कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। आज लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सूरत की एक अदालत में आपराधिक मानहानि के मामले में मिली दो साल की सजा के बाद की गई है हालांकि कोर्ट से राहुल को जमानत मिल चुकी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे। वह पहली बार 2004 में अमेठी लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए थे और 2019 तक वह वहां पर सांसद रहे थे। 2019 के लोकसभा चुनावों में वह केंद्रीय मंत्री स्मृती ईरानी के हाथों अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से चुनाव हार गए थे, लेकिन उन्होंने वायनाड से चुनाव जीत कर अपनी संसद सदस्यता बरकरार रखी थी। लेकिन मोदी सरनेम केस में सजा मिलने पर अब उनकी सदस्यता छिन गई है। राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला गुजरात में बीजेपी नेता पुरनेश मोदी लेकर गए...








