परमजीत बिष्ट ने ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई, प्रदेश का नाम किया रोशन…
उत्तराखंड के होनहार युवा अपनी मेहनत लगन से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। मानसी नेगी के बाद अब चमोली के ही परमजीत बिष्ट ने प्रदेश को गौरावान्वित किया है। बताया जा रहा है कि चमोली जनपद के छोटे से गांव से निकल परमजीत बिष्ट ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उनके पिता गांव में छोटी से दुकान चलाते है। मुफलिसी को पीछे छोड़ अब परमजीत दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले है।
मिली जानकारी के अनुसार परमजीत ने जापान में आयोजित एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में 1 घंटा 20 मिनट 06 सेकंड में रेस पूरी कर नौवें स्थान पर रहकर किया उन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।वे अब 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक में वॉक रेस स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि परमजीत का स्कूल के दिनों से ही देश के लिए ओलिंपिक में मेडल जीतने का लक्ष्य रहा। उनकी पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज, बैरागना से हुई है। उन...








