तक काउंसिलिंग की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई जाएगी। इसके लिए दून पुलिस ने एक फिल्म बनवाई है। इसकी कहानी दून फिल्म स्कूल के राइटर एवं डायरेक...
भीषण अग्निकांड में चार मासूम जल कर राख, बेबस नजर आया हर कोई

भीषण अग्निकांड में चार मासूम जल कर राख, बेबस नजर आया हर कोई

उत्तराखण्ड
भीषण अग्निकांड में बृहस्पतिवार को चार मासूम जल कर राख हो गए। परिजनों को उनके शव तक नसीब नहीं हुए। आग का मंजर बेहद खौफनाक था। स्थिति यह थी कि कोई भी आग की लपटों में घिरे मासूमों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। हर कोई भीषण आग के आगे बेबस नजर आया। बच्चों को न बचा पाने का दर्द स्थानीय लोगों की आंखों में साफ दिखाई दिया। शाम करीब चार बजे अचानक तेज धमाके के साथ मकान में आग भड़क गई। पहले धमाके की आवाज करीब 200 मीटर तक सुनाई दी। आशंका जताई जा रही है कि यह धमका घरेलू गैस सिलिंडर फटने के कारण हुआ, जिसकी वजह से चंद मिनटों में मकान के सबसे ऊपर की मंजिल भीषण आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते दूसरा धमका हो गया। इससे पहले की लोग मदद करने की हिम्मत जुटाते तीसरा धमका भी हो गया। चौथे धमाके के साथ पूरा त्यूनी बाजार दहल गया। हर कोई धमाकों की आवाज सुनकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। आग की लपटों की त...
मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना उनके लिए बड़ा सहारा बनने जा रही, सरकार ने इसके लिए मानक तय किया

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना उनके लिए बड़ा सहारा बनने जा रही, सरकार ने इसके लिए मानक तय किया

उत्तराखण्ड
देहरादून : प्रदेश में राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा छह से 12वीं तक मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई में उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बनेगी। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना उनके लिए बड़ा सहारा बनने जा रही है। सरकार ने इसके लिए मानक तय कर दिए हैं। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए मानक तय छठी और आठवीं कक्षाओं में अलग-अलग परीक्षा के आधार पर बनने वाली मेरिट से छात्रवृत्ति दी जाएगी। 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के पात्र होंगे। 10वीं उत्तीर्ण करने वाले पात्रों को 1500 रुपये और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्रों को 2000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति मिलेगी। चार महत्वपूर्ण योजनाओं को हरी झंडी सचिवालय में अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बद्र्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ...
उत्तराखंड में अवैध मजारों के निर्माण पर सीएम धामी की चेतावनी !

उत्तराखंड में अवैध मजारों के निर्माण पर सीएम धामी की चेतावनी !

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में अवैध मजारों के निर्माण का मामला सामने आया है. वन विभाग की जमीन पर जिम कार्बेट में बड़ी संख्या में मजारें नजर आ रही हैं. इस मामले पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अवैध अतिक्रमण जहां भी होगा उसे सख्ती से हटाया जाएगा.   उत्तरांचल क्राइम न्यूज के लिए उत्तराखंड से ब्यूरो रिपोर्ट
सचिवालय में पहला हेल्थ एटीएम स्थापित किया गया, एक बूंद खून से 30 सेकेंड के भीतर 72 तरह की जांच की जाएगी

सचिवालय में पहला हेल्थ एटीएम स्थापित किया गया, एक बूंद खून से 30 सेकेंड के भीतर 72 तरह की जांच की जाएगी

उत्तराखण्ड
सचिवालय में प्रदेश का पहला हेल्थ एटीएम स्थापित किया गया। हेल्थ एटीएम के जरिये एक बूंद खून से 30 सेकेंड के भीतर स्वास्थ्य संबंधी 72 तरह की जांच की जाएगी। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 हेल्थ एटीएम और 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकार्पण किया। सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ एटीएम स्थापित होने से जांच के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए यात्रा मार्गों पर हेल्थ एटीएम स्थापित किए जाएंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार चारधाम यात्रा ज्यादा बड़ी होने वाली है। हर श्रद्धालु को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का फोकस है। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, यश बैंक, जेेके टायर ने हेल्थ एटीएम और ट्रू नेट मशीनें...
आई सी एस ई बोर्ड की अंग्रेजी की किताब को लेकर आखिर क्‍यों हो रहा बवाल? DM के पास पहुंचे अभिभावक !

आई सी एस ई बोर्ड की अंग्रेजी की किताब को लेकर आखिर क्‍यों हो रहा बवाल? DM के पास पहुंचे अभिभावक !

उत्तराखण्ड
देहरादून : आइसीएसई बोर्ड कक्षा दो की अंग्रेजी विषय की किताब में प्रकाशित अब्बू-अम्मी चैप्टर की सत्यता की भौतिक जांच देहरादून स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) करेगा. इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून (सीईओ) प्रदीप कुमार रावत ने जिलाधिकारी सोनिका की ओर से प्राप्त हुए विवादित चैप्टर और छात्र के माता-पिता की शिकायत पत्र गुरुवार को डायट के प्राचार्य राकेश जुगरान को सौंप दिए हैं।   डायट इस चैप्टर का भौतिक सत्यापन से लेकर प्रकाशन की तकनीकी जानकारी जुटाकर इसकी रिपोर्ट सीईओ को देगा। बताते चलें कि बीते चार अप्रैल को देहरादून निवासी मनीष मित्तल ने जिलाधिकारी देहरादून सोनिका से शिकायत की। जिसमें बताया कि उनका बेटा सात साल का है और शहर की एक आइसीएसई बोर्ड के स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता है। मदर-फादर की जगह अम्मी-अब्बू लिखा गया अंग्रेजी विषय की गुलमोहर-दो नाम की पु...
जल रहे थे मासूम.. बेबस नजर आया हर कोई…दिल दहला देने वाला भीषण अग्निकांड !

जल रहे थे मासूम.. बेबस नजर आया हर कोई…दिल दहला देने वाला भीषण अग्निकांड !

उत्तराखण्ड
विकासनगर में घर में लगी आग : भीषण अग्निकांड में बृहस्पतिवार को चार मासूम जल कर राख हो गए। परिजनों को उनके शव तक नसीब नहीं हुए। आग का मंजर बेहद खौफनाक था। स्थिति यह थी कि कोई भी आग की लपटों में घिरे मासूमों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। हर कोई भीषण आग के आगे बेबस नजर आया। बच्चों को न बचा पाने का दर्द स्थानीय लोगों की आंखों में साफ दिखाई दिया। शाम करीब चार बजे अचानक तेज धमाके के साथ मकान में आग भड़क गई। पहले धमाके की आवाज करीब 200 मीटर तक सुनाई दी। आशंका जताई जा रही है कि यह धमका घरेलू गैस सिलिंडर फटने के कारण हुआ, जिसकी वजह से चंद मिनटों में मकान के सबसे ऊपर की मंजिल भीषण आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते दूसरा धमका हो गया। इससे पहले की लोग मदद करने की हिम्मत जुटाते तीसरा धमका भी हो गया। चौथे धमाके के साथ पूरा त्यूनी बाजार दहल गया। हर कोई धमाकों की आवाज सुनकर घटना स्थल की ओर दौड़...