Thursday, July 23News That Matters

उत्तराखण्ड

खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को आज पुरस्कार वितरित किए जाएंगे,सीएम धामी करेंगे सम्‍मान

खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को आज पुरस्कार वितरित किए जाएंगे,सीएम धामी करेंगे सम्‍मान

उत्तराखण्ड
देहरादून:  खेल विभाग की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों को आज शुक्रवार को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी उनका सम्‍मान करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 169 खिलाड़ियों को दो करोड़ से अधिक की धनराशि के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के विजेताओं को पांच-पांच लाख रुपये, देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के विजेताओं को तीन-तीन लाख रुपये दिए जाएंगे। इन खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों का होगा सम्‍मान अल्मोड़ा के बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन को 2019-20 के लिए लक्ष्य सेन को देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार दिया जा रहा है। नैनीताल के चंदन सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट हैं। चंदन सिंह को वर्ष 20...
हेलीपोर्ट के साथ बनेगे ड्रोन पोर्ट, सीएस ने दिए ड्रोन कॉरिडोर तैयार करने के निर्देश…

हेलीपोर्ट के साथ बनेगे ड्रोन पोर्ट, सीएस ने दिए ड्रोन कॉरिडोर तैयार करने के निर्देश…

उत्तराखण्ड
Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरुवार को सचिवालय में डाटा लेक के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि डाटा लेक के अंतर्गत पीएम गतिशक्ति, अपणी सरकार और ई-ऑफिस को मजबूत किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागों को समीक्षाएं पोर्टल के माध्यम से शुरू की जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि आने वाला समय ड्रोन का है, इसी लिए हमें ड्रोन सेल को मजबूत किया जाएगा। हल्द्वानी या नैनीताल से कुमायूं क्षेत्र के लिए एवं देहरादून से गढ़वाल क्षेत्र के लिए ड्रोन कॉरिडोर तैयार किए जाएं। साथ ही हेलीपोर्ट के साथ ड्रोन पोर्ट की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अपना डाटा शीघ्र अपडेट करने के निर्देश देते हुए कहा कि 01 अप्रैल से विभागों की टीएसी और ईएफसी पोर्टल के माध्यम से की जायेंगी। उन्होंने इस सम्बन्ध में आज ही शासनादेश जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डीपीआर ...
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या पर नियंत्रण और राज्य के लोगों को पंजीकरण में छूट देने मुद्दे पर 26 मार्च को सीएम धामी से हो सकती है वार्ता

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या पर नियंत्रण और राज्य के लोगों को पंजीकरण में छूट देने मुद्दे पर 26 मार्च को सीएम धामी से हो सकती है वार्ता

उत्तराखण्ड
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या पर नियंत्रण और राज्य के लोगों को पंजीकरण में छूट देने मुद्दे पर 26 मार्च को हितधारकों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता हो सकती है। तीर्थ पुरोहितों, चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों के विरोध से बना गतिरोध समाप्त करने के लिए गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान ने वार्ता की पहल की है। चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या सीमित करने के साथ ही राज्य के स्थानीय लोगों के लिए पंजीकरण अनिवार्य करने का तीर्थ पुरोहित और पर्यटन तीर्थाटन गतिविधि से जुड़े कारोबारी विरोध कर रहे हैं। 21 मार्च को चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के आह्वान पर यात्रा के मुख्य पड़ावों में हितधारकों ने धरना प्रदर्शन किया था। चारधाम महापंचायत के महासचिव डॉ. बृजेश सती ने बताया कि बुधवार को गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान से मुलाकात कर महापंचायत व चारधाम होटल एसोसिएशन के पदाधिक...
चारधाम यात्राः व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने ग्रीन कार्ड अनिवार्य, इस दिन से करें अप्लाई…

चारधाम यात्राः व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने ग्रीन कार्ड अनिवार्य, इस दिन से करें अप्लाई…

उत्तराखण्ड
Chardham Yatra 2023: चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज है। सीएम जहां तैयारियां पूर्ण करने का अल्टीमेटम दे चुके है। वहीं यात्रा को लेकर गाइडलाइन भी जारी की जा रही है। चारधाम पर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के लिए परिवहन विभाग ने ग्रीन कार्ड अनिवार्य किया गया है। बिना ग्रीन कार्ड के यात्रा संभव नहीं होगी। ऐसे में वाहन चालक एक अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हो रहे। हालांकि निजी वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड-ट्रिप कार्ड की कोई बाध्यता नहीं है। वाहन चालक परिवहन विभाग के कार्यालय से कार्ड बनवा सकते है पढ़े प्रोसेस और गाइडलाइन.. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड जरूरी है। इसके लिए इन वाहनों को आरटीओ कार्यालय में लंबे फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा। इसके लिए व्यावसायिक वाहन स्वामी greencard.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन  कर सकते है। यह टेस्ट पास करने के बाद ही व्यावसायिक वाहन...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों को विकास की 28 परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशीवासियों को विकास की 28 परियोजनाओं की देंगे सौगात

उत्तराखण्ड
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को काशीवासियों को विकास की 28 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें नौ परियोजनाएं की शामिल हैं। 19 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसमें बाबतपुर एयरपोर्ट पर एटीसी भवन, सारनाथ में नई सीएचसी, राजघाट प्राथमिक विद्यालय, पीएसी में मल्टीपरपज हाॅल सहित अन्य  परियोजनाएं शामिल हैं। लोकार्पण के साथ ही अगले दिन यानी शनिवार से ही सुविधाएं जनता को मिलने लगेंगी। प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे, वहां देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। शिलान्यास होने वालों में कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक यात्री रोपवे ट्रांसपोर्ट सिस्टम, भगवानपुरी में 55एमएलडी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सिगरा स्टेडियम में फेज दो और तीन के कार्य के साथ ही आईआईटी बीएचयू में सेंटर आफ एक्सीलेंस ऑन मशीन टूल्स डिजाइन, गंगा घाट के लिए चेंजिंग रूम युक्त फ्लोटिंग जेटी का निर्माण कार्य होना ह...
बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बनाई पहचान, ऐसे करें आवेदन…

बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर बनाई पहचान, ऐसे करें आवेदन…

उत्तराखण्ड
केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटक स्थलों को चिन्हित करने हेतु देशव्यापी प्रतियोगिता शुरू की गई है। सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँव भारत सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक अनोखी पहल है। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन स्थल के विकास और संवर्धन के लिए सरकार द्वारा उद्योग, गैर सरकारी संगठनों, समुदायों को शामिल करते हुए एक सुदृढ परिवेश प्रदान करते हुए स्वरोजगार के अतिरिक्त राज्य की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना है। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा आवेदन पोर्टल जारी किया गया है जहाँ विभिन्न ग्राम आवेदन कर सकते हैं। बेस्ट टूरिज्म विलेज़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए वेबसाइट https://nidhi.nic.in/BVC/AboutDetail.aspx पर 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इस पहल के बारे में बताते हुए  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, ‘‘भारत सरकार की यह ...
‘‘एक साल नई मिसाल’’: प्रदेशभर में सरकार की एक साल की ये है उपलब्धि, सीएम ने कही ये बात…

‘‘एक साल नई मिसाल’’: प्रदेशभर में सरकार की एक साल की ये है उपलब्धि, सीएम ने कही ये बात…

उत्तराखण्ड
राज्य सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेशभर में सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रेंजर्स ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘एक साल नई मिसाल’’ का विमोचन किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन के साथ विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये बहुद्देशीय शिविर का अवलोकन किया। प्रदेश के सभी जनपदों में जनपद के प्रभारी मंत्रियों, विधायकगणों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने सरकार के एक साल पूर्ण होने पर आयोजित किये गये कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट उत्तराखण्ड बनाना राज्य सरकार का लक्ष्य। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन कई अर्थों में विशेष है। आज के दिन देवभूमि की जनता द्वारा अपनी आशाओं-आकांक्षाओं को पूरा करने के ...
मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेशहित में आज 16 महत्वपूर्ण घोषणाएं, पढ़ें…

मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेशहित में आज 16 महत्वपूर्ण घोषणाएं, पढ़ें…

उत्तराखण्ड
सरकार के एक साल पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशहित में आज  16 महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। जिससे युवाओं से लेकर बच्चों तक सबको लाभ मिलेगा। जानें क्या मिलेगी किसे सुविधा..  मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में मुख्यमन्त्री प्रतियोगी परीक्षार्थी परिवहन योजना शुरू की जायेगी। इस योजना के तहत परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को आने-जाने के लिए परिवहन निगम की बसों में किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। कक्षा 06 से ही कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की शिक्षा को लागू किया जायेगा। राज्य के सभी 13 जनपदों में लैब ऑन व्हील्स ‘‘चलती-फिरती प्रयोगशाला स्थापित की जायेगी उत्तराखण्ड राज्य साइंस टेक्नोलॉजी और इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जायेगा साथ ही राज्य सरकार इस क्षेत्र में शीघ्र ही ‘‘साइंस और टेक्नोलॉजी इनोवेशन पॉलिसी’’ लायेगी। हल्द्वानी गौलापार में स्थापित अन...
मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा, कांग्रेस में आक्रोश…

मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा, कांग्रेस में आक्रोश…

उत्तराखण्ड
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राहुल गांधी को  कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि ये सजा सूरत की कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में सुनाई है। जिसके बाद से देश की  सियासत गर्मा गई है।  अदालत के इस फैसले को कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की साजिश करार दिया  है। देशभर में कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। तो कार्यकर्ता सड़क पर आकर प्रदर्शन कर रहे है। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा निकाल अपनी गिरफ्तारी दी है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ये मामला 2019 का है जब वायनाड से लोक सभा सदस्य राहुल गांधी ने आम चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी के सरनेम को लेकर टिप्प्णी की थी। जिसके बाद उन पर मानहानि कर मामला दर्ज हुआ था। राहुल ने कथित तौर पर कहा था कि, ‘क्यों सभी ...
आकाशीय बिजली से संबंधित ऐप तैयार, बिजली गिरने का मिलेगा पूर्वानुमान…

आकाशीय बिजली से संबंधित ऐप तैयार, बिजली गिरने का मिलेगा पूर्वानुमान…

उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आपदाएं आती रहती है। यहां जहां बारिश कहर बनकर बरसती है तो बिजली गिरने से भी भारी नुकसान है। ऐसे में आकाशीय बिजली से संबंधित एक ऐप तैयार किया गया है। जिसके द्वारा विभिन्न स्थानीय भाषाओं में आकाशीय बिजली गिरने का पूर्वानुमान प्राप्त किया जा सकता है। इस ऐप का नाम दामिनी एप बताया गया है। आइए जानते है इसके बारे में। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) की ओर से आयोजित कार्यशाला के तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक के उपयोग पर अपने व्याख्यान दिए। इस दौरान आईआईटीएम पुणे के वी गोपालकृष्ण ने आकाशीय बिजली से संबंधित जानकारी देते हुए दामिनी एप के बारे मे बताया। उन्होंने कहा कि इस ऐप से विभिन्न स्थानीय भाषाओं में  इसका पूर्वानुमान प्राप्त किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस कार्यशाला में जो भी निष्कर्ष उभरकर सामने आएंगे, वे केवल थ...